अरविन्द विद्रोही तमाम राजनितिक विषमताओं और झंझावातों के बावजूद स्वर्गीय रामसेवक यादव की जन्म व कर्म स्थली बाराबंकी में समाजवादी आन्दोलन का एक बार पुनः परचम लहराते हुए समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव अरविन्द सिंह गोप- विधायक व पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश शासन ने अपनी सांगठनिक छमता व मिलनसारिता के बदौलत समाजवादी पार्टी नेतृत्व द्वारा दिये गये दायित्व का बखूबी निर्वाहन करते हुए अपनी उपयोगिता व छमता दोनों सिद्ध कर दी है | ज्ञात हो की समाजवादी पार्टी के नेतृत्व ने २ जून को पुरे प्रदेश में जनपद स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन के आयोजन का निर्देश दिया था| बाराबंकी जनपद में नेतृत्व द्वारा आगामी विधान सभा २०१२ के आम चुनाव के लिए घोषित पार्टी प्रत्याशियो को लेकर समाजवादी पार्टी के राम सागर रावत-पूर्व सांसद,छोटे लाल यादव-पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री,रामवीर सिंह,अनंत राम जयसवाल-पूर्व सांसद,कुसुम लता रावत,सिद्धीक पहेलवान,अरविन्द यादव -पूर्व विधान परिषद् सदस्य आदि तमाम नेता आक्रोशित व असंतुष्ट हैं| इन समाजवादी नेताओ ने विगत २५ मई को जनपद बाराबंकी मुख्यालय के कमला नेहरु पार्क के सामने सामाजिक एकता सम्मेलन का आयोजन किया था | इस सम्मेलन में भारी तादाद में कार्यकर्ता जुटे थे| इसी सम्मेलन में प्रस्ताव पास कर के समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव से मांग की गयी थी कि बाराबंकी में घोषित प्रत्याशी सूची को निरस्त किया जाये| इस अवसर पे उपस्थित रहे वयोवृद्ध समाजवादी नेता अनंत राम जयसवाल ने कहा था कि विधान सभा कमेटी व स्थानीय कार्यकर्ताओं कि राय पर समाजवादी पार्टी के टिकेट वितरित होते थे और अभी भी होने चाहिए| निश्चित रूप से यह ध्यान में और अमल में लाने वाली बात है| और २५ मई से सिर्फ ७ दिन के अन्तराल पे २ जून को आयोजित समाजवादी पार्टी के जनपद स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बाराबंकी जनपद की सभी विधान सभा कमेटीओ के समस्त नेताओं,जनपद कमेटी व घोषित प्रत्याशियो ने उपस्थित हो कर के समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद,डॉ लोहिया अमर रहे ,राम सेवक यादव अमर रहे,समाजवादी पार्टी जिंदाबाद,अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों से बाराबंकी कि समाजवादी धरा को गुंजाएमान कर दिया| समाजवादी पार्टी के जनपद स्तर के इस कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी फ्रंटल संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे| सहकारी बैंक के पूर्व और अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव धीरेन्द्र कुमार वर्मा के कुशल संचालन में सफलता पूर्वक संपन हुए इस सम्मेलन की मौलाना मेराज ने किया| सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में अहमद हसन-नेता प्रति पक्ष विधान परिषद् मौजूद रहे| सम्मेलन प्रभारी विजय सिंह,ज़रीना उस्मानी-प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य,राम गोपाल रावत-पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,राम मगन रावत-पूर्व विधायक,राजेव कुमार सिंह-विधायक,फरीद महफूज़ किदवई-विधायक,सुरेश यादव उर्फ़ धरम राज सिंह,ज्ञान सिंह यादव आदि ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया|एक स्वर में सभी वक्ताओं और कार्यकर्ताओ ने समाजवादी पार्टी के नेतृत्व के द्वारा घोषित प्रत्याशियो को जिताने का संकल्प दोहराया| टिकेट ना मिलने से नाराज नेता तथा समाजवादी पार्टी के नेतृत्व द्वारा अरविन्द सिंह गोप को अत्यधिक महत्व दिये जाने की बात सार्वजनिक मंचो से कहने वाले नेताओ को अब आत्म मंथन व आत्म विश्लेषण भी करना चाहिए| समाजवादी पार्टी से विधायक व मंत्री रहने के बावजूद कोई भी उल्लेखनीय काम ना कर पाने की स्वीकारोक्ति आखिर क्या साबित करती है? विगत आम चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकेट पे चुनाव लड़ के हार चुके नेता गण हर चुनाव में मानो पार्टी टिकेट पे अपना जन्म सिद्ध अधिकार मान चुके है|क्या सिर्फ विधान सभा के टिकेट के लिए ही इस असंतुस्टों की आस्था समाजवादी पार्टी में थी यह बात आम जनता में चर्चा का विषय बन चुका है| असंतुष्ट समाजवादी नेताओ की आँख की किरकिरी बन चुके अरविन्द सिंह गोप ने बाराबंकी जनपद में समाजवादी पार्टी के बिखर रहे कुनबे व आधार को जोड़ने का महती काम किया है| मुलायम सिंह यादव के खसम खाश तथा बाराबंकी के विकास पुरुष-धुर समाजवादी नेता बेनी प्रसाद वर्मा द्वारा समाजवादी पार्टी छोड़ने पर उनके साथ गये तमाम समाजवादी नेताओ व कार्यकर्ताओं की पुनः समाजवादी घर में ससम्मान वापसी करवाने का काम अरविन्द सिंह गोप ने ही किया| राधेश्याम वर्मा-पूर्व विधायक,राम गोपाल रावत-पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष,शाहाब खालिद,स्वर्गीय रामसेवक यादव जी के भतीजे विकास यादव,धीरज गुलाशिया आदि प्रमुख नेता अरविन्द सिंह गोप के ही अथक प्रयास से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बनके पुनः मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में काम करने लगे| यही नहीं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राम नाथ मौर्या,हरिनाम सिंह वर्मा,राजलक्ष्मी वर्मा-पूर्व विधायक,मौर्या समाज ने नेता वीरेन्द्र प्रधान आदि लोगो को भी अरविन्द सिंह गोप ने ही डॉ लोहिया के विचार धारा पर आधारित और मुलायम सिंह यादव के संघर्ष व कुशल नेतृत्व पर बनी समाजवादी पार्टी से जोड़ा|संगठन विस्तार और समाजवादी आन्दोलन में नए लोगो को शामिल करने का दुष्कर काम करने वाला निश्चित रूप से किसी भी नेतृत्व का प्रिये हो जाता है और उसको और उसकी बातो को महत्व भी मिलता है,और मिलना भी चाहिए,यह सत्य है|
Saturday, June 4, 2011
समाजवादी पार्टी -असंतुष्ट -कार्यकर्ता और अरविन्द सिंह गोप

Friday, June 3, 2011
समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन
कल समाजवादी पार्टी का सभी जनपदों में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ | भारी तादात में सम्मेलन स्थल पे जुटे समाजवादी आन्दोलन के योधा| बाराबंकी जनपद में समाजवादी पार्टी के नेता अरविन्द सिंह गोप के कुशल प्रबंधन और मिलनसारिता का दिखा परिणाम,उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब|बाराबंकी विधानसभा से प्रत्याशी सुरेश यादव सैकड़ों समर्थको के साथ पहुचे सम्मेलन में | उत्साह से लबरेज़ समाजवादी युवा कार्यकर्ताओ ने डॉ लोहिया अमर रहे,मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद,अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाये|डॉ लोहिया,जनेश्वर मिश्रा,मधु लिमये,जय प्रकाश नारायण,राम सेवक यादव,राजा बलभत्र सिंह चहलारी,के ड़ी सिंह बाबु आदि के स्मृति द्वार सम्मेलन स्थल जाने वाले मार्ग पे बनाये गये|समाजवादी आन्दोलन की मजबूती और समाजवादी पार्टी के घोषित प्रत्याशियो को जिताने का संकल्प लिया समाजवादी कार्यकर्ताओ ने...
Wednesday, May 25, 2011
अन्याय के खिलाफ संघर्ष

समाजवादी नेता स्वर्गीय राम सेवक यादव की नगरी बाराबंकी के कमला नेहरु पार्क में आज जुटे खांटी समाजवादी कार्यकर्ता व विचारक | अनन्तराम जयसवाल-पूर्व सांसद,रामसागर रावत-पूर्व सांसद, असर्फ़ी लाल यादव-पूर्व विधायक,छोटे लाल यादव-पूर्व मंत्री,कुंवर रामवीर सिंह,अरविन्द यादव-पूर्व विधान परिसद सदश्य ,कुसुम लता रावत,अनित यादव,सिद्धीक पहेलवान,राम चन्द्र मिश्रा, मास्टर राम दुलारे, हौसिला बख्स सिंह, मेवा लाल, शेखर चौधरी, आरिफ,कमलेश कुमारी आदि नेताओ के साथ हजारो कार्यकर्ताओ ने अन्याय के खिलाफ संघर्ष का संकल्प लिया.
Tuesday, May 24, 2011
संगठन व सत्ता के सिधान्त व डॉ लोहिया
संगठन व सत्ता के सिधान्त व डॉ लोहिया अरविन्द विद्रोही यह सर्व विदित है की किसी भी लोकतान्त्रिक संघठन के सफल संचालन हेतु कार्यकर्ता,कार्यालय,कार्यक्रम,कोष,क्रियान्वयन अनिवार्य तत्त्व होते हैं| सिधान्त विहीन अवसरवादी राजनीति राजनीति आज के दौर में अपना परचम लहरा रही है| दल बदल व पूंजीवाद के सहारे सत्ता के गलियारे में अपना वजूद बने रखने के फेर में माहिर फरेबी किस्म के लोगो ने अपना पाला बदलना व भावनात्मक प्रलाप शुरु कर दिया है| आज राजनीति स्याह व संक्रीन हो चुकी है| काजल की कोठरी बन चुकी इस राजनीति में बेदाग रहना ही एक बड़ी उब्लाब्धि है| आज संघठन आधारित राजनीति का स्थान व्यक्ति,व्यक्ति के परिवार की चाटुकारिता व जी हजुरी ने ले लिया है| प्रख्यात समाजवादी विचारक व चिन्तक डॉ राम मनोहर लोहिया राजनीति में परिवार वाद के कट्टर विरोधी थे| वो इसे राजतन्त्र मानते थे| डॉ लोहिया आजाद भारत की दुर्दशा का कारण आजाद भारत की कांग्रेसी सरकार व पंडित नेहरु को मानते थे| कांग्रेस के खिलाफ गैर कांग्रेस वाद की मुहीम को साकार रूप लोहिया ने दिया था| आज डॉ लोहिया के विचार व सोच कार्यकर्ताओ की उपेक्षा व अवसर वादिओं को बढ़ावा दिये जाने के कारण नेपथ्य में चलते चले जा रहे हैं | डॉ राम मनोहर लोहिया राजनीति को समाज सेवा का माध्यम मानते थे | राजनीति में विचार व सिधान्त को सर्वोपरि मानने वाले डॉ लोहिया ने अपने सम्पुर्न्य जीवन में कभी भी संघर्ष शील साथियों - कार्यकर्ताओं की ना तो उपेक्षा की और ना ही चुनावी लाभ के दृष्टिकोण से अपने विचारों और सिधान्तों से समझोता किया | दरअसल १९६७ का वाकया है -- इस समय डॉ राम मनोहर लोहिया संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के नेता थे | खुद कन्नौज सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे तथा दल के अन्य उम्मीदवारों की सभाओं में भाषण भी देने जाते थे | इस समय विधान सभा व लोक सभा दोनों के चुनाव साथ साथ हो रहे थे | डॉ लोहिया १९६३ में फर्रुखा बाद लोकसभा सरात से उपचुनाव में विजई होकर प्रथम बार सांसद बने थे | डॉ लोहिया समान नागरिक संहिता को लागु करने की आवाज उठाया करते थे | मुस्लिमो के एक बड़ा तबका डॉ लोहिया के इस विचार से आक्रोशित था | इलाहबाद में १९६७ के आज चुनावों में डॉ लोहिया को एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित करना था | संसोपा के उम्मीदवारों का मानना था कि डॉ लोहिया का सभा में समान नागरिक संहिता का समर्थन करना उनके चुनावों में प्रतिकूल असर डालेगा | डॉ लोहिया सड़क मार्ग से प्रताप गढ़ से इलाहबाद आने वाले थे | समाजवादी नेता सत्य प्रकाश मालवीय ने गंगा पर - फाफा मौऊ बाज़ार में डॉ लोहिया का स्वागत किया और उसने साथ कार में ही बैठ लिए | कार में कैप्टेन अब्बास अली भी थे | सत्य प्रकाश मालवीय ने किसी तरह प्रत्याशियो की बात डॉ लोहिया से कही | डॉ लोहिया ने कहा ---- तुम चाहो तो मुझे मीटिंग में मत ले जाओ | लेकिन मीटिंग में यदि मुझसे प्रश्न पूछा गया या किसी ने वहा इस विषय पर चर्चा की , तो उसका वही उत्तर दूंगा जो मेरी राय है ,मेरी विचारधारा है | मैं वोट के लिए विचारधारा नहीं बदला करता भले ही मैं हार जाऊ , पार्टी के सभी उम्मीदवार हार जाएँ | मेरी विचारधारा मैं समझता हूँ देश हित में है और देश दल से , चुनावो से बड़ा है | आज उत्तर प्रदेश में आगामी विधान सभा के चुनावों में सत्ता प्राप्ति के लिए जिस प्रकार का दांव - पेंच व निष्ठा परिवर्तन का कार्य करने वालो को पुराने समाजवादी कार्यकर्ताओं के हक की कीमत पर समाजवादी पार्टी का नेतृत्व स्थापित कर रहा है , वाह डॉ लोहिया के समाजवादी विचार धारा के प्रति समर्पण व दृढ़ता के सिधान्त के नितांत प्रतिकूल है | इस प्रकार का आचरण समाजवादी चरित्र का परिचायक ना हो कर के सत्ता लोलुप चरित्र का घोतक है | सिर्फ डॉ लोहिया का नाम जपने व उनकी फोटो पे माला चढाने, उनके नाम से ट्रस्ट चलने से कोई उनका अनुयायी नहीं हो जाता, उनके विचारों को व्यव्हार में अमल करने वाले ही लोहिया के लोग है | कार्यकर्ताओं के हक के लिए लड़ने वाले डॉ लोहिया के तात्कालिक अन्याय के खिलाफ संघर्ष का पालन ही कर रहे है और इनको करना भी चाहिए | तानाशाही के खिलाफ लड़ते लड़ते कब खुद तानाशाह सा आचरण करने लगते हैं राजनेता इसका इनको पता ही नहीं चलता,अब लोहिया के लोगो की हुनकर ही इनका भ्रम तोड़ेगी.....
Tuesday, May 10, 2011
समाजवादी विचार,लोहिया और मुलायम सिंह यादव
उत्तर प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनावो में चुनाव लड़ने के लिए दल बदलने का खेल चालू हो चुका है| राजनीती के व्यवसायीकरण का ही दुष्परिणाम है कि समाजवादी विचार के राजनैतिक संघठन भी आदर्श ,सुचिता ,संघर्ष ,समर्पण को दरकिनार कर दलबदलूं लोगो को तवज्जो दे रहे हैं | भारत की राजनीति में व्याप्त विसंगतियो को बखूबी समझने वाले समाजवादी विचारक व चिन्तक राम मनोहर लोहिया का हवाला देते हुए उनके शिष्य समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कई बार कहा है की ---- डॉ लोहिया जरुर चले गये है दुनिया से लेकिन उनके विचारों को कोई नहीं मिटा सकता | उनके विचारों पे चलना पड़ेगा| आज उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुत ही भयावह स्थिति उत्पन्न हो चुकी है | किसानों की कृषि योग्य भूमि पर सरकारों की कुदृष्टि पड़ चुकी है | किसान जगह जगह अपना संघठन बना कर संघर्ष रत है | किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है | खेती के औजार की जगह विवशता में किसान हथियार उठा रहे है | आज किसान आन्दोलन पे भी गन्दी राजनीति हो रही है | डॉ लोहिया के तात्कालिक अन्याय के विरोध के सिधान्त के पालन करने वाले समाजवादी कार्यकर्ता कहा है? कृषि योग्य भूमि के अधिग्रहण के खिलाफ किसानों के बीच संघठन करने वालो को कितना तवज्जो समाजवादी पार्टी ने दिया है? डॉ लोहिया के सिधांतो के अनुपालन में , जनसंघर्षो में जेल जाने वाले कार्यकर्ताओ का मनोबल कैसे बढेगा? अब यह प्रश्न उठना लाजिमी है | दफा १४४ जैसे काले कानों को तोड़ने में लगातार जेल जाने वाले डॉ लोहिया की विरासत को बहुत हद तक संजो कर रखने वाले मुलायम सिंह यादव के द्वारा अपने समाजवादी कार्यकर्ताओ की आगामी उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्रत्याशिता में उपेक्षा करना हतप्रभ करने वाला ,डॉ लोहिया व समाजवादी आन्दोलन के संघर्ष के साथियो का मान मर्दन करने वाला गैर जरुरी कदम है | बसपा सरकार में वर्षो मलाई काटने वाले लोगो को समाजवादी पार्टी में स्थानीय कार्यकर्ताओ पर थोपना व विधान सभा का प्रत्याशी बनाना घोर राजनितिक अवसरवादिता है | डॉ लोहिया के अनुसार पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादियो को अपनी सफलता और कमजोरियो को जान लेना चाहिए | जहा समाजवादी ताकतवर है,वहा चुनाव समझोते की कोई जरुरत नहीं है| क्या डॉ लोहिया की इस बात पर समाजवादी नेतृत्व ध्यान देगा? उत्तर प्रदेश में बसपा के मुकाबिल समाजवादी पार्टी अपने जमीनी कार्यकर्ताओं के संघर्ष की बदौलत ही पहुची है | दल्बद्लुओ को तवज्जो दिये जाने से एक निराशा व छोभ का वातावरण व्याप्त हो रहा है | सत्ता की तरफ समाजवादी पार्टी के बढ़ते कदम को भांप के स्वार्थी प्रवृति के लोग भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे है | इनका अतीत ना तो जनसंघर्ष का रहा है ना ही संघठन के प्रति वफ़ादारी का |इनसे भविष्य में भी कोई वफ़ादारी की उम्मीद करना बेकार है ,यह सिर्फ समाजवादी पार्टी के टिकेट से विधायक बनने की लालसा में आये है| दलबदल कर आये स्वार्थी तत्वों को बढ़ावा देना,उनको चुनाव में प्रत्याशी बनाना वो भी समाजवादी कार्यकर्ताओ के रहते डॉ राम मनोहर लोहिया की आत्मा और विचारो दोनों को लहूलुहान करने वाला कृत्या है | दलबदल कर के आये लोगो को कुछ समय समाजवाद के संघर्ष में जुटाना चाहिए,एक चुनाव में इनको पार्टी के प्रचार प्रसार में लगाना चाहिए |लेकिन क्या तब यह स्वार्थी तत्त्व समाजवादी पार्टी में रहेंगे?
Friday, April 29, 2011
समाजवादी आन्दोलन-संघर्ष और सत्ता
समाजवादी आन्दोलन-संघर्ष और सत्ता
अरविन्द विद्रोही
डा0 राम मनोहर लोहिया ने समाजवादी आन्दोलन को सार्थक व सही राह पर चलाने के लिए 1957 में ही कहा था - किसी भी बड़े आन्दोलन में एक अजीब तरह की वाहियात चीज या मोड़ बन जाया करता है। एक तरफ वे लोग जो कि आन्दोलन के उद्देश्यों के लिए तकलीफ उठाते हैं, दूसरी तरफ वे लोग जो आन्दोलन के सफल होने के बाद उसके हुकूमती काम-काज को चलाते हैं। और आप याद रखना कि ये संसार के इतिहास में हमेशा ही हुआ है लेकिन इतना बुरी तरह से नहीं हुआ कभी जितना कि हिन्दुस्तान में हुआ है। और मुझे खतरा लगता है कि कहीं सोशलिस्ट पार्टी की हुकूमत में भी एैसा न हो जाये कि लड़ने वालों का तो एक गिरोह बने और जब हुकूमत का काम चलाने का वक्त आये तब दूसरा गिरोह आ जाये।
डा0 राम मनोहर लोहिया की यह आशंका दुर्भाग्य-वश अक्षरशः सत्य साबित हुई।डा0 लोहिया के धुर अनुयायी मुलायम सिंह यादव भी बगैर संघर्ष किये हुकूमत चलाने वाले गिरोह के मोहपाश में जकड़ गये थे।तमाम खांटी समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव से दूर होते गये और मजे की बात यह है कि इन सबके दूर जाने के पीछे था सिर्फ एक चेहरा अमर सिंह। यह वह दौर था जब सपा में फिल्मी सितारों,खिलाड़ियों,पॅंूजीपतियों,ठेकेदारों, का वर्चस्व कायम हुआ। समाजवादी कार्यकर्ताओं के संघर्ष व त्याग के मूल्य की जगह ग्लैमर व दौलत ने ले लिया। कालान्तर में उ0प्र0 व केन्द्र दोनों जगह की सरकारों में सपा की कोई भागीदारी न रहने के कारण मौका पाकर व्यावसायिक नेता ने सपा व मुलायम सिंह यादव दोनों से किनारा कर लिया और अपना अलग राजनैतिक दल बना लिया।सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के लिए यह आघात के साथ-साथ एक सबक भी था।व्यावसायिक,आपराधिक प्रवृत्ति के दलबदलू लोग निहायत ही स्वार्थी व लोभी होते हैं।इन स्वार्थी लोगों का किसी भी राजनैतिक विचारधारा से कोई लगाव नहीं होता है। किसी भी संगठन से,उसके प्रचार-प्रसार से, विचारों के अनुपालन से इन तत्वों की कोई भी दिलचस्पी नहीं होती है। यह अवसरवादी प्रजाति के सर्वव्यापी जीव होते हैं तथा सरकार में रहकर अपना उल्लू सीधा करते हैं। यह जनता का रूझान भांप कर उसी दल में प्रवेश करते हैं जिसकी सरकार बनने की उम्मीद होती है।
खतरा बहुत बड़ा है समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के नेतृत्व पर भी। एक तरफ दमनात्मक व अलोकतांत्रिक कार्यवाही पर आमादा उ0प्र0 की बसपा सरकार, दूसरी तरफ संघर्ष के पश्चात् सपा में संगठन में ही मौजूद गणेश परिक्रमा करने वाले,पूॅजीपतियों,स्वार्थी प्रवृत्ति के लोगों को नेतृत्व द्वारा तवज्जों दिये जाने का आंतरिक भय। और यह आंतरिक भय टिकट वितरण के बाद असंतोष के रूप में सामने आ रहा है।सड़क पर उतर कर गॉंव-गॉंव में जा कर जनता के दुःख-दर्द को बॉंटने वाला कार्यकर्ता या नेता कहॉं रोज मुख्यालय पर हाजिरी लगा पायेगा,इस तथ्य को समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को संज्ञान में लेना चाहिए। एक बात और है समाजवादी पार्टी में कौन-कौन कार्यकर्ता व नेता अपने संगठन के कार्यक्रमों को मनोयोग से पूरा किया है,इसकी पुख्ता जानकारी नेतृत्व के पास होनी चाहिए।
डा0 लोहिया ने संगठन के संदर्भ में भी सचेत किया था कि संगठन में जो लोग आयें उनमें सहयोगिता होनी चाहिए। अगर संगठन चलाना है तो व्यक्तिवाद कैसे चल सकता है? दोनों में सहअस्तित्व नहीं हो सकता है।जब संगठन चलेगा तो व्यक्तिवाद को खत्म करना ही पडेगा। पूरी तरह से खत्म करना नामुमकिन है क्योंकि हम लोग पूरी तरह से तो अच्छे हो नही सकते। लेकिन जिस हद तक व्यक्तिवाद को खत्म करना जरूरी है,करना पड़ेगा।

Thursday, April 7, 2011
मंगल पाण्डेय-1857 के गदर का प्रथम बलिदानी
मंगल पाण्डेय-1857 के गदर का प्रथम बलिदानी
अरविन्द विद्रोही
8 अप्रैल,1857 के दिन बैरकपुर की रेजीमेण्ट के एक सिपाही को फौजी अनुशासन भंग करने तथा हत्या करने के अपराध में फांसी पर चढ़ाया गया। फांसी चढ़ाने के लिए कोई स्थानीय जल्लाद न मिला। कलकत्ता से चार जल्लादों को बुलाकर इस फौजी को फॉंसी दी गई।यह फौजी था भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम का प्रथम योद्धा-मंगल पाण्ड़ेय।
अजीमुल्ला खॉं द्वारा अपने मस्तिष्क का इस्तेमाल करके तैयार की गई 31मई,1857 के गदर की योजना को क्रियान्वित नाना साहेब पेशवा ने किया, परन्तु मातृभूमि की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले प्रथम योद्धा हैं-मंगल पाण्ड़ेय। भारतीय क्रान्ति के अग्रदूत-मंगल पाण्डेय एक देशभक्त तथा धर्मपरायण व्यक्ति थे। बैरकपुर की 19नम्बर रेजीमेण्ट के भावुक तथा जोशीले सिपाही मंगल पाण्डेय का क्रोध मानों सातवें आसमान पर जा पहुॅंचा, जब यह खबर फैली कि अंग्रेजों द्वारा गाय तथा सूअर की चर्बी व खून का प्रयोग करके बनायी गई कारतूसों को रेजीमेण्ट में भेजा गया है। रेजीमेण्ट में असंतोष फैल गया।अंग्रेजों ने समझाया कि यैसा कुछ भी नहीं किया गया है परन्तु गो मांस भक्षी अंग्रेजों की बातों का रेजीमेण्ट में किसी को विश्वास नहीं हुआ। 31मई,1857 के गदर की तैयारी के लिए बैरकपुर में रेजीमेण्ट का मुखिया वजीर अली खॉं को बनाया गया था। कारतूसों को इस्तेमाल करने से इंकार कर देने के कारण रेजीमेण्ट को निशस्त्र करने की योजना अंग्रेजों द्वारा बनायी गई। इसकी भनक लगते ही भावुक ह्दय के जोशीले-धार्मिक-देशभक्त मंगल पाण्डेय संभवतः अपने मनोभावों एवं शक्ति पर नियंत्रण न रख सके अपितु रखना भी नहीं चाहा होगा। वो तो बलिदान की सजी हुई वेदी में प्रथम आहुति देने को उद्वेलित मानस था। सोचा होगा,‘‘ विद्रोह करना ही है तो कई मास बाद क्यो।? अभी क्यों नहीं?कहीं बर्मा से गोरी पलटन न आ जाये?‘‘ यह विचार मनो-मस्तिश्क में कौंधने लगे मंगल पाण्डेय के। क्रान्ति की धधकती ज्वाला में आर्थिक,सामाजिक,राजनैतिक कारणों के साथ-साथ धार्मिक कारण के जुड़ जाने से ज्वाला ने मंगल पाण्डेय के तन-बदन में आग लगा दी। समस्त कारणों ने एक सूत्र में एकत्र होकर गुलामी की बेडियां काटने के लिए मंगल पाण्डेय के भावुक-जोशीले मन को उद्वेलित कर दिया। फिरंगियों के प्रति घृणा,विद्वेष,असंतोष की अग्नि ने 29मार्च,1857 को पहली गोली चलाने पर विवश कर दिया,छेड़ दिया स्वतन्त्रता-संग्राम मंगल पाण्डेय ने। गुलामी की जंजीरों को काटने को बेचैन मन ने किस तरह विद्रोह की आधारशिला रखी,यह इतिहास में दर्ज हो चुका है।
29मार्च,1857 के दिन बैरकपुर की छावनी में अपने कमरे में बैठे मंगल पाण्डेय ने अचानक अपनी बन्दूक को उठाकर, माथे पर लगाकर चूमा। भारत माता की बारम्बार स्तुति करते हुए मंगल पाण्डेय ने बन्दूक में गोली भरी। शेर की तरह वीर मंगल पाण्डेय परेड ग्राउण्ड की तरफ चल पडे़। दमकता ललाट,गर्व से चौडी छाती,बलिदान की महान भावना से ओत-प्रोत आत्मा और नश्वर शरीर मानों साक्षात् काल अपने शिकार की तरफ लपका हो। साथियों ने रोका, मंगल पाण्डेय ने ललकारा, ‘‘व्यर्थ प्रतीक्षा मत करो। चलो,आज ही फैसला करो। आज ही फिरंगियो। का सफाया करो। भाइयों,उठो,आप पीछे क्यों हट रहे हो?‘‘ उन्होंने धर्म की सौगन्ध देते हुए ललकारा, ‘‘स्वतन्त्रता की देवी तुम्हें पुकार रही है और कह रही है कि तुम्हें धोखेबाज तथा मक्कार शत्रुओं पर फौरन आक्रमण बोल देना चाहिए। अब और रूकने की आवश्यकता नहीं है।‘‘ अन्य सिपाहियों के भाव क्रान्तिकारी नेताओं के निर्देशों की डोर में बधें रहे। मंगल पाण्डेय ने सिंहनाद कर दिया। सिंह की चपेट में ब्रितानिया हुकूमत का सार्जेन्ट मेजर ह्यूसन आ गया। सार्जेन्ट ने मंगल पाण्डेय की गिरफतारी का आदेष दिया, कोई सिपाही आगे नहीं बढ़ा। सिंह की आंखे शोले उगल रही थीं, आत्मा रक्तदान के लिए तड़प रही थी। ठॉंय की आवाज हुई और सार्जेण्ट ह्यूसन जमीन चाटने लगा। दूसरा अंग्रेज अफसर लेफटीनेण्ट बॉब घोडे पर सवार होकर मंगल पाण्डेय की तरफ झपटा। मंगल पाण्डेय ने दूसरी गोली चला दी, गोली घोडे को लगी,घोडा व बॉब दोनो गिर पडे। बॉब ने पिस्टल से मंगल पाण्डेय पर फायर किया। निशाना चूका। मंगल पाण्डेय ने तलवार से अंग्रेज बॉब को मौत के घाट उतार दिया। इसी समय एक अंग्रेज ने पीछे से मंगल पाण्डेय पर हमला किया। एक भारतीय सिपाही ने जोर से बन्दूक का कुन्दा उस अंग्रेज के सर पर मारा,अंग्रेज का सिर फट गया और वह धरती पर गिर पड़ा। मंगल पाण्डेय की ऑंखें क्रान्ति की ज्वालायें बरसा रहीं थी। विद्रोह की खबर कर्नल व्हीलर को मिली। परेड-ग्राउण्ड में पहुॅंच कर उसने भारतीय सैनिकों को आज्ञा दी,‘‘पाण्डेय को गिरफतार करो।‘‘ सिपाहियों के मध्य से सिंहनाद हुआ, ‘‘खबरदार,मंगल पाण्डेय को कोई हाथ न लगाये। हम ब्राह्मण देवता का बाल भी बांका न होने दे।गें।‘‘ कर्नल व्हीलर ने अंग्रेजों की लाशें देखीं, मंगल पाण्डेय का रक्त से सना शरीर देखा तथा विद्रोह के मुहाने पर खड़ी फौज को देखा और कुछ सोचता हुआ लौट गया। उसने जनरल हियरे को खबर की। अंग्रेज सेना के साथ हियरे परेड ग्राउण्ड आ धमका। मंगल पाण्डेय ने अंग्रेज सेना को आते देखकर गर्जना की,‘‘भाइयों,बगावत करो,बगावत करो। अब देर करना उचित नहीं। देश को तुम्हारा बलिदान चाहिए।‘‘ परन्तु भारतीय सिपाही 31मई की तय तारीख और क्रान्तिकारी आन्दोलन के अनुशासन के कारण शान्त रहे। मंगल पाण्डेय ने तत्काल अपनी छाती पर नाल रखकर गोली चला दी। वह नहीं चाहते थे कि अंग्रेज जीवित पकड़ कर उनकी दुर्गति कर दें। दुर्भाग्य वश वो मरे नहीं, अंग्रेजों ने फौजी अस्पताल में इलाज कराया।ठीक होने पर उन पर फौजी अनुशासन भंग करने का तथा हत्या का मुकदमा चला। मंगल पाण्डेय ने कहा,‘‘जिन अंग्रेजों पर मैने गोली चलाई, उनसे मेरा कोई बैर नहीं था , झगड़ा व्यक्तियों का नहीं,दो देशों का है। हम नहीं चाहते कि दूसरों के गुलाम बन कर रहें। फिरंगियों को हम अपने देश से निकाल देना चाहते हैं।‘‘अदालत ने मंगल पाण्डेय को सजा-ए-मौत की सजा सुनाई। 8अप्रैल,1857 को मंगल पाण्डेय को फांसी दे दी गई।

Subscribe to:
Posts (Atom)