Thursday, August 18, 2011

डॉ लोहिया के विचार और छात्र नौजवान जागरूकता अभियान


अरविन्द विद्रोही डॉ राममनोहर लोहिया ने १९५७ में एक भाषण में कहा था की -- आखिर संगठन किसका नाम है ? संगठन तो वो है कि जो बिना किसी खास पर्चे या मेहनत या ख़तबाजी के सैकड़ो , हजारो , दास हज़ार , लाख आदमी अपने वक़्त पर और अपने खास काम को कर दिया करे | मान लो कल विचार बैठक है | उस विचार बैठक में लोग आया करते है | समय , दिन बंधा हुआ है | फिर अगर उसके बाद किसी को याद दिलाने की जरुरत पड़े तो समझो संगठन नहीं है | लेकिन अगर बिना याद दिलाये लोग आ जाया करे तो उस दिन और समय पर तो समझ लो संगठन है | डॉ लोहिया का स्पष्ट कहना था की संगठन के लोगो में सहयोगिता होनी चाहिए | डॉ लोहिया के इन विचारो की कसौटी पर समाजवादी संगठनो को परखना नितांत आवश्यक है | समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के चार युवा फ्रंटल संगठनो क्रमश समाजवादी युवजन सभा , समाजवादी छात्र सभा , लोहिया वाहिनी और मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड ने विगत १अगस्त से १५ अगस्त तक पुरे प्रदेश के समस्त जनपदों में छात्र - नौजवान जागरूकता अभियान चलाया | पखवारे भर चले इस छात्र नौजवान जागरूकता अभियान का उद्देश्य समझाते हुये समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने १८ जुलाई को प्रदेश कार्यालय में फ्रंटल संगठनो के अध्यक्षों से पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी व मेरी खुद की मौजूदगी में कहा था कि --- समाजवादी पार्टी डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारो पर आधारित पार्टी है | नेता जी मुलायम सिंह यादव ने स्वर्गीय जनेश्वर मिश्रा के आशीर्वाद व मार्ग निर्देशन में समाजवादी संकल्पों व विचारो को पूरा करने के लिए समाजवादी पार्टी बनायीं थी | हमें यह कतई नहीं भूलना है कि डॉ लोहिया हमारी पार्टी के मूल आधार है , समाजवादी पार्टी को , हम सब को डॉ लोहिया के सप्त क्रांति को पूरा करना है | डॉ लोहिया के कामों क आगे बढ़ाने के लिए ही छात्रों नौजवानों में जागरूकता पैदा करने के लिए ही युवा संगठनो को , आप लोग को १२ सुत्रिये मांगो के साथ अभियान चलाना है | यह मांगे क्रमश शिक्षा का व्यवसायी करण बंद हो , बढ़ी फीस वापस की जाये , कालेजो - विश्व विद्यालयों में छात्र संघ की बहाली , क्लास १२ तक समान शिक्षा नीति , मुस्लिम व पिछड़े वर्ग के सभी छात्र- छात्राओ को छात्र वृत्ति , मुस्लिम नौजवानों को विशेष अवसर देते हुये शिक्षा एवं रोजगार में समुचित भागीदारी , छात्रावासों का निर्माण एवं निशुल्क भोजन का प्रबंध , बेरोजगारी भत्ता तथा कन्या विद्या धन देना शुरु किया जाये | शिक्षण शंस्थान में और बाहर दोन जगह छात्राओ को सुरक्षा का इन्तेजाम हो , अलीगढ मुस्लिम विश्व विद्यालय के अल्पसंख्यक स्वरुप की बहाली की जाये | छात्र - छात्राओ को बस एवं रेलगाड़ी में निशुल्क यात्रा पास की व्यवस्था की जाये | उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सत्ताधारी बहुजन समाज पार्टी की सरकार के खिलाफ सबसे ज्यादा मुखरित रही है , सड़क पर उसके खिलाफ संघर्ष में सबसे आगे रही है ,यही कारन है कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार से त्रस्त लोगो की पहली पसंद बन चुकी समाजवादी पार्टी से सबसे ज्यादा आशा भी अब उत्तर प्रदेश के नागरिको को है | ऐसी स्थितिओ में विभिन्न सामाजिक विषयों को भी छात्र- नौजवान जागरूकता अभियान में शामिल करके समाज के विभिन्न तबको से जुड़ने व उनको संगठन के साथ जोड़ने की कवायत में सक्रियता निभाने वालो तथा रूचि ना लेने वालो दोनों तरह के कार्यकर्ताओ-नेताओ का चिन्हीकरण कार्यकर्ता आधारित राजनीति को बढ़ावा देने की सोच को साकार रूप देने में सहायक सिद्ध होगी | यह इस लिए भी जरुरी है कि प्रत्येक अभियान व आन्दोलन में सक्रिय कार्यकर्ताओ कि पहचान होने से उनको विशेष अवसर व सम्मान दिया जा सके | समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव जिस सरलता से अपनी बातो को अपने युवा सहयोगियो के सम्मुख रख रहे थे और इन कार्यक्रमों के मसौदो को , अभियान के संचालन के तरीको पर जिस तरह से संजीदगी पूर्वक सलाह मशविरा कर रहे थे , देख कर एक सुखद अनुभूति हुई | प्रसंग वश बताते चले कि लखनऊ के एक धार्मिक स्थल के बाहर अभियान का शिविर लगाने के प्रस्ताव को नकारते हुये अखिलेश यादव ने कहा कि यह डॉ लोहिया और समाजवादी विचारधारा के खिलाफ होगा | धर्म स्थल धार्मिक कामों के लिए है , वहा पार्टी का प्रचार शिविर लगाना कतई उचित नहीं है | संगठन के कार्यक्रम धार्मिक स्थल पर ना आयोजित किया जाये सिर्फ सार्वजनिक स्थल ही उपयुक्त है | आज धर्म का सहारा लेकर , उन्माद व धार्मिक भावना को उभर कर अपना राजनीतिक स्वार्थ सिद्ध करने वालो को समाजवादी पार्टी के युवा नेता अखिलेश यादव से कुछ सीखना चाहिए | इस अभियान में फ्रंटल संगठन एक अनुमान के अनुसार लगभग ५ लाख छात्र नौजवानों तक सीधे संवाद के जरिये अपनी बात पहुचने में कामयाब हुये है | छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेस्वर मिश्र जी को अंतिम दिनों में चिंता हो गयी थी कि समाजवादी नेता अब जन संघर्ष से कटते जा रहे है| समाजवादी युवा कार्यकर्ताओ - नेताओ को जनता के सवालो पर जन अभियान में जुटा कर राजनीतिक परिपक्वता के साथ साथ समाजवादी पुरोधाओ के विचारो को व्यवहार रूप में साकार करने का महती काम उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के नेतृत्व में करने में जुटे है |

Friday, August 12, 2011

सर्वशक्तिमान , प्यार और मानव के जीवन में प्यार के मायने


अरविन्द विद्रोही क्या कोई सर्व शक्तिमान है,जिसने सृष्टि की रचना की है | अगर है कोई सर्व शक्तिमान तो क्या उसे अपनी रची रचना में सर्वश्रेष्ठ कहे जाने वाले मानव का अधोपतन दिखाई नहीं पड़ता ? यह मानव जाति ही है ना जो अपने को सभी प्राणियो में सर्वाधिक बुद्धिमान मानती है | सारे धर्म ग्रन्थ के मूल आधार-भूत सिधांतो से अपने को अपने पाखंड पूर्ण , आडम्बर भरे पूजा व उपासना पद्धति से नकारता मानव अपने मानव धर्म से भी कोसो दूर हो चला है | प्राणी मात्र से प्रेम, सौहार्द , भाई चारे का स्थान नफरत , अलगाव , मनमुटाव ,क्लेश व द्वेष आदि मनोविकारो ने ले लिया है | क्या मानव सचमुच सर्व शक्तिमान की सर्वश्रेष्ट रचना है ? ढाई आखर का एक शब्द - प्यार , सृष्टि के रचनाकार का भी शायद अभीष्ट | यह प्यार ही तो रहा होगा जब उसने जीवन में रंग भरते हुए अनूठे अहसास के लघु बीज को जीवात्मा में रोपित किया | हे सृष्टि के रचनाकार - तुम अगर हो तो अपने अस्तित्व का आभास मात्र ही कराओ | इस काल के मानव के पशुवत आचरण के पीछे क्या कोई लीला है तुम्हारी? अब अगर यह कोई लीला है तो यह तो तुम ही समझते होगे , हम तो सिर्फ यह समझते है कि जिस प्रकार किसान अपने खेत में बीज बोता है, फसल लगाता है , उसके बाद अगर वही किसान अपने खेत व फसल की निगरानी ना करे ,खर- पतवार की निराई-गुड़ाई ना करे तो निश्चित रूप से फसल ख़राब हो ही जाति है, बीज दबा रह जाता है , अनावश्यक खर - पतवार की फसल खड़ी हो जाती है | देखने वाले बीज व फसल को दोषी नहीं मानते है, और ना ही खेत को , दोषी तो किसान ही माना जाता है , और अपनी अकर्मण्यता के लिए अनजानों से भी दुत्कारा जाता है | किसान तो खैर तेरी सृष्टि का एक सबसे निरीह व बेबस प्राणी है जो तेरे बनाये तथा कथित सर्वश्रेष्ट रचना मानव के रूप में जन्मने के बावजूद चन्द मानव के शोषण आधारित राज्य का शिकार है |अन्न दाता भरी दोपहरी , उमस भरी गर्मी , भीषण बरसात व सर्दी के थपेड़ो को जीता हुआ अपनी बदहाली व बेबसी को सोचता हुआ प्रति पल मरता है | यह अन्न दाता किसान तो तेरी तरह सर्वशक्तिमान नहीं है , क्या सचमुच तू है सर्वशक्तिमान ? अगर है तो अब ठीक कर अपनी रचना | क्या लिखू और कितना लिखू ? मानव जाति के अधोपतन का हाल यह है कि आज प्यार शब्द को वासना की पूर्ति मात्र की अभिव्यक्ति - जरिया मान लिया गया है | आज प्यार शब्द को कामुकता व वासनायुक्त आचरण का पर्याय बना दिया गया है | विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षण आज के दौर में अपने चरम पर है , जीवन में संयम का कोई मोल नहीं | यह आकर्षण जो समर्पण , स्नेह , आसक्ति , विछोह , मिलन की यादगार अमिट हस्ताक्षर के रूप में तमाम किस्सों - कहानियो के रूप में मौजूद है आज समाप्त सा हो चुका है | प्यार अब सिर्फ वासना से लबरेज़ युवा वर्ग का विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षण से प्रारंभ होकर समर्पण की राह पर ना जाकर अधिकायत में व्यापार , सौदेबाजी , कैरियर , अलगाव की राह पर बार बार टूटता - सँवरता रहता है | वास्तव में उन्मुक्त व स्वछंद जीवन का यह तथा कथित प्यार मनोकामना पूर्ति, लोभ , व्यावसायिकता , सौदेबाजी, वासना पूर्ति और धनार्जन का माध्यम मात्र है | प्यार तो वह भाव है जिसमे प्यार करने वाला अपना सर्वस्व लुटा कर , समर्पित कर के प्रसन्नता महसूस करता है | वर्षो बाद वह कह उठता है कहाँ चली गयी तुम?क्या वापस नहीं आओगी?वर्षों हो गया है तुम्हारा इंतज़ार करते|अब आ भी जाओ|तुम तो बहुत चाहती थी मुझे,फिर अब क्या हो गया?क्यूँ छोड़ के चली गयी?सभी कहते हैं कि अब तुम वापस नहीं आओगी,क्या सचमुच नहीं आ सकती?सुनो..तुमको आना पड़ेगा..मेरे लिए..अपने प्यारे....के लिए..कितना प्यार करती थी तू मुझ को और मैं था कि बस|तू मेरी सबसे प्यारी..थी,थी ना फिर क्या अब आ भी जा..और तू जानती ही है कि तेरे पास आना मेरे बस का नहीं..खैर तेरे इंतज़ार में तेरा| और किसी दिन कह पड़ता है वही दीवाना - जानती हो,तेरी हर बात,तेरा प्यार तेरा मनुहार याद है मुझे|जिस दिन तू छोड़ के गयी मुझे,मैं रात भर जगा था,उसी जगह था जहा से तू चली गयी|किसी ने कहा था--वो चली गयी सो जाओ|मैंने कहा--इस के लिए एक पूरी रात तो जागना ही था,चलो इसी तरह|बहुत याद आती हो,हमेशा.....कब आओगी? वास्तव में अपने ह्रदय में मधुर यादों को सहेजे , स्मृतिओं को जीवन का आधार बनाकर एक प्रेमी जीवन के भव सागर को पार कर लेता है | स्नेह , ममत्व , करुना , समर्पण सरीखे सखा उसके जीवन की नौका के खेवनहार होते है | यह प्रेम की असीम ताकत ही होती है जो प्रेमी को हौसला देती है| कोई भी जिसने अपने जीवन में प्यार को उतार लिया , व्यवहार में अपना लिया , उसके जीवन में नफरत , ईर्ष्या , द्वेष आदि कालिमाओं का कोई स्थान नहीं रह जाता है | यह कलिमायें तो प्रेम रूपी अखंड ज्योति के देदीप्यमान प्रकाश से कभी पास आ ही नहीं सकती है | आह.. तनिक कल्पना तो करो.. उस प्यार के पथिक के खुश हाल जीवन की,,,उस जीवन की जिसमे सब एक दुसरे को प्यार करे जहा किसी विकार की कोई जगह ना हो | हमारी नज़र में तो प्यार एक सरल - सुन्दर अलौकिक भाव है | प्यार एक ताकत है | यह वह भाव है जिसे जब तक आत्मसात ना किया जाये तब तक समझ पाना नामुमकिन है | प्यार किसी सिधान्त का मोहताज़ नहीं है | समर्पण- स्नेह का आधार युक्त प्यार प्राणी मात्र को बुलन्दियो पर ले जाता है | जिसने अपने जीवन में प्यार को स्थान दिया प्यार को जिया , प्यार से जिया , प्यार किया उस ने परम पिता परमेश्वर के सानिध्य को पाने के मार्ग पर चलने का अपना राह प्रशस्त व सुगम किया | परम पिता तक पहुचने का , अपने कर्त्तव्य को पूरा करने का श्रेष्ठ मार्ग है प्रेम अर्थात प्यार | प्यार के राही बनिए... प्रेम पथिक .... प्रभु के पास जाने का एक मार्ग.. अपने अभीष्ट को पाने का एक मात्र मार्ग ..

Wednesday, August 10, 2011

क्रान्तिकारियो के बलिदान से मिली आजादी --- अतुल अंजान


अरविन्द विद्रोही ९ अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर विभ्भिन आयोजनों में शिरकत करने का निमंत्रण मिला | गाँधी जयंती समारोह ट्रस्ट - बाराबंकी के द्वारा बाराबंकी जनपद के मुख्यालय पर स्थित गाँधी भवन में आयोजित संगोष्ठी में अतुल कुमार अंजान के मुख्य वक्ता के तौर पर आने की पुष्टि दूरभाष से करने के बाद मैं उनको अरसे बाद प्रत्यक्ष रूप से सुनने के व्यग्तिगत लोभ से खुद को रूक ना सका | लखनऊ विश्व विद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष के दायित्व निर्वाहन से लेकर कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव पड़ के दायित्व निवाहन बखूबी करने वाले , अपनी अलग छाप छोड़ने वाले अतुल कुमार अंजान की वक्तव्य शैली का जवाब नहीं | विषय पर गहरी पकड़ और विचारो के प्रस्तुति-करण का अंदाज़ एक ज्ञान कोष की तरह युवा वर्ग के सामने मौजूद है | विचारो को ह्रदय से निकल कर मुखारविंद से प्रकट करने वाले अतुल कुमार अंजान जितने अच्छे वक्ता है उतने ही अच्छे श्रोता भी |

Thursday, August 4, 2011

समाजवादी आन्दोलन व चिंतन की पाठशाला है छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र


समाजवादी आन्दोलन व चिंतन की पाठशाला है छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र अरविन्द विद्रोही जनेश्वर मिश्र समाजवादी आन्दोलन के एक योद्धा व विचारक के रूप में सदैव याद किये जायेंगे | ५ अगस्त ,१९३३ को श्रीमती बासमती एवं श्री रंजीत मिश्र के पुत्र रूप में बलिया जनपद के शुभ नाथहि गाँव में जन्मे जनेश्वर मिश्र पर तत्कालीन ब्रितानिया हुकूमत के खिलाफ चल रहे जन संघर्ष का गहरा असर पदा | हिंदुस्तान प्रजातान्त्रिक समाजवादी संघ ने समाजवाद की अवधारणा को भारत भूमि के युवा मष्तिष्क में जगह बना दी थी | शचीन्द्र नाथ सान्याल , चन्द्र शेखर आजाद , भगत सिंह , राज गुरु , सुख देव सहित तमाम क्रांति कारियो के आजादी के लिए संघर्ष ,समाज के प्रति सोच व बलिदान ने भारत के जन मानस को आक्रोशित कर रखा था | इस क्रांति की बेला में ब्रितानिया हुकूमत के अन्याय के खिलाफ चल रहे संघर्ष के दौर में जन्म लेने वाले जनेश्वर मिश्र के व्यक्तित्व में अन्याय , अत्याचार , शोषण , छुआ -छुत , भेद-भाव व पूंजीवाद के खिलाफ संघर्ष कूट कूट के भरा था | लोक नायक जय प्रकाश नारायण , डॉ राम मनोहर लोहिया के व्यक्तित्व का गहरा प्रभाव विद्यार्थी जीवन में जनेश्वर मिश्र पर पड़ा | जय प्रकाश नारायण के सर्वोदय आन्दोलन में चले जाने के बाद जब लोहिया ने समाजवादी आन्दोलन व संघर्ष की कमान संभाली तब से जनेश्वर मिश्र पूरी तरह से डॉ लोहिया के ही साथ हो लिए | डॉ लोहिया के निजी सचिव की जिम्मेदारी के साथ साथ जनेश्वर मिश्र ने १९६१ में समाजवादी युव जन सभा के महामंत्री पड़ की जिम्मेदारी भी संभाली | १९६२ में फूल पुर लोक सभा के चुनाव में जवाहर लाल नेहरु के मुकाबिल डॉ लोहिया के चुनाव संचालन की जिम्मेदारी जनेश्वर मिश्र ने ही संभाली थी | इस चुनाव में जनेश्वर मिश्र के रण नीतिक कौसल के कारण डॉ लोहिया ने ४५ बुथो पर नेहरु को परास्त किया यद्यपि यह चुनाव डॉ लोहिया हार गये | इस चुनाव के कारण १९६३ में डिफेंस ऑफ़ इंडिया एक्ट के तहत जनेश्वर मिश्र को नज़र बंद किया गया | डॉ राम मनोहर लोहिया के अनुयायी के रूप में जनेश्वर मिश्र इतने मशहूर हो गये कि १९६९ में फूल पुर लोक सभा के उप चुनाव में फूल पुर के लोगो ने नारा दिया -- लोहिया को तो जीता ना सके , छोटे लोहिया को जिताएंगे | इस प्रकार जनेश्वर मिश्र को छोटे लोहिया की उपाधि से विभूषित करने का श्रेय फूल पुर की सम्मानित जनता को जाता है | यह वह दौर था जब समाजवादी युव जन सभा के नेता के तौर पर जनेश्वर मिश्र का दबदबा कायम हो चुका था | उत्तर भारत के युवाओ के आकर्षण के केंद्र बिंदु बन चुके जनेश्वर मिश्र के संघर्ष व विचारो के प्रति समर्पण के कारण ही समाजवादी पुरोधा डॉ राम मनोहर लोहिया ने कहा था ,-- समता , समानता , अहिंसा , लोक तंत्र और समाज वाद यह पांचो भारत की समग्र राजनीति के अंतिम लक्ष्य है | इन्हें जनेश्वर जैसे वैचारिक प्रतिबद्धता वाले संकल्प के धनी युवा ही सत्याग्रह के रास्ते पर चल कर प्राप्त कर सकते है | जनेश्वर में संगठन की अकूत छमता है | वह विश्वसनिये और जुझारू है , समाजवाद की लड़ाई के लिए ऐसे नौजवानो को आगे आना जरुरी है | उसके मन में ताकत के बल पर शोषक बने लोगो के प्रति क्रोध और गरीबो , पीडितो , कमजोरो के लिए अथाह करुना है | उसमे प्रतिभा है और दबे-कुचले वर्ग की बेहतरी के लिए बड़ा काम करने की सदिच्छा भी , ये दोनों बाते विरले लोगो में मिलती है | छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र ने डॉ लोहिया के एक एक शब्द को , अपने ऊपर किये गये हर विश्वास को ता ज़िदगी बखूबी जिया व पूरा किया | समाजवादी आन्दोलन के योद्धा जनेश्वर मिश्र का महती योगदान वैचारिक दृढ़ता के रूप में हमारे सामने है | डॉ लोहिया के विचारो को आत्मसात किये छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र ने तमाम युवाओ को समाजवादी संघर्ष व विचार से जोड़ा तथा राजनीतिक सक्रियता प्रदान की | डॉ लोहिया के विचारो के लिए संघर्ष करने वाले लोक बंधु राज नारायण को भी जनेश्वर मिश्र अपना नेता मानते थे | प्रखर वक्ता जनेश्वर मिश्र उर्फ़ छोटे लोहिया को समाजवाद की चलती फिरती पाठ शाला बताते हुये समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि आज से लगभग ४३ वर्ष पूर्व मैं जनेश्वर मिश्र जी के संपर्क में आया था तब से जब तक वो सशरीर रहे , एक शिक्षक व अभिभावक की तरह हमारा मार्ग दर्शन करते रहे | उनका दिल्ली का राजेंद्र प्रसाद मार्ग स्थित ८ न ० का बंगला लोहिया के लोग समाजवादी नेताओ, कार्य -कर्ताओ का केंद्र बिंदु था | स्मृतियो में खोते हुये राजेंद्र चौधरी ने बताया की छोटे लोहिया का भवन मार्ग दर्शन प्राप्त करने का , आशीर्वाद प्राप्ति का , अपनी बात बेबाकी से कहने का , मदद प्राप्ति का और भर पुर भोजन करने का स्थल था | समाजवादी विचारो के संगम छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र ने ११ सितेम्बर, २००५ को कहा था ,-- समाजवाद महज़ सियासी लफ्ज़ नहीं है, इसे किसी भी समाज का संपूर्ण आधार माना गया है | उप भोक्ता वादी संस्कृति युवा वर्ग को वैचारिक रूप से पतन की ओर ले जाती है | इससे निकट भविष्य में ऐसा संकट पैदा होगा जिससे पार पाना आसान नहीं होगा |... आज के हालात में छोटे लोहिया की यह चिंता वैश्विक चिंता बन चुकी है | २८ अगस्त, २००९ को आगरा के लोहिया नगर में छोटे लोहिया ने कहा था , --- समाजवादियो को देश की तकदीर बदलनी है तो भारी बलिदानों के लिए तैयार रहना होगा | समाजवादियो को राष्ट्रीय मुद्दों पर बहस चलानी चाहिए | सिर्फ नेताओ के भाषण सुन लेने भर से सामाजिक - आर्थिक परिवर्तन की राजनीति नहीं गरमाएगी | जनता भूख की मार सहते- सहते सो गयी है | जनता को जगाने की जरुरत है | यह काम समाजवादियो को ही करना है | भेदभाव के बारे में सोचोगे तो दिमाग गरम हो जायेगा , तब गरीब की लड़ाई लड़ सकोगे |..... छोटे लोहिया स्वयं विभिन्न जन संघर्षो में लगभग ११ साल जेल में रहे है | कर्त्तव्य के प्रति लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की तरह दृढ़ता दिखाते हुये राम कोला कांड में नैनी जेल में हिरासत में रखे गये छोटे लोहिया ने पत्नी की मृत्यु पर राज्य पल द्वारा जमानत पर रिहाई करने की बात कहने पर साफ़ मना कर दिया था | उन्होंने कहा कि सभी आन्दोलन कारियो कि रिहाई होने पर ही वे जेल से निकलेंगे और अंतत यही हुआ | जनेश्वर मिश्र कार्यकर्ताओ और साथियो को सम्मान देने में तनिक भी कंजूसी नहीं करते थे | छोटे लोहिया का स्पष्ट कहना था कि मुद्दे जन संपर्क व संघर्ष से बनते है | वे चिंतित रहते थे कि अब समाजवादी जन संघर्ष से अलग हो रहे है तथा मेरी मृत्यु के बाद मेरे भवन में रह रहे कार्यकर्ताओ का क्या होगा ? छोटे लोहिया आज हमारे मध्य नहीं है, उनके विचार व संघर्ष समाजवादी विचारो पर चिंतन करने वालो, राजनीति करने वालो के लिए सदैव प्रेरक रहेंगे | आज समाजवादी विचारो के सभी लोगो को , डॉ लोहिया के लोगो को गरीब- गुरबा की लड़ाई को आगे बढ़ाने की जरुरत है | राजनीतिक पटल पर १९९२ में मुलायम सिंह यादव द्वारा लखनऊ क ए हज़रत महल पार्क में डॉ लोहिया के विचारो की पार्टी का गठन किये जाने के पीछे छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र का संपूर्ण निर्देश व आशीर्वाद था | डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारो के वाहक छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र आजीवन समाजवादी पार्टी के और मुलायम सिंह यादव के मार्गदर्शक रहे | मुलायम सिंह यादव ने उनके देहावसान के बाद कहा था ,---- डॉ लोहिया और राजनारायण जी के बताये आदर्शो को जनेश्वर जी आगे बढ़ाने में लगे हुये थे | लोहिया और राजनारायण के विचार , उन्ही की सादगी , उन्ही का संघर्ष और उन्ही के बताये रास्ते पर जनेश्वर जी चल रहे थे | जो गरीब है , पिछड़े है , मजदूर है , किसान है , उनके प्रति जो ना इंसाफी हो रही है, गरीबी - अमीरी की खाई बढ़ रही है , उसे पड़ने का संकल्प जनेश्वर जी ने लिया था | अब जनेश्वर जी नहीं है | पहले डॉ राम मनोहर लोहिया जी और राज नारायण जी और फिर जनेश्वर जी हम लोगो को संभाले हुये थे | दिशा निर्देश देते थे , राय देते थे | उनका अभाव बहुत खलेगा | जनेश्वर जी के सपनो , विचारो और उनके संकल्पों को ले कर हम लोग आगे चलेंगे | १९ जनवरी,२०१० को समाजवादी पार्टी के इलाहाबाद में आयोजित धरने में जनेश्वर मिश्र छोटे लोहिया ने आशा भरी आवाज़ में कहा था ---- शायद मेरी मौत के बाद समाजवादी आन्दोलन और तेज हो जाये | २२ जनवरी, २०१० को ही छोटे लोहिया नहीं रहे | छोटे लोहिया के देहावसान के बाद उनकी अंतिम इच्छा कि समाजवादी आन्दोलन तेज हो को पूरा करने कि जिम्मेदारी समाजवादी कार्यकर्ताओ की है | समाजवादी आन्दोलन के बूते समाजवादी राज्य की स्थापना जनता के मुद्दों पर संघर्ष खड़ा करके , जन विश्वास अर्जित करके ही किया जा सकता है | जोड़-तोड़ , दल -बदल, सिधान्त हीन गठ बंधन का सहारा लेने की अपेक्षा समर्पित संघर्ष के साथियो को राजनीति में अवसर दिया जाना वक्त की मांग है और समाजवादी पुरोधाओ भगत सिंह, आचार्य नरेन्द्र देव , लोक नायक जय प्रकाश नारायण , डॉ राम मनोहर लोहिया , राज नारायण , राम सेवक यादव , मधु लिमये , जनेश्वर मिश्र के संकल्पों , सपनो के क्रियान्वयन की दिशा में उथया गया सकारात्मक कदम रूपी सच्ची श्रधांजलि और समर्पण है |

Wednesday, August 3, 2011

आस्था या अन्धविश्वास












यह सभी चित्र उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निकटवर्ती जनपद बाराबंकी के मुख्यालय से लगभग १० किलोमीटर दुरी पर गोंडा मार्ग पर फ़तेह सराएँ , सहावपुर की है | यहाँ एक युवक पर नागिन का साया आने की चर्चा से उसको देखने के लिए पिछले १५ दिनों से तमाम लोग आ रहे है, हजारो का चढ़ाव रोज चढ़ रहा है | प्रशासन बेखबर, बाढ़ राहत में व्यस्त और पुलिस को इसकी तहकीकात का मौका नहीं,

Friday, July 22, 2011

समाजवादी संकल्प-सोच - कल , आज और कल

अरविन्द विद्रोही डॉ राम मनोहर लोहिया वंचितों की आवाज के रूप में सदैव स्मरण किये जाते रहेंगे तथा उनके विचार व संघर्ष हमेशा लोगो को राह दिखाते रहेंगे | क्रान्तिकारियो के बौद्धिक नेता भगत सिंह को अपना नेता मानने वाले डॉ लोहिया ने अपना सम्पुर्न्य जीवन सत्ता के बेलगाम शोषक चरित्र के खिलाफ लड़ने व सत्ताधीशों की नींद हराम करने में बिताया | चाहे वो गुलामी की बेडिओं में भारत माता को जकड़े ब्रितानिया हुकूमत की गोरो की सरकार रही हो या १९४७ के बाद आजाद भारत की अंग्रेज व अंग्रेजी परस्त गुलाम मानसिकता में जकड़ी कांग्रेस की जवाहर लाल नेहरु की सरकार रही हो , डॉ लोहिया ने मन से , वचन से और कर्म से इनको कटघरे में खड़ा किया | भारत की राजनीति में समाजवाद की अवधारणा युवा वर्ग और क्रान्तिकारियो को निरंतर प्रभावित करती रही है | क्रान्तिकारियो के संगठन हिंदुस्तान समाजवादी प्रजातंत्र संघ की तरफ से १९२९ में लाहौर कांग्रेस में घोषणा पत्र का वितरण किया गया | यह घोषणा पत्र भगत सिंह , सुखदेव व अन्य साथियो से विचार- विमर्श के बाद भगवती चरण वोहरा ने बनाया था , इसका वितरण दुर्गा भाभी के नेतृत्व में क्रान्तिकारियो ने किया था | इस घोषणा पत्र में लिखा गया ---- भारत साम्राज्यवाद के जुवे के नीचे पिस रहा है | इसमें करोडो लोग आज अज्ञानता और गरीबी के शिकार हो रहे है | भारत की बहुत बड़ी जनसँख्या जो मजदूरों और किसानों की है , उनको विदेशी दबाव एवं आर्थिक लूट ने पस्त कर दिया है | भारत के मेहनत कश वर्ग की हालत आज बहुत गंभीर है | उसके सामने दोहरा खतरा है , विदेशी पूंजीवाद का एक तरफ से और भारतीय पूंजीवाद के धोखे भरे हमले का दूसरी तरफ से | भारतीय पूंजीवाद विदेशी पूंजी के साथ हर रोज बहुत से गठजोड़ कर रहा है | कुछ राजनीति नेताओ का डोमिनियन यानि की प्रभुता सम्पन्य का दर्ज़ा स्वीकार करना भी हवा के इसी रुख को स्पष्ट करता है | ........भारतीय पूंजीपति भारतीय लोगो को धोखा देकर विदेशी पूंजीपतियो से विश्वाश घात की कीमत के रूप में सरकार से कुछ हिस्सा प्राप्त करना चाहता है | इसी कारण से मेहनत कश की तमाम आशाएं अब सिर्फ समाजवाद पर टिकी है और सिर्फ यही पूर्ण स्वराज्य और सब भेद-भाव ख़त्म करने में सहायक साबित हो सकता है | देश का भविष्य नौजवानों के सहारे है | वही धरती के बेटे है | उनकी दुःख सहने की तत्परता , उनकी बेख़ौफ़ बहादुरी और लहराती क़ुरबानी दर्शाती है कि भारत का भविष्य उनके हाथ में सुरक्षित है | एक अनुभूति-मय घडी में देश बंधु दास ने कहा था , --नौजवान भारत माता कि शान एवँ आशाएं है | आन्दोलन के पीछे इनकी प्रेरणा है , उनकी कुरबानिया है और उनकी जीत है | आजादी की राह पर मशाले लेकर चलने वाले ये ही है , मुक्ति की राह पर ये तीर्थ यात्री है | आज इस घोषणा पत्र के जारी होने के लगभग ८२ वर्षो के अन्तराल और ब्रितानिया हुकूमत से आजादी के ६३ वर्षों बाद भी सरकारों का चरित्र लेश मात्र भी नहीं बदला है | आजाद भारत में डॉ लोहिया ने एक सत्याग्रही के रूप में मारेंगे नहीं पर मानेंगे नहीं का उदघोष किया | यह नारा, यह सिधान्त भारत की ब्रितानिया दासता से मुक्ति के बाद पुरे देश में जन अधिकारों के लिए संघर्ष का सत्ता के अत्याचार-शोषण-अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने का , सत्ता के कानो में जनता की आवाज पहुचने का एक निर्भीक दर्शन बन गया है | अन्याय करना और अन्याय सहना दोनों काम को डॉ लोहिया अनैतिक मानते थे | दफा १४४ को भारत के संविधान में प्रदत्त अधिकारों के खिलाफ मानने वाले डॉ लोहिया ने दफा १४४ का विरोध करते हुए तकरीबन साठ बार जेल यात्रा की | डॉ लोहिया की नज़र में महात्मा गाँधी की सबसे बड़ी देन यह है कि उन्होंने सत्याग्रह और सिविल नाफ़रमानी के सिधांतो को प्रतिपादित करके जनता को निरंकुश-गैर जिम्मेदार-भ्रष्ट शासन सत्ता से संघर्ष का एक अमोघ अस्त्र दिया | डॉ लोहिया सिविल नाफ़रमानी को लोकतंत्र का कवच मानते थे | डॉ लोहिया के द्वारा आजाद भारत में सरकार कि गलत नीतिओ के खिलाफ सिविल नाफ़रमानी और सत्याग्रह चलाये जाने पर जवाहर लाल नेहरु ने संसद में कहा था कि हमारे मित्र डॉ राम मनोहर लोहिया आजाद हिंदुस्तान में भी सत्याग्रह करना चाहते है जिसका कि कोई अर्थ और औचित्य नहीं है| आज भी कांग्रेस की सरकार लोकपाल मामले और काला धन वापसी मामले पर आन्दोलन कर रहे लोगो और संगठनो पर इसी प्रकार की टिप्पणिया करके अपना शोषक , जन विरोधी चरित्र प्रदर्शित कर रही है | डॉ लोहिया समाजवादी आन्दोलन के माध्यम से एक ईसर सत्याग्रहियो का संगठन तैयार करना चाहते थे जो सत्ता का मोह त्याग कर पुरे देश में निरंतर अन्याय के खिलाफ सत्याग्रह करता रहे, आज डॉ लोहिया का यह सपना विभिन्न संगठनो के रूप में साकार हो चुका है | डॉ राम मनोहर् लोहिया ने भगत सिंह सरीखी क्रांतिवादिता, गाँधी की तरह का सत्याग्रही चरित्र व स्व अर्जित मानसिक दृढ़ता के बलबूते समाजवाद व भारत की राजनीति को एक नई दिशा दी | आज डॉ लोहिया के लोगो में मुलायम सिंह यादव व उनकी समाजवादी पार्टी राजनीतिक फलक पर डॉ लोहिया के विचारो और समाजवाद का प्रतिनिधत्व कर रही है | जार्ज फर्नान्डीज़ और ठाकुर रामेश्वर सिंह बीमार हालत में अपने जीवन के अंतिम पलों को जी रहे है | रघु ठाकुर जैसे धुर समाजवादी अपना अलग दल लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी संचालित कर रहे है | समाजवाद का नाम लेकर स्वार्थी राजनीति करने वाले कुछ लोग भ्रष्ट कांग्रेस की गोद में बैठ कर सत्ता सुख की मलाई काट कर कांग्रेस की दया- कृपा पर राजनीतिक जीवन यात्रा का आनंद ले रहे है | जिस कांग्रेस को और जिसकी नीतिओ को डॉ लोहिया देश- समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा मानते थे , उसका महिमा गान करने वाला डॉ लोहिया का अनुयायी किस प्रकार से हो सकता है ? आज उत्तर प्रदेश समेत समूचा भारत उन्ही तमाम समस्याओ व दुश्वारियो से त्रस्त है जिन पर क्रान्तिकारियो ने अपनी चिंता प्रकट की थी , जिसके खिलाफ वो लड़े थे तथा भारत के आम जन के हितार्थ आजादी के लिए मौत तक का वरन स्वतः किया | आज क्रान्तिकारियो के वंशज भी जनता की पैदा को समझ कर सार्वजनिक - राजनीतिक जीवन में सक्रिय हो चुके है | एक बार पुनः देश में नूतन जंग ए आजादी का माहौल बनता दिख रहा है | आज भी वही लूट व अत्याचार भीषण रूप से जारी है जिसके खिलाफ डॉ लोहिया लड़ते हुए म़र गये तथा कह गये कि लोग मेरी बात सुनेंगे जरुर लेकिन मेरे मरने के बाद | आज विभिन्न संगठन भ्रस्टाचार व शोषण-अत्याचार के खिलाफ , जन अधिकारों कि बहाली के लिए सत्याग्रह का मार्ग अपना रहे है | जन आन्दोलनों ने सरकारों को चेतावनी दे दी है | आज लोक नायक जय प्रकाश नारायण के हुँकार सिघासन खाली करो कि जनता आती है, जनता कि हुँकार बन चुकी है | जनता भ्रष्ट व नाकारा सरकारों से त्रस्त है | समाजवादी सोच , संघर्ष के विस्तार हेतु लोक कल्याण के लिए एक बार पुनः कांग्रेस के खिलाफ डॉ लोहिया - जय प्रकाश के मानने वालो , समाजवादी चिंतको , संगठनो को एक साथ जुटना होगा | डॉ लोहिया और लोक नायक जय प्रकाश समेत तमाम समाजवादी नेताओ की आत्मा समाजवादी राज्य व मूल्यों की स्थापना के लिए आज भी निहार रही है, यह मुझे प्रतीत होता है.....

Friday, July 8, 2011

उत्तर प्रदेश में संघर्ष की विरासत निभाते अखिलेश यादव


उत्तर प्रदेश में संघर्ष की विरासत निभाते अखिलेश यादव अरविन्द विद्रोही लोकतान्त्रिक मूल्यों की खुले आम अवहेलना करने पर आमादा उत्तर प्रदेश की बसपा सरकार और केंद्र की कांग्रेस सरकार ने पूंजीवादी शोषक तंत्र के हितार्थ आम जनों को अनवरत धमकियाने और लतियाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है | उत्तर प्रदेश की मुख्य मंत्री मायावती के नेतृत्व में बेलगाम नौकरशाही ने राजनीतिक कार्यकर्ताओ और अपनी मांगो पर आन्दोलन कर रहे तमाम संगठनो और लोगो पर पुलिस बालो का बेजा इस्तेमाल कर के मान मर्दन करना जारी रखा है | वही दूसरी तरफ सोनिया गाँधी की कठपुतली केंद्र की मनमोहन सरकार ने राम लीला मैदान में एकत्र सत्याग्रहियो पर रात्रि में बर्बर अत्याचार कर के अपना जन विरोधी पूंजीवादी शोषक चरित्र एक बार पुनः उजागर कर दिया | पुरे देश में विदेश से काला धन वापस लाने के लिए , कृषि भूमि के अधिग्रहण के विरोध में , लोकपाल विधेयक के गठन पर आम जन मानस चर्चा कर रहा है और उद्वेलित भी है | उत्तर प्रदेश में बसपा के शासन काल में लगातार हुई बलात्कार की घटनाओ की , हत्या की घटनाओ का सार्थक प्रतिकार करके दोषीओ को दण्डित करवाने की जगह कांग्रेस- भाजपा के द्वारा जबानी जमा खर्ज करके बसपा और मुख्यमंत्री मायावती को घेरने की खाना-पूरी की गयी है | किसानों की दुखती नस भूमि अधिग्रहण के मनमाने मामलो पर कांग्रेस के युवराज राहुल गाँधी नित नए प्रायोजित नौटंकी समारोहों का आयोजन करके स्वतः स्फूर्ति का अनुभव कर रहे है | आजादी के पश्चात् सर्वाधिक वर्षो तक निर्बाध शासन करने वाली कांग्रेस किसान हित विरोधी ब्रितानिया हुकूमत के द्वारा थोपे गये भूमि अधिग्रहण अधिनियम को ख़त्म नहीं कर सकी और आज केंद्र सरकारों के नाकारेपन का ही दुष्परिणाम है कि आज किसानों को अपनी माँ सरीखी कृषि भूमि के व परिवार के हितार्थ हथियार उठा कर जान लेनी व देनी पड़ रही है | काले धन के सवाल पर सर्वोच्च न्यायलय के द्वारा केंद्र सरकार को फटकार लगाना व निर्देश देने का क्या परिणाम निकलेगा यह भविष्य के गर्त में है | राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी ने भी शीर्ष स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार के विषय में और उसके दुष्परिनामो पर तत्कालीन कांग्रेसी प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरु को आगाह किया था | महात्मा गाँधी की सलाह व निर्देश की परवाह ना तो तब जवाहर लाल नेहरु ने की थी और ना अब कांग्रेस की सरकार करती है | समाजवादी विचारक डॉ राम मनोहर लोहिया भ्रस्टाचार निवारण के लिए स्थायी आयोग के गठन की वकालत करते थे | कृषि भूमि के अधिग्रहण के सख्त विरोधी डॉ लोहिया सरकारों के इस कृत्य को भारत की ग्राम्य व्यवस्था पर चोट मानते थे | विकास के अनियंत्रित और अनियोजित दौड़ में अन्न दाता और श्रमिक वर्ग को रौंदने का काम आजाद भारत की सरकारों ने बखूबी किया है | सरकारों के जनविरोधी कृत्यों का पुरजोर प्रतिकार समाजवादियो ने निरंतर किया है | गुलाम भारत में ब्रितानिया हुकूमत के जुल्मो से लड़ने वाले डॉ राम मनोहर लोहिया और लोक नायक जय प्रकाश सरीखे समाजवादियो ने आजाद भारत की जनविरोधी कांग्रेस सरकार को सड़क से लेकर संसद तक कटखरे में खड़ा किया | डॉ लोहिया और मधु लिमये द्वारा संसद में उठाये गये सवालों का समुचित जवाब देने में मंत्री ही नहीं प्रधान मंत्री भी नाकामयाब होते रहे है | इंदिरा गाँधी के तानाशाही - जनविरोधी रवैये के खिलाफ जब जय प्रकाश ने आन्दोलन की बागडोर संभाली तब भारत की तरुनाई ने आम जन के साथ मिल के कांग्रेस की भ्रष्ट व निक्कमी सरकारों को उखाड़ फैंका | निरंकुश व भ्रष्ट सरकारों के खिलाफ संघर्ष ही समाजवादियो की पूंजी है | समाजवादी संघर्ष की इस विरासत को डॉ लोहिया और जय प्रकाश के देहावसान के पश्चात् सजोने व विस्तार देने का काम मुलायम सिंह यादव ने बखूबी अंजाम दिया | समाजवादी कार्यकर्ताओ ,ग्रामीण जनता , छात्रों - युवाओ पर अपनी मज़बूत पकड़ की बदौलत मुलायम सिंह यादव धरती पुत्र के संबोधन से भी नवाजे गये है | गाँधी - लोहिया - जय प्रकाश के सिधांतो के अनुपालन में तनिक भी विचलित ना होने के कारण , तात्कालिक अन्याय का विरोध करने के कारण , सरकारों के भ्रष्ट रवैये के खिलाफ हल्ला बोलने के कारण मुलायम को जिद्दी भी माना गया | समाजवादी आन्दोलन में भटकाव व कमिया भी आई परन्तु जन संघर्ष की विरासत जो मुलायम सिंह ने अर्जित की उस पर वो निः संदेह खरे ही उतरे है | आज छोटे लोहिया कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र हमारे बीच सशरीर नहीं है | डॉ राम मनोहर लोहिया के विचारो के आजीवन प्रचारक व समाजवादी आन्दोलन के प्रखर चिन्तक छोटे लोहिया - जनेश्वर मिश्र ने ही सर्व प्रथम अखिलेश यादव से कहा था कि तुमको राजनीति ही करनी है | जब अखिलेश यादव बोर्डिंग में रह कर पढाई कर रहे थे , तब अवकाश में एक बार लखनऊ आने पर मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश कि मुलाकात जनेश्वर मिश्र से करवाई | अखिलेश यादव के द्वारा जनेश्वर मिश्र का चरण स्पर्श करने पर जनेश्वर मिश्र ने आशीर्वाद स्वरुप जोर से पीठ पर हाथ मार कर कहा था कि युवाओ को सार्थक व सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए और पढाई के बाद तुमको भी करनी पड़ेगी | पढाई पूरी करने के बाद अखिलेश यादव जब राजनीति में आये तो तमाम समाजवादी विचारको के सान्निध्य के कारण समाजवादी आन्दोलन के कारण और प्राथमिकतायें क्या हो यह समझने का भरपूर अवसर मिला | कन्नौज की लोकसभा सीट से १९९९ में प्रत्याशी के रूप में अखिलेश यादव का नामांकन करने पहुचे छोटे लोहिया ने पत्रकारों के परिवारवाद के सन्दर्भ मर प्रश्न का जवाब देते हुए कहा था - यह संघर्ष का परिवारवाद है सत्ता का नहीं | छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के इस प्रत्युतर का मान रखते हुए युवा अखिलेश यादव ने लोख्सभा चुनाव जीतने के पश्चात् क्रांति रथ निकल कर प्रदेश का भ्रमण कर संघर्ष की शुरुआत की | वर्त्तमान युवा पीढ़ी में विरलों को ही धुर - खांटी समाजवादियो का सान्निध्य व मार्गदर्शन रुपी आशीर्वाद मिला है | जनेश्वर मिश्र के शिष्य के रूप में डॉ लोहिया की आर्धिक नीतिओ , किसानों - मजदूरों , युवाओ , महिलाओ , आम जन से जुड़े मुद्दों को सड़क व संसद दोनों जगह उठाने में अखिलेश यादव किसी भी समकालीन युवा संसद से पीछे नहीं है | समाजवादी पार्टी के साधारण कार्यकर्ता , फिर युवा प्रकोष्ठों के प्रभारी तथा वर्त्तमान में उत्तर प्रदेश के संगठन के मुखिया की जिम्मेदारी निभा रहे अखिलेश यादव में समाजवादी आन्दोलन व जन संघर्ष को आगे बढ़ाने का मदद भी है और सोच भी है | अपने सरल स्वभाव के कारण वे आम युवाओ व समाजवादी कार्यकर्ताओ के ह्रदय में जगह बनाने में कामयाब हो रहे है | राजनीति एक दिन की नौटंकी नहीं होती है यह मानने वाले और जिनके लिए राजनीति सामाजिक दायित्वों की पूर्ति का माध्यम हैं , वे आज उत्तर प्रदेश की बसपा और केंद्र की कांग्रेस सरकार के खिलाफ अखिलेश यादव के नेतृत्व में जन संघर्ष के लिए गाँव - देहात में अलख जगाने को तत्पर है | पुराने समाजवादियो को एकत्र करना तथा पार्टी के प्रचार अभियान में युवा चेहरों को उतारना यह दो बड़ी संगठानिक चुनौती अखिलेश यादव के सम्मुख है |व्यक्ति आधारित राजनीति की जगह मुद्दों की राजनीति को धार देने में अखिलेश यादव की सफलता समाजवादी आन्दोलन की एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी |