Thursday, February 9, 2012
संभावित स्थानीय निकाय चुनाव
बाराबंकी जनपद में विधान सभा के आम चुनाव २०१२ के लिए मतदान संपन्न हो गये अब अप्रैल-मई में संभावित स्थानीय निकाय चुनावो के लिए संभावित दावेदारों ने कमर कस ली है | बाराबंकी के सामाजिक सोच रखने वाले मित्रो से अनुरोध है कि राजनीतिक दलों के बंधन से मुक्त होकर बाराबंकी की नगर पालिका के भावी अध्यक्ष और सभी वार्डों के भावी सभासदों के निर्वाचन की एक संयुक्त रणनीति बनायीं जाये | भ्रष्टाचारी व आपराधिक प्रवृति के संभावित प्रत्याशियो को चुनाव में शिकस्त देने के लिए आइये अभी से एक साथ जनमानस को लाम बंद किया जाये ----- अरविन्द विद्रोही
Wednesday, February 8, 2012
पी एल पुनिया पंजाब से आया हुआ घुस पैठिया
बिलकुल सही कहा है बाराबंकी के विकास पुरुष माने जाने वाले धुर समाजवादी बेनी प्रसाद वर्मा-वर्तमान केंद्रीय इस्पात मंत्री ने कि पी एल पुनिया पंजाब से आया हुआ घुस पैठिया है | बीते लोकसभा के चुनाव में जब कांग्रेस के टिकेट पर ये बाराबंकी सीट से चुनाव लड़ रहे थे तब ही हमने भी बाराबंकी में जगह जगह यह बात कही थी ,लेकिन अफ़सोस यह बेनी प्रसाद वर्मा की ही मेहरबानी है कि पी एल पुनिया बाराबंकी से सांसद निर्वाचित हो गये थे ----- अरविन्द विद्रोही
Friday, February 3, 2012
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव २०१२ की चकल्लस और मतदाता
अरविन्द विद्रोही ....................... जाति के रथ पे सवार तमाम राजनीतिक दलों की सेनाएं लोकतान्त्रिक रण भूमि में अपने कौशल दिखाने के लिए नाना प्रकार के हथकंडे अपनाने में कोई गुरेज़ नहीं करती है | वर्तमान राजनीति में नैतिकता की बातें कभी कदार जिह्वा का स्वाद बदलने हेतु राजनेता कर लेते है और फिर अपनी उस कही नैतिकता की बात पे रात गयी बात गयी वाला रुख अख्तियार कर लेते है | तमाम राजनीतिक दलों के सिद्धांत हीन,सत्ता लोलुप आचरण के ही कारण चुनाव आयोग तानाशाही रुख अख्तियार किये हुये है और तो और स्व गठित चन्द लोगो का एक समूह भी अब राजनीतिक दलों से बेवजह के सवाल-जवाब करने पर आमादा है | सड़क पर तमाशा खड़ा कर के,अंट-शंट कर के सदन को नकारने व चुनौती देने वाले स्वगठित समूह के लोगो की लोकतान्त्रिक व्यवस्था के तहत चुनाव मैदान में उतरने की हिम्मत तक नहीं पड़ी और जगह जगह घूम कर कोरी बयान बाज़ी कर के अपने मुह मिया मिट्ठू बनने में लगे ये स्वयंभू लोग आत्म मुग्धता में डूबे ,उसी गलत फहमी की दरिया में डुबकी लगा रहे है |माना कि भावनाओ में बह कर भारत में जनता जुटती खूब है,खेल और तमाशे,नाटक-नौटंकी देखने में अपना समय भी देती है और उसका हिस्सा भी बनती है लेकिन जैसे ही उसको ये पता चलता है कि मदारी अब खेल दिखा चुका है और अब मदारी को खेल देखने के एवज़ में धन भी देना पड़ेगा ,जनता शाबाशी देकर ताली बजा कर अपना रास्ता पकड़ लेती है | जनता के व्यक्तिगत हित का काम लगातार करते रहते राजनेता भी जब चुनाव लड़ने के लिए चुनावी मैदान में उतारते है तो उनको आटे-दाल का भाव मालूम चल जाता है | जनता - मतदाता के पास अपना जन प्रतिनिधि चुनने की कई कसौटिया है , सभी कसौटियो पर कसे जाने और मुख्य चुनावी दौड़ में शामिल होने की बात साबित होने के बाद ही मतदाता अपनी नज़रे प्रत्याशी विशेष की तरफ इनायत करता है | अपने को बेहतर और अक्लमंद समझने वाले लोग चुनावी समर में आम जनता के सम्मुख जाने से घबराते है और तमाशा खड़ा कर के खुद को जनता की बात कहने वाला नुमाइन्दा साबित करने की कुचेष्टा में लगे है | चुनाव आयोग के सख्त निर्देशों के अनुपालन में जुटा प्रशासन देखते है कब तक राजनीतिक दबाव में नहीं आता है या भेद-भाव नहीं बरतता है | अब चुनावी नारे - गाने से सुसज्जित रथ विधान सभाओ में घुमने शुरु हो चुके है , चुनाव जीतने की व्यवस्थाएं प्रारंभ हो चुकी है ,देखना है कि चुनाव आयोग और प्रशासन इन व्यवस्थाओ को रोकने में कितना कामयाब साबित होता है | चुनाव प्रचार थमने के बाद और मतदान के पहले तक मतदाताओ को लोभ-लालच व जातीय उन्माद के बलबूते अपने अपने पाले में करने का खेल भी खेला जाना निश्चित है | चुनाव की इस बेला में प्रत्याशियो के पक्के समर्थक अपनी जी जन लगाकर अपने प्रत्याशी को जिताने की कोशिश में जुटे है ,चुनावी दंगल में मारपीट व हत्याओ का दौर इस विधान सभा चुनाव में भी शुरु हो चुका है | प्रशासन को ध्यान अधिक मतदान के साथ साथ शांति व्यवस्था बनाये रखने की तरफ भी ज्यादा देना पड़ेगा | चुनावो में आम मतदाताओ की अभी तक की ख़ामोशी ने प्रत्याशियो के साथ साथ उनके समर्थको के भी होश उड़ा दिये है |
हफ़ीज़ भारती ने संभाली संग्राम सिंह वर्मा के चुनाव की कमान ,चुनाव प्रचार शबाब पर
बाराबंकी विधान सभा २६८ में चुनाव प्रचार अपने शबाब पर पंहुचा | पीस पार्टी के अजय वर्मा ,भाजपा के संतोष सिंह ,कांग्रेस के छोटे लाल यादव चुनावी संघर्ष को और कठिन बनाने में जुटे | निर्दलिए मुकेश सिंह दौड़ से बाहर जाते हुये , कुर्मी मतों का ध्रुवीकरण शुरु हुआ ,बसपा के संग्राम सिंह वर्मा के लिए नवाबगंज नगर पालिका के अध्यक्ष हफ़ीज़ भारती ने लगायी अपनी पूरी ताकत ,मुस्लिम मतों के अलावा गोस्वामी-कायस्थ मतों के एकीकरण पर दे रहे है हफ़ीज़ भारती ज्यादा जोर |कल नगर पालिका नवाबगंज के पुरे इलाके में करेंगे हफ़ीज़ भारती के साथ संग्राम सिंह वर्मा-राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश ,प्रत्याशी बसपा सुबह ११ बजे से पद यात्रा | कराये हुये विकास कार्यो और कानून व्यवस्था पर मांग रहे है जनता से वोट | समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सुरेश यादव उर्फ़ धर्मराज यादव यादव मत के एकीकरण में ही जुटे है ,मुस्लिम मतों की ख़ामोशी सपा के लिए सर दर्द बनी हुई है | बाराबंकी विधान सभा में निर्णायक होंगे सवर्ण मतदाता एक बार फिर से |
Wednesday, February 1, 2012
उत्तर प्रदेश के लोगो को भिखारी कहने वाले कांग्रेस के महामंत्री राहुल गाँधी
उत्तर प्रदेश के लोगो को भिखारी कहने वाले कांग्रेस के महामंत्री राहुल गाँधी -सांसद ने कल बाराबंकी में दो जगह जनता से भीख मांगी | उत्तर प्रदेश के मेहनत कश लगो को भिखारी कहने वाला यह राहुल गाँधी अपने दल के प्रत्याशियो के लिए जगह जगह घूमकर मतों की भीख मांग रहा है | जनता से अनुरोध है कि मतों कि भीख मांग रहे इस राहुल गाँधी के किसी भी प्रत्याशी को मतदान मत करे , सरकार बनाने के बाद यह जनता क सिर्फ और सिर्फ भ्रस्टाचार,महंगाई,आतंकवाद ,गरीबी और तंगहाली ही देगा |भिखारी भी भीख लेने के बाद आशीर्वाद देता है और कांग्रेस मतदान से बनी सरकार के बाद आम जनता को लाठी-गोली देती है | कांग्रेस हराओ-देश व समाज बचाओ ---
Tuesday, January 31, 2012
अखिलेश यादव की देवा की जनसभा में उमड़ा जन सैलाब -सुरेश यादव ने दिखायी ताकत
अरविन्द विद्रोही ........... बाराबंकी विधान सभा २६८ से सपा प्रत्याशी धर्म राज यादव उर्फ़ सुरेश यादव ने अपनी रात दिन की मेहनत से बाराबंकी के स्वजातिये मतदाताओ को आखिरकार अपने पाले में कर ही लिया जिसकी बानगी आज अखिलेश यादव की देवा की जनसभा में उमड़े जन सैलाब से साफ दिखाई दी |अपने समाजवादी तेवरों में जन सभा को सम्बोधत करते हुये युवा समाजवादी नेता अखिलेश यादव ने सपा की जनता के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुये उमड़े जन समूह से सपा प्रत्याश धर्म राज यादव उर्फ़ सुरेश यादव को साइकिल चुनाव चिन्ह के आगे बटन दबा कर विजयी बनाने की अपील की | आज की जनसभा में खास बात यह रही कि सपा प्रत्याशी के साथ यादव बिरादरी पूरी तरह से आ गयी, वही मुस्लिमो की कम संख्या ने भी हैरत में डाला | आज की जन सभा की तैय्यारियो में प्रत्याशी धर्म राज यादव उर्फ़ सुरेश यादव का साथ विशेष रूप से धीरज गुलशिया ,तारिक किदवई,बसंत सिंह गौतम,नजमा बानों,कजमा बानों,धर्मेन्द्र यादव,राज रानी रावत-पूर्व विधायक ने भरपूर दिया | जन सभा का संचालन तारिक किदवई और अध्यक्षता हाजी कुद्दुब्बुदीन अंसारी ने किया | जदपुर की जनसभा में भी प्रत्याशी राम गोपाल रावत के पक्ष में मतदान की अपील करते हुये अखिलेश यादव ने सपा की सरकार बहुमत से बनने पर घोषणा पत्र के सभी वायदों पर अमल किये जाने की बात कही |
सपा सरकार में सरकारी मशीनरी को उत्पीडन रहित बनाया जायेगा-गोपाल अग्रवाल

अरविन्द विद्रोही ........... समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने विशेष मुलाकात में बताया कि समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश के विधान सभा में समाजवादी पार्टी कि विजय सुनिश्चित करने के लिए महतवपूर्ण भूमिका निभा रहा है | समाजवादी व्यापार सभा कि तीन टीमे पुरे प्रदेश में व्यापारियो को सपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही है | समाजवादी युवजन सभा से राजनीति की सुरूआत करने वाले गोपाल अग्रवाल ने बताया कि व्यापारी समेत सभी वर्गों का हित सिर्फ समाजवादी सोच और डॉ लोहिया के विचारो के अनुपालन से ही हो सकता है | डॉ लोहिया के विचारो पर बनी समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के प्रति अटूट अष्ठ रखने वाले गोपाल अग्रवाल ने जार्ज फर्नांडीस,सुरेन्द्र मोहन ,मजुमदार आदि दिग्गज समाजवादी नेताओ के साथ समाजवादी आन्दोलन में अपना योगदान दिया है | गोपाल अग्रवाल के अनुसार सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव अपने वचन और वायदों को निभाने वाले नेता है | समाजवादी पार्टी के शासन काल में व्यापारी हित के तमाम कार्यो को गिनाते हुये गोपाल अग्रवाल ने कहा इस बार सपा की सरकार बनने पर सरकारी मशीनरी को उत्पीडन रहित बनाया जायेगा | गुंडों-अपराधियो पर नकेल कसी जाएगी , किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा ,कानून का राज्य कायम करना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता होगी | गोपाल अग्रवाल के साथ राकेश गुप्ता ,विनोद सिंघल ,राजा प्रियावार्त,अमित चौधरी,हाजी अन्नान ,धीरज गुलशिया,सज्ज़न लाल गुप्ता , लल्लू सिंह -पूर्व प्रमुख रामनगर , मृतुन्जय शर्मा , डॉ सोमेश प्रताप सिंह आदि सपा नेता प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद रहे | प्रेस वार्ता के दौरान ही असहज स्थिति उत्पन्न हो गयी जब एक वरिष्ठ पत्रकार ने आकर कहा कि जिला महामंत्री धीरेन्द्र वर्मा का कहना है कि सपा के किसी नेता की कोई प्रेस वार्ता नहीं है | पत्रकार के द्वारा गोपाल अग्रवाल से धीरेन्द्र वर्मा की दूरभाष से वार्ता करायी गयी जिसमे गोपाल अग्रवाल ने अपना परिचय दिया | समाजवादी पार्टी के जिला महामंत्री के भ्रामक बयान से सपा के व्यापारी नेताओ में आक्रोश दिखा |
Subscribe to:
Posts (Atom)