Thursday, February 16, 2012

अंतर्जाल के अनुभव व उपयोगिता -फेसबुक के मित्रो के नज़रिए से---

मेरे प्रश्न कि फेसबुक कि इस दुनिया में आपके अनुभव क्या है ? को मित्रो ने पसंद करते हुये इसके प्रतिउत्तर में अपनी टिप्पणी भी दर्ज करी | मेरे इस पोस्ट को पसंद व टिप्पणी करने वालो में गौतम बुद्ध नगर के जिला प्रचार ,प्रसार प्रमुख एवं विद्यार्थी कार्य प्रमुख - राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अवधेश पाण्डेय ,ग्रेटर नोयडा के यूनाईटेड कालेज ऑफ़ इंजिनियरिंग एंड कालेज के अमित शुक्ल , लखनऊ इंदिरा नगर निवासी अमित तुलसी , बाराबंकी के मोहम्मद फैसल ,बाराबंकी के निवासी और बाबु बनारसी दास कालेज के दन्त चिकित्सा के विद्यार्थी शशांक शेखर मिश्र , लखनऊ से प्रकाशित लोकमत दैनिक पेपर के उप संपादक प्रणय विक्रम सिंह , आगरा के निवासी नरेश कुमार पारस , भिवंडी के निवासी बलवीर चौधरी , कलकत्ता के निवासी और व्यावसायिक प्रबंधन के विद्यार्थी सियाबिहारी शर्मा , बाराबंकी के निवासी सतीश कुमार सिंह , दिल्ली के मनीष कुमार शर्मा , दिल्ली में कार्यरत ताबिश रिज़वी , आज़मगढ़ के निवासी और वर्तमान में बैंगलोर में कार्यरत दरश यादव है |अवधेश पांडे जी ने फेसबुक को काम करने का साधन बताते हुये टिप्पणी की शुरुआत की | किसी दिन अवधेश पांडे की लिखी हुई रचनाओ को भी आप पाठको के सामने प्रस्तुत करूँगा ,वास्तव में अंतर्जाल को काम करने का ,अपनी भावनाओ को प्रचारित करने का माध्यम बनाने वालो में एक नाम पांडे जी का है ही | दरश यादव जी ने फेसबुक को राजनीतिक प्रचार व संपर्क का एक सशक्त-त्वरित माध्यम बताया और उन्होंने उदाहरण दिया कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फेसबुक पे अपनी उपस्थिति से अपने समर्थको के लिए अपनी बात पहुचने में ,मिलने में आने वाली दुश्वारियो को सरल कर दिया है | मनीष कुमार शर्मा जी ने लोगो के पास समय की कमी होने के इन हालात में समाज को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम करार दिया और सतीश कुमार सिंह ने फेसबुक को दूर दराज़ के लोगो को आपस में जोड़ने के लिए धन्यवाद देते हुये अपनी भावना को उजागर किया |ताबिश रिज़वी जी जो की मेरे ५ मित्रो के साझा मित्र है और अभी मेरे फेसबुक की मित्र मंडली में शामिल नहीं है ,ने बहुत ही खूबसूरती से नकारात्मक और सकारात्मक पहलू का जिक्र अपनी टिप्पणी में किया | दिल्ली की निवासी कल्पना शर्मा के अनुसार समाज की तरह ही फेसबुक पर भी उनका अनुभव व्यक्ति दर व्यक्ति अलग रहा है और यहाँ अच्छे लोगो की तादाद उन्हें ज्यादा मिली | तमाम फेसबुक के समूह में अनजानों ने इस बात को पसंद तो किया लेकिन टिप्पणी नहीं की,खैर टिप्पणी आने पर उनकी बातो को आपके सम्मुख रखने की कोशिश करूँगा | आज लखनऊ के वरिष्ट सामाजिक कार्यकर्ता -लेखक राजीव चतुर्वेदी जी ने फेसबुक पे अभिव्यक्ति को लेकर एक सटीक रचना लिखी | अगले अंक में फेसबुक से अपनी पसंदीदा सार्थक रचनाओ और विचारो को लिखूंगा या उत्तर प्रदेश के राजनीति घमासान पर होने वाली फेसबुक पर चर्चाओ पर |

Monday, February 13, 2012

प्रियंका बढेरा भी भिखारी ?

मैं लिखना नहीं चाहता था लेकिन लिख रहा हूँ| उत्तर प्रदेश के मेहनत कश लोगो को भिखारी कहने वाले राहुल गाँधी खुद तो अपनी पार्टी के लिए पुरे उत्तर प्रदेश में घूम घूम के आम जनता से मतों की भीख मांग ही रहे थे उनकी बहन और राबर्ट बढेरा की पत्नी प्रियंका बढेरा भी आम जनता से मतों की भीख मांगने आ चुकी है | इन सभी को आभास हो चुका है कि इनको अब जनता मत नहीं देने वाली है | यह सभी जानते है कि जब भिखारी जान जाते है कि मुझे भीख नहीं मिलेगी तब वो अपने बच्चो को भीख मांगने के लिए जनता के सामने ले आते है और उनसे भीख मंगवाते है |धन रूपी भीख मांगने वालो के खिलाफ कानून है लेकिन बिना कोई जन हित का काम किये मासूम बच्चो को दिखा कर या मरे हुये लोगो की याद दिला कर भीख मांगने वालो के खिलाफ क्या कोई कानून नहीं है ?--- अरविन्द विद्रोही

Saturday, February 11, 2012

ई वी एम मशीनों में फेर बदल की आशंका

बाराबंकी में चनावी चर्चा मतदान संपन्न होने के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रही है | जगह जगह राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता गुणा भाग में दिन भर जुटे रहते है | प्रत्याशियो की हार जीत के कयास तो लग ही रहे है,जीत पर शर्तो को लगाने का दौर भी चरम पे है |केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा की प्रतिष्ठा अपने पुत्र राकेश वर्मा-पूर्व कारागार मंत्री के दरियाबाद विधान सभा निर्वाचन में दांव पर लगी होने के कारण वहा पर जन चर्चाओ और संभावनाओ का बाज़ार गरम है | बेनी प्रसाद वर्मा -केंद्रीय इस्पात मंत्री के राजनीतिक तौर तरीको से विपक्षियो में बैचैनी व्याप्त है | ई वी एम मशीनों में फेर बदल बेनी प्रसाद वर्मा द्वारा करवाए जाने की आशंका से खौफ जदा बहुजन समाज पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओ को लगाया सुरक्षा में ,समाजवादी पार्टी के जिम्मेदार नेताओ ने भी चर्चाओ और आशंका के चलते अपने कार्यकर्ताओ को ई वी एम की सुरक्षा में लगाने और चुनाव आयोग को शिकायती पत्र भेजने का किया है निर्णय ,कल कर सकते है शिकायत |

Thursday, February 9, 2012

संभावित स्थानीय निकाय चुनाव

बाराबंकी जनपद में विधान सभा के आम चुनाव २०१२ के लिए मतदान संपन्न हो गये अब अप्रैल-मई में संभावित स्थानीय निकाय चुनावो के लिए संभावित दावेदारों ने कमर कस ली है | बाराबंकी के सामाजिक सोच रखने वाले मित्रो से अनुरोध है कि राजनीतिक दलों के बंधन से मुक्त होकर बाराबंकी की नगर पालिका के भावी अध्यक्ष और सभी वार्डों के भावी सभासदों के निर्वाचन की एक संयुक्त रणनीति बनायीं जाये | भ्रष्टाचारी व आपराधिक प्रवृति के संभावित प्रत्याशियो को चुनाव में शिकस्त देने के लिए आइये अभी से एक साथ जनमानस को लाम बंद किया जाये ----- अरविन्द विद्रोही

Wednesday, February 8, 2012

पी एल पुनिया पंजाब से आया हुआ घुस पैठिया

बिलकुल सही कहा है बाराबंकी के विकास पुरुष माने जाने वाले धुर समाजवादी बेनी प्रसाद वर्मा-वर्तमान केंद्रीय इस्पात मंत्री ने कि पी एल पुनिया पंजाब से आया हुआ घुस पैठिया है | बीते लोकसभा के चुनाव में जब कांग्रेस के टिकेट पर ये बाराबंकी सीट से चुनाव लड़ रहे थे तब ही हमने भी बाराबंकी में जगह जगह यह बात कही थी ,लेकिन अफ़सोस यह बेनी प्रसाद वर्मा की ही मेहरबानी है कि पी एल पुनिया बाराबंकी से सांसद निर्वाचित हो गये थे ----- अरविन्द विद्रोही

Friday, February 3, 2012

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव २०१२ की चकल्लस और मतदाता

अरविन्द विद्रोही ....................... जाति के रथ पे सवार तमाम राजनीतिक दलों की सेनाएं लोकतान्त्रिक रण भूमि में अपने कौशल दिखाने के लिए नाना प्रकार के हथकंडे अपनाने में कोई गुरेज़ नहीं करती है | वर्तमान राजनीति में नैतिकता की बातें कभी कदार जिह्वा का स्वाद बदलने हेतु राजनेता कर लेते है और फिर अपनी उस कही नैतिकता की बात पे रात गयी बात गयी वाला रुख अख्तियार कर लेते है | तमाम राजनीतिक दलों के सिद्धांत हीन,सत्ता लोलुप आचरण के ही कारण चुनाव आयोग तानाशाही रुख अख्तियार किये हुये है और तो और स्व गठित चन्द लोगो का एक समूह भी अब राजनीतिक दलों से बेवजह के सवाल-जवाब करने पर आमादा है | सड़क पर तमाशा खड़ा कर के,अंट-शंट कर के सदन को नकारने व चुनौती देने वाले स्वगठित समूह के लोगो की लोकतान्त्रिक व्यवस्था के तहत चुनाव मैदान में उतरने की हिम्मत तक नहीं पड़ी और जगह जगह घूम कर कोरी बयान बाज़ी कर के अपने मुह मिया मिट्ठू बनने में लगे ये स्वयंभू लोग आत्म मुग्धता में डूबे ,उसी गलत फहमी की दरिया में डुबकी लगा रहे है |माना कि भावनाओ में बह कर भारत में जनता जुटती खूब है,खेल और तमाशे,नाटक-नौटंकी देखने में अपना समय भी देती है और उसका हिस्सा भी बनती है लेकिन जैसे ही उसको ये पता चलता है कि मदारी अब खेल दिखा चुका है और अब मदारी को खेल देखने के एवज़ में धन भी देना पड़ेगा ,जनता शाबाशी देकर ताली बजा कर अपना रास्ता पकड़ लेती है | जनता के व्यक्तिगत हित का काम लगातार करते रहते राजनेता भी जब चुनाव लड़ने के लिए चुनावी मैदान में उतारते है तो उनको आटे-दाल का भाव मालूम चल जाता है | जनता - मतदाता के पास अपना जन प्रतिनिधि चुनने की कई कसौटिया है , सभी कसौटियो पर कसे जाने और मुख्य चुनावी दौड़ में शामिल होने की बात साबित होने के बाद ही मतदाता अपनी नज़रे प्रत्याशी विशेष की तरफ इनायत करता है | अपने को बेहतर और अक्लमंद समझने वाले लोग चुनावी समर में आम जनता के सम्मुख जाने से घबराते है और तमाशा खड़ा कर के खुद को जनता की बात कहने वाला नुमाइन्दा साबित करने की कुचेष्टा में लगे है | चुनाव आयोग के सख्त निर्देशों के अनुपालन में जुटा प्रशासन देखते है कब तक राजनीतिक दबाव में नहीं आता है या भेद-भाव नहीं बरतता है | अब चुनावी नारे - गाने से सुसज्जित रथ विधान सभाओ में घुमने शुरु हो चुके है , चुनाव जीतने की व्यवस्थाएं प्रारंभ हो चुकी है ,देखना है कि चुनाव आयोग और प्रशासन इन व्यवस्थाओ को रोकने में कितना कामयाब साबित होता है | चुनाव प्रचार थमने के बाद और मतदान के पहले तक मतदाताओ को लोभ-लालच व जातीय उन्माद के बलबूते अपने अपने पाले में करने का खेल भी खेला जाना निश्चित है | चुनाव की इस बेला में प्रत्याशियो के पक्के समर्थक अपनी जी जन लगाकर अपने प्रत्याशी को जिताने की कोशिश में जुटे है ,चुनावी दंगल में मारपीट व हत्याओ का दौर इस विधान सभा चुनाव में भी शुरु हो चुका है | प्रशासन को ध्यान अधिक मतदान के साथ साथ शांति व्यवस्था बनाये रखने की तरफ भी ज्यादा देना पड़ेगा | चुनावो में आम मतदाताओ की अभी तक की ख़ामोशी ने प्रत्याशियो के साथ साथ उनके समर्थको के भी होश उड़ा दिये है |

हफ़ीज़ भारती ने संभाली संग्राम सिंह वर्मा के चुनाव की कमान ,चुनाव प्रचार शबाब पर

बाराबंकी विधान सभा २६८ में चुनाव प्रचार अपने शबाब पर पंहुचा | पीस पार्टी के अजय वर्मा ,भाजपा के संतोष सिंह ,कांग्रेस के छोटे लाल यादव चुनावी संघर्ष को और कठिन बनाने में जुटे | निर्दलिए मुकेश सिंह दौड़ से बाहर जाते हुये , कुर्मी मतों का ध्रुवीकरण शुरु हुआ ,बसपा के संग्राम सिंह वर्मा के लिए नवाबगंज नगर पालिका के अध्यक्ष हफ़ीज़ भारती ने लगायी अपनी पूरी ताकत ,मुस्लिम मतों के अलावा गोस्वामी-कायस्थ मतों के एकीकरण पर दे रहे है हफ़ीज़ भारती ज्यादा जोर |कल नगर पालिका नवाबगंज के पुरे इलाके में करेंगे हफ़ीज़ भारती के साथ संग्राम सिंह वर्मा-राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश ,प्रत्याशी बसपा सुबह ११ बजे से पद यात्रा | कराये हुये विकास कार्यो और कानून व्यवस्था पर मांग रहे है जनता से वोट | समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सुरेश यादव उर्फ़ धर्मराज यादव यादव मत के एकीकरण में ही जुटे है ,मुस्लिम मतों की ख़ामोशी सपा के लिए सर दर्द बनी हुई है | बाराबंकी विधान सभा में निर्णायक होंगे सवर्ण मतदाता एक बार फिर से |