Saturday, April 7, 2012
युवा मुस्लिम नेताओ
"विधान परिषद् में भेजे जाने के योग्य मुस्लिम युवा नेताओ की कमी समाजवादी पार्टी के पास नहीं है | बुखारी और आज़म खान के रिश्तेदारों और चहेतों की बजाये समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को अपने संगठन के युवा मुस्लिम नेताओ में से किसी को भी विधान परिषद् भेजना चाहिए | युवा चेहरे के चयन में यह भी ध्यान रखना होगा कि वो संघर्ष के दिनों में साथ रहा हो,अभी मार्च २०११ के सफल आन्दोलन में उसने हिस्सेदारी की हो और आम जनता में अपनी पहचान भी रखता हो |
Wednesday, April 4, 2012
मन की बात
मन की बात , मन में आये विचार अपने मित्रो में विचार-विमर्श के लिए रखना अपराध है क्या जी ? अपने को बुद्धिजीवी मानने वाले वर्ग को समझना चाहिए कि अपने को बुद्धिमान समझने वाले वर्ग से आम जन , मित्र यहाँ त़क कि परिजन भी पीड़ित रहते है , तो आखिर क्यूँ ? अपनी बुद्धिमानी के समुन्दर से तनिक सामान्य ज्ञान की लुटिया से जल अपने पे भी डाल लेने में कोई हर्जा नहीं है | दुसरो को ज्ञान वितरित करने के साथ साथ स्वयं भी लाभान्वित होइए जी |
Tuesday, April 3, 2012
भ्रस्टाचार
मजदूर तो हर जगह का मजबूर है ही , किसान भी बेजार है | युवाओ को राहत और बख्शीश की दरकार है , महिलाओ का कौन पुरसाहाल है ? तंत्र है भ्रष्ट लेकिन जन के मन में लगा है जंग | शिराओ में भ्रस्टाचार रक्त बनके हो रहा प्रवाहित लेकिन दुसरो पे ऊँगली उठाने में हम है माहिर | खुद में सुधार की बात को मानते है बेमानी दुसरो पे लगाम लगाने की इक्छा भारी | बलिदानी पैदा हो पड़ोस में और मेरे घर अनिल अम्बानी येही सोच बन चुकी है| बुरा ना मानो तो होगी मेहरबानी | --- अरविन्द विद्रोही
भ्रस्टाचार
मजदूर तो हर जगह का मजबूर है ही , किसान भी बेजार है | युवाओ को राहत और बख्शीश की दरकार है , महिलाओ का कौन पुरसाहाल है ? तंत्र है भ्रष्ट लेकिन जन के मन में लगा है जंग | शिराओ में भ्रस्टाचार रक्त बनके हो रहा प्रवाहित लेकिन दुसरो पे ऊँगली उठाने में हम है माहिर | खुद में सुधार की बात को मानते है बेमानी दुसरो पे लगाम लगाने की इक्छा भारी | बलिदानी पैदा हो पड़ोस में और मेरे घर अनिल अम्बानी येही सोच बन चुकी है| बुरा ना मानो तो होगी मेहरबानी | --- अरविन्द विद्रोही
Sunday, April 1, 2012
कांग्रेस की कुटिल चाल
कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी और संरक्षक है | डॉ लोहिया आजाद भारत की सभी बुराइयों की जननी कांग्रेस को मानते थे और आज भी सत्य यही है कि कांग्रेस और भ्रस्टाचार एक दुसरे के पर्याय है | युवा समाजवादी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को डॉ लोहिया का ध्यान रखते हुये इनके षड्यंत्रों को समझना चाहिए | ये बज़ट में वृद्धि करके पहले अधिकारीयों की मदद से सरकारी धन का बंदरबांट करते है फिर उत्तर प्रदेश के सत्ताधारी दल पे धन के दुरूपयोग का आरोप मढ़ते है | साथ ही साथ प्रचार करते है की हमने पैसा दिया लेकिन प्रदेश सरकार ने खा लिया | सावधान रहिये , सावधान | कांग्रेस की करारी हार के पश्चात् कांग्रेस की कुटिल चाल का पहला नमूना है जयराम रमेश का उत्तर प्रदेश दौरा |
Thursday, March 29, 2012
समाजवादी पार्टी में आये दलाल
समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार गठन के पश्चात् समाजवादी पार्टी के नेतृत्व पर अपने घोषणा पत्र को लागु करने का दबाव है और युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर अपनी संघर्ष शील युवा साथियों के साथ साथ धुर समाजवादियो के विश्वास पे खरे उतरने की महती जिम्मेदारी है | समाजवादी सरकार के प्रारंभिक निर्णयों से आशा है कि उम्मीदों की साइकिल अपनी मंजिलो को बेहतर तरीके से पायेगी | समाजवादी पार्टी के जिम्मेदारो को एक बात का ध्यान रखना चाहिए -- समाजवादी पार्टी में मार्च के जन आन्दोलन के पश्चात् दुसरे दलों से सपा में शामिल कई नेता नव नियुक्त अधिकारीयों-मंत्रियों के दफ्तरों में लगातार चक्कर लगाते देखे जा रहे है | आम जनता के बीच ना काम , ना सपा संगठन का काम , मुफ्त में मिल गयी इनको सपा की सरकार | ध्यान दीजिये - दुसरे दलों से आये दलाल समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओ से अपनी नजदीकी बता व दिखा के दलाली में लग चुके है |
यूथ वेलफेयर सोसाइटी
Subscribe to:
Posts (Atom)
