Wednesday, July 4, 2012

दलाल पत्रकारिता और भ्रष्ट पुलिस तंत्र का हमला तेज़ हुआ है बेबाक पत्रकारिता पे


अरविन्द विद्रोही ................... यशवंत सिंह -संपादक भड़ास ४ मिडिया की नोयडा पुलिस के द्वारा गिरफ़्तारी ने यह साबित कर दिया है कि वेब मिडिया कि ताकत से दलाल पत्रकारों और भ्रष्ट पुलिस तंत्र के रखवारो के होश उड़ गये है | पिछले महीनो से संदुपुर -बाराबंकी , गोरखपुर , लखनऊ के पश्चात् नोयडा और लखीमपुर में जनसरोकार रखने वाले और निर्भीक पत्रकारों के पुलिसिया उत्पीडन से यह साफ हो गया है कि यह एक सुनियोजित साजिस है निर्भीक पत्रकारों कि आवाज़ को दबाने की | एक के पश्चात् एक घटित हो रही घटना यह सिद्ध करती है कि वेब मीडिया ने दलाल प्रवृति के पोषक और पत्रकारिता कि आड़ में अधिकारियो की दलाली करने वाले प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मिडिया के पत्रकारों के काकस को भेद दिया है | यशवंत सिंह की गिरफ़्तारी प्रकरण के पश्चात् वेब मिडिया की ताकत और भी ज्यादा बढ़ेगी | पत्रकारिता जगत के काले कारनामो को उजागर करने की वजह से ही यशवंत सिंह और भड़ास ४ मिडिया भ्रष्ट-दलाल लोगो की आँखों की किरकिरी बन गये थे और आज भी बने है | शायद इन दलालों को अनुमान रहा हो कि यशवंत सिंह कि फर्जी मुकदमो में गिरफ़्तारी के पश्चात् भड़ास का संचालन बंद हो जायेगा , यशवंत अकेले और अलग थलग पद जायेंगे , साथी साथ त्याग देंगे | लेकिन उनका अनुमान दुर्भाग्यवश गलत सिद्ध हो चुका है | यशवंत सिंह के साथ आज तमाम वरिष्ट पत्रकार खड़े है | कुमार सौवीर ,प्रकाश हिन्दुस्तानी , सुभाष राय , दयानंद पाण्डेय , हरे प्रकाश उपाध्याय ,मदन तिवारी , सैयद असदर अली , अविनाश , कृष्णभानु आदि ने इस प्रकरण पे अपने विचार लिख कर निर्भीक पत्रकारिता को उर्जा व ताकत प्रदान करी है | दलाली से इतर जनसरोकार व निर्भीक पत्रकारिता , बेबाक लेखन करने वालो को इस तरह कि दिकक्तो से रूबरू होते ही रहना पड़ेगा | व्यवस्था को जड़ तक भ्रष्ट कर चुके लोगो को यह कतई नहीं गवारा होता है कि कोई उनकी जड़ पर प्रहार करे | कमियां उजागर करने वालो को सदैव साजिशो का शिकार होना पड़ता है | बस जिस तरह दलाल पत्रकारों का साथ दलाल दे रहे है उसी तरह अब निर्भीक व बेबाक लेखन का माद्दा रखने वालो को दलाल पत्रकारिता के खिलाफ , उनकी सज़िसो के खिलाफ अब कलमकारों की कलम अनवरत चलती रहनी चाहिए |

सेंट एंथोनी-बाराबंकी में गिरता शैक्षिक स्तर - बिशप को शिकायत प्रेषित


अरविन्द विद्रोही ................ बाराबंकी के सेंट एंथोनी कॉलेज में शिक्षा के गिरते स्तर के खिलाफ छात्रों ने खोला मोर्चा | गिरते शिक्षा के स्तर और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ लखनऊ के बिशप को लिखा पत्र | सेंट एंथोनी कॉलेज के पूर्व छात्रों के फेसबुक समूह पर कॉलेज की वर्तमान दशा पर और बदहाली पर चर्चा आम | कॉलेज परिसर में बियर की बोतले मिलने की जानकारी देते हुये उत्कर्ष मौर्या ने शिक्षा के गिरे स्तर की तरफ मित्रो का ध्यान खीचा है | वर्तमान समय में विद्यार्थियों के द्वारा परीक्षा में कम नंबर पाने पर क्या सिर्फ विद्यार्थियों को दोष देना चाहिए इस पर समूह में चर्चा में सामने आया कि एक विषय कॉमर्स में एक साथ ३२ विद्यार्थियों को १२ वी में compartmant आया | एक साथ एक ही विषय में विद्यार्थियों के कम नंबर आने से निश्चित रूप से उस विषय को पढ़ने वाले अध्यापक और विद्यालय के प्रबंधक - प्राचार्य पर ऊँगली उठेगी ही | सूत्रों कि माने तो वर्तमान समय में सेंट एंथोनी कॉलेज में शैक्षिक माहौल के स्थान में अराजकता का वातावरण व्याप्त है | पूर्व छात्र आदित्य भट्ट , मयूर बहादुर खरे , मयंक वर्मा , आकाश गुप्ता , अर्जुन शुक्ल , फ़राज़ खान , फैज़ खान , मयंक वर्मा , अहमद सरफ़राज़ हुसैन ने विनीत राय के द्वारा चर्चा के लिए रखे गये उपरोक्त विषय पे अपने विचार रखते हुये ३२ छात्रों के एक साथ कम नंबर आने का दोषी वर्तमान शिक्षक और कॉलेज प्राचार्य को माना | सेंट एंथोनी कॉलेज में सर्वाधिक बड़ी चिंता का कारण कॉलेज के नियमावली के विपरीत यहाँ के शिक्षको के द्वारा छात्रों को tution पढने के लिए जबरन बाध्य करने के प्रकरण से है | बेबस छात्र अपने अध्यापको के दबाव में उनसे tution लेने को मजबूर है , tution के चलते ही ये शिक्षक कॉलेज में पढ़ने में अपना संपूर्ण ध्यान नहीं देते है | tution के खिलाफ आवाज़ उठाने वालो में नमन जैन , उत्कर्ष मौर्या , सैयद अमीना , अफजल उस्मानी , अंसिका वैश्य , सनत खान , बिलाल , अम्बाले अभिज्ञान भट्ट ,सुबीन कुरैन , विनीत राय ने नियमो के विपरीत जबरन tution के खिलाफ ज्ञापन देने और आन्दोलन की अपील करी | सेंट एंथोनी कॉलेज में व्यापत इन समस्या के विषय में अमित सिंह- अध्यक्ष पूर्व छात्र संघ सेंट एंथोनी कॉलेज ,सामाजिक कार्यकर्ता ने बताया कि यह सच है कि अब सेंट एंथोनी कॉलेज में शिक्षा का स्तर गिर चुका है | इसके जिम्मेदार यहाँ के प्राचार्य और शिक्षक के साथ साथ वे सभी अभिभावक भी है जो कि सेंट एंथोनी कॉलेज कि सभी बातो को बिना विरोध दर्ज कराये अपनी बात रखे मान लेते है |

Thursday, June 21, 2012

कांग्रेस प्रवक्ता रशीद की दिमागी हालत


कांग्रेस प्रवक्ता रशीद अल्वी के बयान कि अगर बीजेपी के इशारे पर देश में कोई नाचता है तो वह मुलायम सिंह यादव हैं। इस देश में अगर बीजेपी का सबसे बड़ा एजेंट कोई है, तो वह मुलायम सिंह यादव हैं, को समाजवादी पार्टी के लोगो को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए | अब सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को डॉ लोहिया के गैर कांग्रेस वाद के सिद्धांत का अनुशरण करना चाहिए और समाजवादियो की सरकार २०१४ में बैगैर कांग्रेस का साथ लिए बना कर दिखा देना चाहिए | डॉ लोहिया कांग्रेस को देश में व्याप्त सभी बुराइयों की जननी मानते थे और जो आज की तारीख में भी सत्य ही है | मुलायम सिंह यादव को आगे बढ़ कर देश में सभी समाजवादी राजनीतिक संगठनो की एका के प्रयास करने चाहिए और सभी समाजवादी विचारधारा के लोगो को एक मंच पर लाकर २०१४ के चुनावो के पश्चात् समाजवादी सरकार के गठन के प्रयास करने चाहिए | रशीद अल्वी के इस बयान पे प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता प्रो रामगोपाल यादव ने कहा कि अल्वी की दिमागी हालत ठीक नहीं है, वह पगला गए हैं। रशीद अल्वी के इस बयान के पश्चात् समाजवादी पार्टी के नेताओ में आक्रोश व्याप्त हो गया है |

Tuesday, June 19, 2012

दिनदहाड़े राष्ट्रीय राज्य मार्ग व जिला चिकित्सालय में मारपीट ,बाराबंकी पुलिस का गैर जिम्मेदार चेहरा उजागर


आज बाराबंकी जनपद में सड़क में गाड़ी को रास्ता ना देने के विवाद के चलते दुर्भाग्य पूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गयी | दोपहर ११ बजे के करीब लखनऊ के डॉ लोहिया अस्पताल से अपने रिश्तेदार मरीज को देखकर अपनी निजी मारुती कार से लौट रहे कोठी उस्मानपुर निवासी राजू सिंह पुत्र ब्रिजेश सिंह और उनकी माता श्रीमती विनोद सिंह का सफेदाबाद में धर्मेन्द्र यादव - बी डी सी , बंकी जो कि समाजवादी पार्टी के बाराबंकी सीट के विधायक धर्मराज यादव उर्फ़ सुरेश यादव के अनुज भी है व उनके दो अन्य साथियो का ओवर टेकिंग को लेकर वाद विवाद , गाली गलौज व अंततोगत्वा मार पीट तक हुई | सफेदाबाद में घटी इस घटना में धर्मेन्द्र यादव द्वारा राजू सिंह को गाली देने व थप्पड़ मारने के पश्चात् धर्मेन्द्र यादव व उनके साथियो को राजू सिंह ने अपनी कार में रखे डंडे से मारा | राजू सिंह के द्वारा मारे जाने से हतप्रभ रह गये धर्मेन्द्र यादव व उनके साथियो ने किसी तरह राजू सिंह को पकड़ा और उसकी जमकर धुनाई कर डाली | यह सब दिन दोपहरी राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर होता रहा और राहगीर इस मारपीट को देखकर भयभीत हो गये | सपा विधायक के भाई धर्मेन्द्र यादव से बुरी तरह पिटे राजू सिंह व उसकी माँ किसी तरह भग कर बाराबंकी जिला अस्पताल के आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में अपना इलाज करने पहुचे ,उनके पीछे पीछे धर्मेन्द्र यादव यहाँ भी आ धमके | जिला चिकित्सालय में धर्मेन्द्र यादव के तमाम समर्थक तब तक पहुच चुके थे और उन लोगो ने अस्पताल कर्मियों तथा पुलिस कर्मियों कि मौजूदगी में दुबारा राजू सिंह व उसकी माँ को जमकर लात-घूंसों से मारा | बुरी तरह से घायल राजू सिंह व उसकी माँ ने पत्रकारों के पूछने पर अपने साथ हुई घटना को बताया | यहाँ पर इन पीडितो को इलाज तक कराने नहीं दिया गया | दूसरी तरफ स्थानीय विधायक के भाई धर्मेन्द्र यादव व उनके साथियों का मेडिकल परीक्षण हुआ | प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू सिंह के उपर मार पीट का अभियोग धर्मेन्द्र यादव ने दर्ज कराया है | पत्रकारों ने जब राजू सिंह से दूरभाष से इस घटना के विषय में शाम को ७ बजे के लगभग बात करी तो उसने हताशा भरे शब्दों में कहा कि जब पुलिस कर्मियों कि मौजूदगी में मुझको व माँ को मारा गया और पुलिस कर्मी ही मुझको पकडे रहे तो मेरी फरियाद कौन सुनेगा | सपा विधायक के भाई के खिलाफ कोई भी कार्यवाही नहीं होगी इसलिए मैं प्राथमिकी नहीं दर्ज कराऊंगा | मैं बहुत मार खा चुका हूँ और आगे कोई खतरा नहीं उठाना चाहता हूँ| दोनों पक्षों की झूठी शान व अहंकार के चलते हुई इस दुखद घटना में बाराबंकी की मित्र पुलिस कहा खड़ी थी यह काबिले गौर है | सपा जिला अध्यक्ष मौलाना मेराज , विधायक सुरेश यादव ने धर्मेन्द्र यादव को बेकसूर बताया वही राजू सिंह का लहूलुहान चेहरा और श्रीमती विनोद सिंह की हालात से किसने किसको मारा यह साफ दिखाई दे रहा था | बहरहाल मामले की विवेचना पुलिस प्रशासन का कार्य है जिसमे निष्पक्षता परिलक्षित होनी चाहिए जैसा कि उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कथन व मंशा है|

Saturday, June 16, 2012

बाराबंकी नगर पालिका चुनाव - १५ जून


तपते गर्म मौसम में भी नगर पालिका बाराबंकी के अध्यक्ष पद के सशक्त दावेदार राजीव गुप्ता बब्बी - शहर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के समर्थन में सपा नेता कर रहे है जन संपर्क और बाराबंकी के सर्वांगीन विकास के लिए जिताने की कर रहे है अपील | शहर के कई वार्डो में घर घर जाकर वोट माँगा हफीज भारती और डॉ कुलदीप सिंह ने | समाजवादी पार्टी कार्यालय में कल जुटे जनपद के सपा नेता और चुनावी रणनीति -जन समस्या निवारण पे हुआ विचार विमर्श | भाजपा के लोग भी चिंतन,भोजन और विश्राम-भ्रमण में मशगूल | तेज़ गर्म हवा के कारण प्रचार में जुटे लोग शीतल पेय से बुझा रहे है प्यास | प्राप्त जानकारी के अनुसार समाजवादी पार्टी के प्रभावी मंत्री अरविन्द सिंह गोप सपा जिला इकाई समर्थित प्रत्याशियो के लिए जनपद के सभी पंचायतो में करेंगे प्रचार | जिला अध्यक्ष मौलाना मेराज द्वारा प्रत्याशियो के नाम पर अंतर कलह जारी , अन्य सपा नेता भी प्रत्याशी के रूप में ताल ठोकना जारी रखे है , समाजवादी पार्टी की इस अंतर कलह का होगा २०१४ लोकसभा में भारी नुकसान लगाये जा रहे है यही कयास | निवर्तमान अध्यक्ष हफीज भारती का प्रचार भी शबाब पर , सुनियोजित तरीके से विजयानंद बाजपेई ने तेज़ की अपनी चुनावी चाल | सुशील गुप्ता , जावेद जेठू का अपने अपने प्रभाव वाले इलाको में जलवा कायम , अन्य जगह प्रभाव दिखाने और मतदाताओ को अपने पक्ष में करने में लगे है इनके भी समर्थक | भीषण गर्मी के प्रचार के चलते प्रत्याशी व समर्थको के अलावा मतदाता भी परेशान |चुनाव के समय भी विद्युत कटौती समाप्त करने पे नहीं है किसी भी सपा नेता का ध्यान, आगे का कौन होगा पुरसाहाल ?

Friday, June 15, 2012

बाराबंकी नगर पालिका चुनाव


निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष हफ़ीज़ भारती के प्रति अभी भी है मतदाताओ में नाराज़गी , भाजपाई रंजीत बहादुर श्रीवास्तव के जरिये राजनीतिक मरुस्थली में कमल खिलाने की जद्दोजहद में लगे हुये है | विधान सभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी के पक्ष में रहे रंजीत बहादुर श्रीवास्तव के भाजपाई चोले को संशय से देख रहे है बुद्धिजीवी | अकेली महिला प्रत्याशी शिक्षक नेता नीता अवस्थी की बेबाकी की चर्चा हो रही है जगह जगह | दो धड़े में बड़ी समाजवादी पार्टी , विजयानंद बाजपेयी और सुशील गुप्ता भी पूरी ताकत से चुनावी समर में उतरे है | जावेद जेठू , अरशद , अहमद अली भी कर रहे है अपनी जीत का दावा | सपा शहर अध्यक्ष व बाराबंकी नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजीव गुप्ता बब्बी को सपा जिला इकाई का मिल रहा है समर्थन , अब बब्बी के पक्ष में जुट रहे है सपाई | लोहिया वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह भी अपने दम ख़म से चुनावी समर में अपना भाग्य अजमाते हुये | चुनाव प्रतिदिन होता जा रहा है और भी रोचक व दिलचस्प , अभी से कोई भी आकलन करना है बेमानी , सिर्फ प्रत्याशियो के जन संपर्क व समर्थन दाताओ पे रखी जा सकती है नज़र | बेनी व पुनिया दोनों की ख़ामोशी से प्रत्याशी बैचैन |

Tuesday, June 12, 2012

पत्रकारों का उत्पीडन


भ्रस्टाचार उजागर करने की कोशिश करने वाले बाराबंकी के इलेक्ट्रानिक मिडिया के साथी पत्रकारों का उत्पीडन शर्मनाक व दुखद है | रेत ठेकेदार से पुलिस की मिलीभगत के चलते ही रामनगर -बाराबंकी में रेत ठेकेदार ने पत्रकारों से दुर्व्यवहार किया ,यह तथ्य सामने आ रहा है | रामनगर थाना अध्यक्ष और वहा तैनात पुलिस कर्मियों की गतिविधियों की जाँच और रेत ठेकेदार की गिरफ़्तारी तत्काल होनी चाहिए | पत्रकार साथियो को भी इस तरह के मामलो के कवरेज में जाने के पहले अन्य साथी पत्रकारों तथा जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियो को सूचित करना चाहिए | बहरहाल पत्रकारों पर हमला निंदनीय है | अवैध रेत खनन करने वालो और उनको संरक्षण देने वाले राजनेताओ , उनके पैरोकार दलाल पत्रकारों तथा स्थानीय भ्रष्ट पुलिस कर्मियों के कारनामो को उजागर करने वाले पत्रकारों के साथ मैं हूँ | --- अरविन्द विद्रोही