Thursday, January 12, 2012

कांग्रेस ने मुस्लिमो के साथ हमेशा फरेब किया है- ताहिर अशरफ़ी


अरविन्द विद्रोही ..................... समाजवादी पार्टी के नेता और अल्प संख्यक आयोग -उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष ताहिर अशरफ़ी ने आज रामनगर विधान सभा जनपद बाराबंकी के अपने चुनावी प्रचार अभियान के दौरान अल्पसंख्यको के मसलो पर बेबाकी से अपनी राय व्यक्त की | ताहिर अशरफ़ी के अनुसार समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव -सांसद के निर्देशानुसार वे आज राम नगर विधान सभा के सैदनपुर , रामपुर ,बदोसराय , किन्तूर में जनता से रूबरू होने के लिए निकले है | समाजवादी पार्टी के नेता और अल्प संख्यक आयोग -उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष ताहिर अशरफ़ी ने कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिमो के साथ हमेशा फरेब किया है |ताहिर अशरफ़ी ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने १९८६ में डिप्लोमा ऑफ़ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी का रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया था जिसे उन्होंने उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक अध्यक्ष के अपने कार्यकाल में दुबारा शुरु करवाया था | इस दौरान डिप्लोमा कर चुके और कर रहे दोनों प्रकार के छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया था और इसकी जिम्मेदार तत्कालीन कांग्रेस सरकार ही थी | ग्राम्य स्तर पर शिक्षा और रोजगार दोनों की बेहतरी की वकालत करते हुये ताहिर अशरफ़ी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर मेरी पूरी कोशिश ग्राम्य स्तर पर शिक्षा और रोजगार को बेहतर से बेहतर बनाने में होगी | राजनीतिक चर्चा में सपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने का दावा करते हुये समाजवादी पार्टी के नेता और अल्प संख्यक आयोग -उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष ताहिर अशरफ़ी ने कहा की पीस पार्टी राजनीतिक तौर पर हाशिये पर है ,मुस्लिम समाज पूरी तरह से समाजवादी पार्टी के साथ है | ताहिर अशरफ़ी के व्यक्तित्व का एक पहलू यह भी है कि अल्पसंख्यको में शिक्षा की कमी को उनके विकास में सबसे बड़ा बाधक मानने वाले ताहिर अशरफ़ी एक गैर सरकारी संगठन सेवा के माध्यम से गरीबो के बच्चो की शिक्षा के लिए और उन गरीबो को शिक्षा का महत्व समझाने के लिए एक कार्य योजना के तहत भी काम कर रहे है | बाराबंकी के निकटवर्ती जनपद बहराइच के कुनारी बंग्ला-कैसर गंज में सेवा यह काम कर रही है | राजनीति को समाज की सेवा का जरिया मानने वाले लोगो में से एक ताहिर अशरफ़ी राजनीतिक गिरावट को पूरे समाज -देश के लिए खतरनाक मानते है |

रामनगर विधान सभा में फैली जन चर्चा

रामनगर-बाराबंकी में धुर समाजवादी नेता कुंवर रामवीर सिंह -कांग्रेस प्रत्याशी ने रोकी अमरेश शुक्ल -विधायक ,बसपा प्रत्याशी की रफ़्तार |रामनगर में हाथी पर पंजे ने लगायी लगाम ,अरविन्द सिंह गोप-विधयक ,सपा प्रत्याशी की साइकिल का सिर्फ हवाई ताम झाम ,राम संजीवन वर्मा -प्रत्याशी भाजपा के कमल का कोई नहीं पुरसा हाल ,बाकी का जनता में नहीं है नामों-निशान और चर्चा ही है बेकार | स्वच्छ -ईमानदार छवि के कुंवर रामवीर सिंह के साथ रहेगा इस बार बाराबंकी के विकास पुरुष बेनी प्रसाद वर्मा -केंद्रीय इस्पात मंत्री का साथ व आशीर्वाद रूपी पंजा निशान |वसीम राईन ने भी लगा दी है कुंवर रामवीर सिंह के लिए पूरी ताकत | कुंवर रामवीर सिंह को मिल रहा है धुर समाजवादियो का साथ -पूंजीपतियो को शिकस्त देने के लिए लगता है रामनगर की जनता है इस बार तैयार | हाथी और पंजे में होगी चुनावी मार ,यही खबर है रामनगर विधान सभा में फैली जन चर्चा के अनुसार |

Tuesday, January 10, 2012

पुराने कार्यकर्ताओ को सरकार बनने पर मिलेगा महत्व व सम्मान - शिवपाल यादव ,नेता प्रति पक्ष


कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की रीढ़ है ,समाजवादी पार्टी अपने कार्यकर्ताओ के संघर्ष के बलबूते बसपा सरकार को उखाड़ फैकने जा रही है ,सरकार बनने पर प्रत्येक कार्यकर्ता की सुनी जाएगी,उसका काम होगा और उसको महत्व व सम्मान दिया जायेगा |समाजवादी पार्टी के वरिष्ट नेता शिवपाल यादव -नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार से आजिज़ हो चुके आम लोग एक जनहित की सरकार बनाने के लिए समाजवादी पार्टी से उम्मीद कर रहे है |जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना हमारा दायित्व होगा ,सपा सरकार में किसी गुंडे -अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा |जिन अधिकारिओ ने बसपा के इशारे पर जनता को तकलीफे दी है और हमारे समाजवादी कार्यकर्ताओ को लाठियाया है ,जेल में डाला है , उनको समाजवादी सरकार बनने पर दण्डित किया जायेगा |

Monday, January 9, 2012

मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव ने दी राजनीतिक दस्तक


समाजवादी पार्टी कार्यालय में आज दोपहर सपा सुप्रीमो नेता जी मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव के आने के बाद प्रदेश के कोने -कोने से आये समाजवादी पार्टी के नेताओ-कार्यकर्ताओ ने उनसे मुलाकात की |प्रतीक यादव सभी से मिले और सबकी कुशल छेम पूछे |समाजवादी पार्टी के नेताओ-कार्यकर्ताओ ने अपनी बात उनके सम्मुख रखी,खास कर नेता जी से मुलाकात ना हो पाने का दुखड़ा रोया | प्रतीक यादव ने तत्काल सबकी मुलाकात कराने के लिए कार्यालय के जिम्मेदारो को कहा |प्रतीक यादव के इस कदम से सभी कार्यकर्ताओ में उत्साह जगा और उनके द्वारा जिंदाबाद के नारे लगाये गये ,जिसे प्रतीक यादव ने मना किया | प्रतीक यादव अपने व्यक्तित्व से सबका मन मोह गये |

Saturday, January 7, 2012

खालिद मसूद करेंगे कल ८ जनवरी को सपा की सदयस्ता ग्रहण


आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के विशेष आमंत्रित सदस्य खालिद मसूद - पूर्व अध्यक्ष अलीगढ मुस्लिम विश्व विद्यालय से मशकूर भाई , नज़मुद्दीन अहमद निवासी- अहमद पुर ,दरियाबाद विधान सभा ,बाराबंकी और हृदयेश श्रीवास्तव निवासी- पचघरा,कुर्सी विधान सभा ,बाराबंकी ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुलाकात की |खालिद मसूद कल ८ जनवरी को समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ,आज़म खान व अखिलेश यादव की उपस्थिति में करेंगे ११ बजे पार्टी मुख्यालय में सपा की सदयस्ता ग्रहण,साथ में रहेंगे सैकड़ो समर्थक भी |

Friday, January 6, 2012

बाराबंकी में मुलायम -आज़म की रैली की तैय्यारी में जुटे सपाई




अरविन्द विद्रोही............. समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अपनी तमाम जिंदगी आम जनों के लिए संघर्ष करने में बितायी है | आगामी ८ जनवरी को मौरंग मंडी-बडेल में आयोजित होने वाली समाजवादी पार्टी की जन सभा में नेता जी मुलायम सिंह यादव और वरिष्ठ नेता आज़म खान संबोधित करेंगे | बाराबंकी के सभी समाजवादी साथियो से अपील है की बाराबंकी विधान सभा २६८ के प्रत्येक गाँव में ८ की प्रस्तावित जनसभा के बारे में जाकर ग्रामीणों को बताये और उनको जन सभा में आ कर समाजवादी नेताओ के विचारो को सुनने के लिए आमंत्रित करे | यह उदगार बाराबंकी विधान सभा २६८ से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुरेश यादव उर्फ़ धर्म राज यादव ने पल्हरी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में व्यक्त किये | सुरेश यादव ने आगे कहा कि कांग्रेस - बसपा के जंगल राज और जन विरोधी नीतिओ से निजात पाने के लिए आम जनों के लिए संघर्ष करने वाली समाजवादी पार्टी को विधान सभा २०१२ के चुनावो में अपना समर्थन और अमूल्य मत दीजिये | पल्हरी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन कि अध्यक्षता लाल जी मिश्र और संचालन राम सिंह यादव- अध्यक्ष बाराबंकी विधान सभा २६८ ने किया |सम्मेलन को संबोधित करने वालो में मौलाना मेराज ,ज्ञान सिंह यादव , राम नाथ मौर्या ,तारिक किदवई,राम तेज़ यादव ,मनोरथ यादव ,गोकरण यादव ,राम सुमित यादव,सहज राम यादव ,विद्या राम यादव , रमेश रावत ,अमरेश रावत आदि प्रमुख नेता रहे |सम्मेलन की शुरुआत में तारिक किदवई,राम नाथ मौर्या ,जगजीवन यादव ,अशर्फी यादव,पवन गुप्ता ,राम लखन ,उमेश यादव , राज कुमार ने माला पहना कर बाराबंकी के प्रत्याशी सुरेश यादव का स्वागत किया | सम्मेलन में सभी वक्ताओ ने अपने अपने संबोधन में ८ जनवरी की जनसभा को सफल बनाने तथा चुनावो में तन मन धन से जुट जाने की बात दोहराई और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया |

Sunday, January 1, 2012

नव वर्ष के अवसर पर पूंजी वाद का उल्लास,बेबस आम जन -अरविन्द विद्रोही-

वर्ष २०११ के विदाई और वर्ष २०१२ के आगमन की बेला में सप्ताह भर चले रात के उत्सवो ने जहा लाखो नागरिको को आनंदित कर के ऐश्वर्य के रसा स्वादन का अवसर दिया वही दूसरी तरफ करोडो-करोड़ आम जन ,मेहनत कश तबका पूंजी वाद के , ऐश्वर्य व भोग विलास के इस अदभुत नज़ारे को देख कर ,सुनकर हतप्रभ से है | नव वर्ष २०१२ के बधाई संदेशो से शुरु हुआ नव वर्ष २०१२ के आगमन का उत्सव २०११ के अंतिम दिन तो सुरा-सुंदरी व ऐश्वर्य का संगम बन गया |यह रात वह रात थी जिसमे खुशियां सिर्फ धनवानों की तिजोरी से निकली रकमों से बटोरी गयी ,रात की कालिमा में रूप की बोली लगी ,प्यार के नाम पर वासना का नग्न नृत्य हुआ तथा कार्यक्रमों के नाम पर देह का खुल्लम- खुल्ला प्रदर्शन जम कर हुआ | बेशर्मी की सारी हदों को तोड़ते हुये आयोजित कार्यक्रमों को घर घर टेलीविजन के माध्यम से देखा और दिखाया गया | लगभग १०दिन पूर्व से ही नव वर्ष की मुबारकबाद नव वर्ष मंगल मय हो आदि आदि लोगो ने अपने अपने परिचितों से कहना शुरु कर दिया | आखिर यह आने वाला नव वर्ष सिर्फ कहने मात्र से मंगल मय कैसे होगा यह मेरी समझ से परे है | सिर्फ औपचारिकता निभाने हेतु बधाई संदेशो का आदान प्रदान जारी रहा | यह औपचारिकता भरे तमाम अवसरों पे दिये जाने वाले बधाई सन्देश तो हम सभी अपने जीवन में देते व लेते ही आ रहे है,क्या इन संदेशो से कोई भी खुशिया मिली ,यह सोचने की बात है | अमुक ने बधाई सन्देश दिया यह ख़ुशी जरुर मिलती रही है,लेकिन अगर किसी अवसर पे उसी ने नहीं दिया तो मन भी क्लांत हो जता है | कोई सार्थक परिवर्तन मेरे अपने जीवन में ,मानव जीवन में, आम जन के जीवन में कैसे हो ,क्या हो कि अगले वर्ष २०१३ के आगमन पर ह्रदय से बधाई सन्देश सभी के मुखारविंद से निकले कि आने वाला नूतन वर्ष आप सभी को भी मंगल मय हो तो बात बने | बीते वर्ष २०११ के शुरुआत में भी तमाम इसी तरह कि बधाई संदेशो का आदान प्रदान हुआ था |क्या वर्ष २०११ में आम जन को कोई भी ख़ुशी नसीब हुई है? वर्ष २०११ में तो अपने हक़ की आवाज़ उठाने वालो को आजाद भारत की सरकारों की पुलिसिया तंत्र ने अपने बूटों तले रौंद डाला ,ब्रितानिया हुकूमत की दरिंदगी को मात देते हुये हुक्मरानों ने जन भावनाओ की तनिक भी परवाह ना की | क्या २०१२ में आम जन का हक़ उनको मिलेगा ? क्या सच मुच खुशियां नसीब होंगी ?