Saturday, October 8, 2011

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और लूट का साम्राज्य है- अखिलेश यादव

“उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार और लूट का साम्राज्य है। लोकतंत्र मजाक बनकर रह गया है। गरीबों, बीमारों और किसानों का पैसा पत्थरों और फव्वारों में लगा दिया गया है। अल्पसंख्यकों की दशा खराब है। नौजवान बेकारी से कुंठित है। किसान की जबरन भूमि छीनी जा रही है। मुख्यंमंत्री सिर्फ कालाधन और उगाही के फेर में है। इस भ्रष्ट सरकार को हटाकर ही प्रदेश का भला हो सकता है। समाजवादी क्रान्तिरथ इस संकल्प के साथ ही चल रहा है और तब तक चलता रहेगा जब तक वर्तमान मुख्यमंत्री को कुर्सी से हटाकर उनसे उनके कारनामों का हिसाब नहीं ले लिया जाता है।“
उक्त उद्गार आज समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने क्रान्तिरथ से लखनऊ से लेकर सीतापुर तक जगह-जगह जोशीले स्वागत के बीच व्यक्त किए। जनता में इतना उत्साह था कि पूर्व निश्चित स्थानों से इतर कई जगहों पर भी बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए और उन्होने क्रान्तिरथ रोककर अखिलेश यादव को फूलमालाओं से लाद दिया। सैकड़ों कारों का काफिला उनके पीछे था। खास बात यह कि मुस्लिम बड़ी संख्या में जगह-जगह इसमें शामिल हुए। बुर्के में मुस्लिम महिलाएं भी अखिलेश यादव के स्वागत में आई थीं। उनको देखने और सुनने के लिए बच्चे और नौजवान पेड़ों तक पर चढ़ गए थे। महिलाओं ने घरों की छतों से उनपर पुष्पवर्षा की। कई जगह पटाखें दगाकर भी उनका स्वागत किया गया। उनके पीछे विशाल कारवां को देखकर लगता था जैसे क्रान्तिरथ की आंधी आ गई हो।
अखिलेश यादव के साथ पूर्वमंत्री भगवती सिंह, साॅसद सुश्ीाला सरोज, प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी, क्रान्तिरथ में साथ थे। एमएलसी श्री यशवन्त सिंह एवं युवा नेता श्री संजय लाठर, सुनील यादव, आनन्द भदौरिया, नफीस अहमद, धनञ्जय शर्मा , नावेद सिद्दीकी,vikas यादव भी इस यात्रा में शामिल थे।
श्री यादव ने कुर्सी बाजार (बाराबंकी) में धीरेन्द्र वर्मा बाराबंकी जिला महासचिव के कुशल संचालन में आयोजित सभा में 25 हजार से ज्यादा एकत्र जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुसलमानों को आरक्षण की चिट्ठी लिखने से मुसलमानों का भला होनेवाला नहीं हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार ने ही गरीबों, मुस्लिमों, पिछड़ों और किसानों की भलाई नीति बनाई थी और सरकार में उन्हें लाभ पहुॅचाया है। वर्तमान सरकार तो किसानों को बिजली,खाद, बीज, पानी भी नही दे पाई है। उनकी जमीन छीनकर बिल्डरों को बांटती रही है।
उन्होने कहा बसपा राज में अपराधी ही भयमुक्त हैं। छह महीनों में दो सीएमओ की हत्या हो गई। डिप्टी सीएमओ सचान की निर्मम हत्या जेल में हो गई। सरकार के मंत्री भ्रष्टाचार में संलिप्त है। कई विधायक लूट, अपहरण, हत्या के अपराधों में जेल में बंद है। कई मंत्री लोकायुक्त की सिफारिश पर हटाए गए हैं तो अभी कई और मंत्रियों की जांच चल रही है। मुख्यमंत्री कालाधन को ठिकाने लगाने और ज्यादा से ज्यादा लूट में लगी है। श्री यादव ने आव्हान किया कि लोकतंत्र और जनहित में इस बसपा सरकार को हटाने में जनता सहयोग करे। मायाराज के हटने तक यह समाजवादी क्रान्तिरथ चलता रहेगा।
अखिलेश यादव आगे बढ़े तो बेहटा पेट्रोल पम्प पर अपने साथियों के साथ राजेश यादव बबलू ने जबरदस्त स्वागत किया। बेहटा बाजार में भारी भीड़ ने उनका उत्साहपूर्ण स्वागत किया। पैकरामऊ में सुभाष यादव और मो0 नसीम मुन्ना अपने साथियों के साथ मौजूद थे। पलका में अखिलेश यादव ने शांति के प्रतीक कबूतर आकाश में छोड़े तो उनके जिन्दाबाद के नारों से आकाश गंूज उठा। लखनऊ- बाराबंकी की सीमा पर हजारों की भीड़ उनके साथ थी।
अखिलेश यादव के पूर्व निश्चित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें आज समाजवादी क्रान्तिरथ यात्रा के चौथे चरण में स्पोर्ट्स कालेज के पास स्वागत के साथ कुर्सी, महमूदाबाद, रेउसा और बिसवां होते हुए सीतापुर जाना था। लेकिन स्वागत स्थल से पहले ही पहाड़पुर चैराहे पर (टेढ़ी पुलिया के पास) पंकज यादव ने बड़ी संख्या में जोशीले नारों के साथ क्रान्तिरथ की अगुवानी करते हुए अपने प्रिय नेता का स्वागत कर किया। स्पोटर््स कालेज पर सर्वश्री गोमती यादव, विजय यादव, अशोक यादव, शकील खाॅ, राम सागर यादव, रामवृक्ष यादव, हनीफ खाॅ, मुजीबुर्रहमान “बबलू“, मो0 एबाद, रामशंकर यादव, जावेद, अशोक यादव देव, संतोष यादव, मुकेश शुक्ला, यामीन खाॅ, राहुल सेन सक्सेना, राजेन्द्र सिंह गप्पू, प्रेमलता यादव, प्रदीप शर्मा ने अखिलेश यादव को फूलमालाओं से स्वागत किया।

कुर्सी बाजार बाराबंकी में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का बहुत ही भव्य स्वागत हुआ। यहां पूर्वमंत्री अरविन्द्र सिंह गोप, पूर्व साॅसद राम सागर रावत, पूर्व विधायक फरीद किदवई, जगदीप यादव, धीरेन्द्र वर्मा ,जरीना उस्मानी, मो0 शाहिद, चै0 कलीमुददीन,पूर्व विधायक रविदास मेहरोत्रा, राम मिलन यादव, अलीम किदवई, कुलदीप वर्मा,ज्ञान प्रकाश मिश्र तथा मौर्य समाज के जिलाध्यक्ष डा0 अम्बरीष कुमार ने अपने प्रिय नेता का शानदार स्वागत किया।
बाराबंकी सीमा पार करते हुए अखिलेश यादव का स्वर्गीय राम सेवक यादव के वंशज विकास यादव ने गांव अनवारी में और अमरसंण्डा में स्थानीय समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी क्रान्तिरथ को रोककर अपने प्रिय युवा नेता को मालाएं पहनाई।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रथ का महमूदाबाद, रेउसा, बिसवां, होते हुए सीतापुर पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। जनसमूह के उत्साह के चलते उनकी यात्रा काफी विलम्ब से सीतापुर पहुॅच सकी। अखिलेश यादव आज सीतापुर में ही रात्रि विश्राम कर रहे है और कल, 9 अक्टूबर,2011 को हरगांव, महौली, सिधौली होते हुए लखनऊ लौटते समय इटौंजा (बक्शी का तालाब) में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेगें।

Wednesday, October 5, 2011

समाजवादी धरा पर होगा क्रांति रथ यात्रा पर निकले समाजवादी संघर्ष के नायक का भव्य स्वागत - गोप

अरविन्द विद्रोही बाराबंकी जनपद की कुर्सी विधान सभा से समाजवादी क्रांति यात्रा ८ अक्टूबर को होकर गुजरेगी | क्रांति यात्रा के स्वागत की तैय्यारी में कोई कोर कसार ना रह जाये इसके लिए जनपद की इकाई के साथ समाजवादी पार्टी के विधायक व पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप अपने पुरे लाव लश्कर के साथ पुरे मनोयोग से जुटे हुये है | चौथे चरण के कार्यक्रम में बाराबंकी के कुर्सी से क्रांति रथ के निकलने की सूचना मिलते ही जनपद के अध्यक्ष मौलाना मेराज , महासचिव धीरेन्द्र वर्मा , रामनाथ मौर्या ,कुतुब्बुददीन अंसारी , अलीम किदवई , आदि प्रमुख नेताओ के साथ विचार-विमर्श किया |तत्पश्चात सबसे पहले कुर्सी विधान सभा के सभी संभावित प्रत्याशियो की बैठक जिला मुख्यालय में आयोजित करके क्रांति रथ यात्रा के कार्यक्रम के प्रचार - प्रसार करने की व सफल बनाने की जिम्मेदारी अलग अलग दी गयी | इस बैठक के बाद कुर्सी विधान सभा के ही सभी प्रमुख नेताओ की भी बैठक जिला मुख्यालय में आयोजित की गयी | संगठन के लोगो को इस बैठक में न्याय पंचायत स्तर पर क्रांति रथ यात्रा के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौपी गयी | ३अक्तुबर को कुर्सी विधान सभा के रीवा-सीवा में ग्राम्य स्तर तक के नेताओ की एक वृहद् बैठक हुई जिसमे समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा क्रांति रथ यात्रा के स्वागत की भूमिका स्थानीय स्तर पर बनायीं गयी | यहाँ सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि क्रांति रथ यात्रा की जनसभा का आयोजन कुर्सी बाज़ार में किया जायेगा | आज प्रातः ११बजे से ही समाजवादी पार्टी कार्यालय बाराबंकी में सभी घोषित प्रत्याशियो सहित संगठन के जिम्मेदार नेताओ ने पहुचना शुरु कर दिया | क्रांति रथ यात्रा की तैय्यारियो की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुये समाजवादी नेता अरविन्द सिंह गोप -विधायक ,पूर्व मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में संघर्षो का ही परिणाम है कि आज क्रांति रथ यात्रा को अभूत पूर्व जन समर्थन मिल रहा है | आम जनता का रुख साफ़ बटा रहा है कि २०१२ के आम चुनावो में समाजवादियो की सरकार बनेगी | अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि २०१२ के आम चुनावो में बसपा का सूपड़ा जनता साफ़ कर देगी | ८ को कुर्सी में क्रांति रथ यात्रा के नायक अखिलेश यादव के विचारो को सुनने के लिए ज्यादा से ज्यादा आम जनता कैसे पहुचे , यह जिम्मेदारी हमारी आपकी भी है | बसपा के तानाशाही जुल्मी शासन से ऊब चुकी जनता समाजवादी पार्टी को विकल्प मान चुकी है | अब जनता के साथ जुड़े रहना और उनकी उम्मीदों पर खरे उतारना समाजवादियो का काम है | बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मौलाना मेराज और संचालन संगठन के महासचिव धीरेन्द्र वर्मा ने किया | वर्तमान विधायक समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता फरीद महफूज़ किदवई ने भावुक होकर कहा कि मैं पूरण समाजवादी और नेता जी मुलायम सिंह यादव का अनुयायी हूँ| अरविन्द सिंह गोप को मैं अपने दिल से छोटा भाई मानता हूँ| समाजवादी पार्टी के और मेरे व्यक्तिगत दुश्मन रोजाना नयी अफवाह फैलाते है , उन पर कतई ध्यान देने कि जरुरत नहीं है | हम सभी लोग मिलकर जनपद कि सभी6सीटो पर सपा का परचम लहराने में जुट चुके है | पार्टी का हर निर्णय हम सभी को मानना है | इस अवसर पर पूर्व सांसद राम सागर रावत ने जोश भरते हुये कहा कि जनपद बाराबंकी में समाजवाद कि जड़े इतनी गहरे है कि उनको हिलाना कोई आसान काम नहीं है | सभी सीते सपा जीतेगी और समाजवाद का परचम लहराया जायेगा | संचालन कर रहे समाजवादी पार्टी बाराबंकी के महासचिव धीरेन्द्र वर्मा ने सभी समाजवादी साथियो से कहा कि अब वो वक़्त आ गया है जब हमको अपनी एका की ताकत विपक्षियो को दिखानी है | ८ तारीख को क्रांति रथ यात्रा में इतनी जनता जुटा देनी है कि समाजवादी संघर्ष के नायक अखिलेश यादव को यह विश्वास हो जाये कि बाराबंकी में समाजवादी पार्टी जन जन में व्याप्त है | आज की बैठक में राम गोपाल रावत - जैतपुर विधान सभा के प्रत्याशी , सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव अलीम किदवई , राम नाथ मौर्या , राम मगन रावत -प्रत्याशी हैदरगढ़ ,जिला उपाध्यक्ष राम चन्द्र मिश्र , ज्ञान प्रकाश मिश्र , इज़हार हुसैन , सुरेश यादव , डॉ कुलदीप सिंह ,चौधरी कलीमुद्दीन उस्मानी , उमाकांत श्रीवास्तव , राम मनोहर यादव , दुःख हरण यादव , ज्ञान सिंह यादव , इन्द्रेश सिंह ,फरजान उस्मानी ,आशीष त्रिपाठी , कामता यादव , यशवंत यादव , अलीम गुड्डू ,पारस चौहान ,मास्टर मुस्तफा , सरोज मौर्या , कमलेश यादव , श्याम प्रकाश त्रिवेदी ,नसीम गुड्डू, मोल्हे राम यादव , डॉ अम्बरीश शास्त्री ,जुबेर कमाल आदि प्रमुख नेता गण मौजूद रहे |

कुर्सी विधान सभा के विकास और स्थानीय मुद्दों पर लडूंगा चुनाव - सरवर अली

आखिर कार आज समाजवादी विचारधारा के जन नेता सरवर अली ने तमाम समर्थको - आम जनता के दबाव के चलते आगामी विधान सभा २०१२ में कुर्सी विधान सभा से चुनाव लड़ने का फैसला १६ अक्टूबर को इसरौली चौकी पर आयोजित सभा में सभी की सहमति से करने का निर्णय लिया | आज सुबह ८ बजे से ही उनके समर्थको ने उनके घर पर पहुचना शुरु कर दिया | १० बजे तक सैकड़ो स्थानीय नागरिको के आ जाने से और इनके दबाव के चलते सरवर अली काफिले के साथ आस पास के ग्रामो में भ्रमण और सलाह लेने के लिए निकल पड़े | दर्ज़नो ग्रामो का भ्रमण करने के दौरान सर्व समाज के व्यापक समर्थन और मुस्लिम समुदाय में उत्साह को देखते हुये १६ अक्टूबर को सभा का निर्णय लिया गया | भ्रमण के बाद ग्राम घमसड़ में एक सभा को संबोधित करते हुये समाजवादी नेता पूर्व विधायक सरवर अली ने कहा कि यह मेरी जन्म स्थली है |गाँव की प्रधानी से ,ब्लाक प्रमुख और विधायक बनने तक के सफ़र में मैंने हमेशा दबे , कुचले , मज़लूमो, वंचितों और और आप सभी के हित लिए संघर्ष किया है | लगभग ४० वर्षो के बाद कुर्सी विधान सभा सामान्य हुई है | दुखत बात है की कुर्सी को चारागाह समझ कर बाहरी लोग सिर्फ विधायक बनने के लिए आज हमदर्दी दिखने का नाटक करते घूम रहे है | इन अवसरवादी बाहरी तत्वों को कुर्सी विधान सभा से बाहर का रास्ता दिखाने में कोई कोर कसार नहीं छोड़ेंगे |इस मौके पर प्रमुख रूप से गणेश यादव , डॉ प्रताप , भगौती यादव , चौधरी हनीफ अंसारी ,हाजी हनीफ मंसूरी , पंडित सरजन महराज , प्रधान कौशल वर्मा , कौशल बी डी सी , शब्बू खान , रुखसार खान , हाजी अबरार खान , जुम्मन अंसारी ,मौलवी मोहायदीन , प्रधान मुन्ना अंसारी , लाल मोहम्मद राईन , यासीन अंसारी , श्री केशन गौतम , गयादीन रावत समेत सैकड़ो समर्थक थे |

Sunday, October 2, 2011

समाजवादी साइकिल यात्रा



समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अखिलेश यादव की क्रांति रथ यात्रा के तीनो चरण में उमड़ी भीड़ से उत्साहित होकर धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओ के संघर्ष व बसपा सरकार कि जनविरोधी नीतिओ के कारण आम जनता समाजवादी पार्टी कि सरकार उत्तर प्रदेश में बनाना चाहती है | सभी कार्यकर्ताओ को मनोयोग से घोषित प्रत्याशियो को भारी मतों से जिताने के लिए जुट जाना चाहिए | सरकार बनने पर कार्यकर्ताओ को निर्वाचित विधयाको से ज्यादा महत्व मिलेगा | कार्यकर्ताओ में ख़ुशी की लहर व्याप्त , समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने भरा जोश | आज २ अक्टूबर को प्रातः १० बजे गाँधी पार्क - लोहिया नगर गाजिआबाद में भारी तादाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जमा हुये | महात्मा गाँधी के जन्मदिन पर आयोजित समाजवादी साइकिल यात्रा गाँधी पार्क - लोहिया नगर से अम्बेडकर रोड मलिवारा से चौधरी रोड , चौधरी रोड से घंटा घर होते हुये नया बस अड्डा , नए बस अड्डे से हिंडन नदी होते हुये मोहन नगर , मोहन नगर से M4U राजेंद्र नगर मोड़ , राजेंद्र नगर मोड़ से कान्हा काम्प्लेक्स होते हुये डॉ राम मनोहर लोहिया पार्क में समाप्त हुई | इस अवसर पर विवाह योग्य युवक युवतियो का परिचय सम्मेलन भी आयोजित किया गया | इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद थे |

मानव का धर्म से नाता और पाखंड --अरविन्द विद्रोही

मानव का धर्म से गहरा नाता है |धर्म क्या है , इसका सरल भाव में उत्तर है जो धारण करने योग्य है| मानव को एक सही राह दिखाने की व्यवस्था को धर्म मना जाता है | पाँच तत्वों से निर्मित मानव मात्र की शारीरिक संरचना जन्म लेते समय भेद नहीं करती |विभिन्न उपासना पद्धतियाँ धर्म के स्वरुप में हमारे सामने विधमान है | सनातन धर्म अपनी पुरानी और मानव मात्र ही नहीं वरन ब्रह्माण्ड के चल-अचल जीव-जन्तुओ , जड़ के प्रति अनुराग रखने व व्यवस्था में प्रत्येक का मान-महत्व सुव्यवस्थित रखने के कारण अपनी श्रेष्टता को प्रदर्शित करता आया है | सनातन धर्म अपनी श्रेष्ठ व कल्याणकारी उपासना पद्धतिओं व उपदेशो ,विचारो के कारण अपना विस्तार कर सकता है | दुर्भाग्य वश सनातन धर्म के मतावलंबियो में धर्म के मूल स्वरुप व धर्म ग्रंथो के प्रति रुझान -जानकारी अर्जित करने की सदिक्षा लुप्त प्राय से हो गयी है | गुरु कुल तो खैर बीते ज़माने की बात हो गयी है , स्कुलो -महा विद्यालयों की पुस्तकों में भी धर्म-संस्कृति-राष्ट्र गौरव की कथाओ व चरित्रों का ज्ञान ख़त्म कर दिया गया है, सीमित कर दिया गया है | नैतिकता व सदाचार की शिक्षा आज बेमानी मानी जाने लगी है | साहित्य समाज का दर्पण होता है | साहित्य से ही समाज को दिशा भी मिलती है | आज साहित्य का स्वरूप भी काफी तेजी से परिवर्तित हुआ है | आज पुस्तकों , अखबारों , पत्र-पत्रिकाओ से रेडियो ,दूर-दर्शन तक का सफ़र करते -करते साहित्य इलेक्ट्रानिक मीडिया व अंतर्जाल यानि की इंटरनेट तक आ पहुंचा है | पूर्व में जहा पुस्तके ही ज्ञान प्राप्ति व सूचनाओ का माध्यम होती थी , आज वैश्विक स्तर पर एक स्पंदन मात्र से कोई भी अपने को जोड़ सकता है | ज्ञान व विज्ञानं अपने विकास में गुणोत्तर वृद्धि कर रहे है लेकिन क्या हम अपने मष्तिष्क में सदियो से व्याप्त ग्रन्थियो , अंध विश्वासों से निजात पा सके है ? आखिर हमारा मन मष्तिष्क क्या चाहता है ? धर्म ग्रंधो का बोध ,ज्ञानार्जन का हमें चाव नहीं रहा , फुर्सत नहीं रही विचारो के आदान प्रदान की | विज्ञानं की बातो का आस्थाओ के मसलो पर हमें यकीन नहीं होता | ना धर्म की सम्पुर्न्य बोधता की ललकता ना ही विज्ञानं की कसौटी पर चलने का हौसला | ताजिंदगी श्रुतियो , काल्पनिक मन गढ़ंत घटनाओ के पीछे अंध विश्वास में भागता मनुष्य वास्तव में धर्म के मूल स्वरुप को खंडित करने में अपना महती योगदान देता चला जा रहा है | उपरोक्त सारी बाते लिखने के पीछे मेरे मन में व्याप्त पीड़ा ही है | मेरा जैसा व्यक्ति जो धर्म के पहलु पर लिखने से सदैव परहेज़ करता रहा , आंतरिक पीड़ा व मन की विवशता से यह लिख रहा हूँ | समाज में व्याप्त इश्वर के प्रति , सर्व-शक्तिमान के प्रति , उसके अवतारों के प्रति , उसके बताये मार्गो , वचनों , नियमो के प्रति अटूट श्रधा रखने वाला भारतीय जनमानस बार-बार पाखंडियो के द्वारा छला जा रहा है | ऋषियो-मुनिओ -तपस्विओ की गौरवशाली परंपरा को , उनके तपोबल से उपजी व निर्मित धार्मिक श्रधा को तमाम साधू-संत वेश धारी ठगों ने छलने व धूमिल करने का कुत्सित कार्य किया है | महानगरो के यह ठग अपने मायाजाल में , अपनी बाजीगिरी में नेता-अपराधी-नौकरशाह तीनो को फँसाते रहे है |ठगी का यह जाल सुनियोजित रूप में शहरो-महानगरो में व्याप्त था ही अब ग्रामीण अंचल में भी मेहनत कश किसान -मजदूर की मेहनत की ,खून पसीने की कमाई पर इन पाखंडी लुटेरो की नज़र पड़ चुकी है | ग्रामीण अंचलो में पूर्व में भी या यह कहिये की सदैव से ही वो बाते जन चर्चा बन जाती है जो सत्य नहीं होती |ग्रामीण अंचलो की यह जन चर्चाये पहले ग्रामीण इलाको से ही फैलती थी और अब धर्म के नाम पर अन्धविश्वास और पाखंड का व्यापार करने वाले इन इलाको में सुनियोजित तरीके से चर्चाओ को जन्म दे कर , अपना प्रचार करवा के जनता का भावनात्मक , धार्मिक , आर्थिक दोहन कर रहे है | मानव जीवन में सदाचार , नैतिकता , बंधुत्व , प्रेम , अपनत्व की जगह सिर्फ पाखंड का प्रचार मानव के धार्मिक मूल को नष्ट कर रहा है | उपासना मार्ग की जगह अगर धर्म के तत्त्व व मार्ग का अनुसरण करने की शिक्षा दी जाये व ग्रहण की जाये तो सामाजिक - धार्मिक कुरितियो से छुटकारा मिलने में तनिक देर नहीं लगेगी |

Friday, September 30, 2011

चापलूसों-पारिवारिक लोगो व दल बदलुओ,अवसर वादियो की पनाह गाह बनी कांग्रेस - अरविन्द विद्रोही

अरसा पहले राहुल गाँधी ने कांग्रेस के सांगठनिक चुनावो की घोषणा करते हुये एलान किया था की अब कांग्रेस के आतंरिक लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए , आतंरिक ढांचे को बदलने के लिए बीड़ा उठा कर काम किया जायेगा | कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गाँधी की राजनीतिक सक्रियता और आम कार्यकर्ताओ के हितो की बात पार्टी मंचो और प्रेस-वार्ताओ में कहने से युवाओ और कांग्रेस के समर्पित-निष्ठावान पुराने कार्यकर्ताओ में एक उम्मीद की किरण राजनीतिक भागीदारी की प्राप्ति की जग गयी थी | दरअसल कांग्रेस जैसी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी में प्रत्येक जनपद में मठाधिशो के दबदबे के चलते संगठन व कार्यक्रम आधारित राजनीति करने वाले , चापलूसी व गणेश परिक्रमा ना कर सकने वाले कार्यकर्ता हाशिये पर ही रहते चले आये है | जब किसी मठाधीश ने अपने किसी राजनीतिक मज़बूरी के चलते,निजी स्वार्थ वश संगठन के समर्पित कार्यकर्ता को आगे बढ़ने दिया तभी वो आगे बढ़ पता अन्यथा मठाधीशो के द्वारा रचाए गये षड्यंत्र व जाल में फंस कर कार्यकर्ता मन मसोस के ,संतोष कर के सिर्फ अपने कांग्रेसी निष्ठा के सहारे कांग्रेस में रहता और यथा संभव संगठन के कार्यो में सहयोग व शिरकत करता जाता रहा है | कांग्रेस महासचिव राहुल गाँधी के संगठन कार्यो में विशेष रूचि लेने से आशा जगी की अब कांग्रेस में मठाधीसो से मुक्ति मिलेगी | कोई भी कार्यकर्ता संगठन के आतंरिक चुनावो में भागीदारी लेकर मन वांछित पद पर चुनाव में निर्वाचन के जरिये पहुँच सकता है | कांग्रेस के बड़े नेताओ के भी बयान आये की राहुल गाँधी की इस साकारात्मक पहल से बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता निर्वाचन के जरिये देश के संगठन के नेता तक पहुँच सकता है | देश में लोकतंत्र ही भयावह स्थिति में गुज़र रहा हैदेश में सर्वाधिक वर्षो तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी में आतंरिक लोकतंत्र की बहाली की बात , वो भी गाँधी-नेहरु राजवंश के तथा कथित युवराज कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गाँधी के द्वारा निश्चित ही यह अगर व्यवहार मेभी क्रियान्वित हो जाता तो भारत के लोकतंत्र के लिए एक शुभ संकेत होता | दुर्भाग्य वश कांग्रेस पार्टी की, कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी की पार्टी के अन्दर लोकतंत्र बहाली की घोषणा व समर्पित कार्यकर्ताओ को अवसर देने की घोषणा महज़ लफ्फाजी साबित हो रही है | उत्तर प्रदेश में आगामी विधान सभा २०१२ के आम चुनावो में सरकार बनाने के लिए तड़प रही कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से राहुल गाँधी पर ही , उनकी छवि और कर्मो पर आधारित-आश्रित है | राहुल गाँधी की सांगठनिक चुनावो में आतंरिक लोकतंत्र बहाली की सोच व कर्मठ कार्यकर्ताओ को संगठन में दायित्व निरावाहन का अवसर देने के प्रयास को कांग्रेस के ही मठाधीशो ने धुल-धूसरित कर दिया है | जनपदों में जनपद अध्यक्षों, कार्यकारिणी,प्रान्तिये कार्यसमिति सदस्य के निर्वाचन प्रक्रिया में निर्वाचितो को दरकिनार कर रसूख रखने वाले कांग्रेसी नेताओ,मठाधीशो,के करीबियो -रिश्तेदारों को नामित कर दिया गया |राहुल गाँधी घोषनाये काफी अच्छी कर लेते है, उनका अनुपालन - क्रियान्वयन संगठन में हो रहा है कि नहीं शायद इसकी जानकारी लेने की कोई जरुरत नहीं समझते | संगठन के चुनाव में अनियमितता , कांग्रेस की निर्वाचन की घोषणा के विपरीत मनोनयन प्रक्रिया से पुनः आम-समर्पित कार्यकर्ता निराशा के भंवर में जा डूबा है | यही नहीं राहुल गाँधी के किसी भी घोषणा , उनके किसी भी कार्यक्रमों का , उनके क्रिया-कलापों का अनुसरण कोई भी जिम्मेदार पदाधिकारी नहीं कर रहा है | बुंदेलखंड में सड़क पर धरना देना, उत्तर प्रदेश के तमाम ग्रामीण इलाको में जाना,भूमि अधिग्रहण के विरोध में भट्टा पारसौल में जाना,पंचयत आयोजन के लिए पद यात्रा करना यह सभी काम राहुल गाँधी की राजनीतिक कर्मो की सूची के उल्लेखनीय कृत्य बन चुके है | कांग्रेस नेतृत्व को सोचना चाहिए कि उत्तर प्रदेश के आसन्न विधानसभा २०१२ के आम चुनावो में वातानुकुलित कमरों और लग्ज़री वाहनों से ना निकलने वाले सुविधाभोगी लोगो के भरोसे वो कैसे चुनावी सफलता हासिल कर सकती है ? गावो में रात्रि विश्राम कार्यक्रम में फजीहत करने वालो को क्या कांग्रेसी आलाकमान भूल चुका है ? जनपदों में व्याप्त जन समस्याओ , भूमि अधिग्रहण के सवाल ,मजदूरों के सवाल ,युवा मामलो .महिला उत्पीडन ,उत्तर प्रदेश कि तानाशाही आदि मुद्दों पर कितने जनपदों के संगठन ने आन्दोलन किया ? थोपे गये जनाधार विहीन नेताओ के कारण ही कांग्रेस उत्तर प्रदेश में कोई जनता का आन्दोलन नहीं खड़ा कर सकी सिर्फ राहुल गाँधी कि सक्रियता और उनके कार्यक्रमों में पहुचना ही मानी पुरे प्रदेश के संगठन का एकमात्र उत्तर दायित्व रहा है | उत्तर प्रदेश के विधान सभा २०१२ के आम चुनाव अति निकट है | तमाम दलबदल कर के आये नेता आज कांग्रेस के पुराने लोगो के लिए सर दर्द बन चुके है| मठाधीशो- दल बदलुओ -अवसर वादियो से मुक्ति पा कर ही कांग्रेस अपने समर्पित , जनाधार रखने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओ को संगठन की जिम्मेदारी व चुनाव में पुराने नेताकर्यकर्ताओ को प्रत्याशी बना के ही चुनावी समर की मुख्य धारा में आ सकती है | उत्तर प्रदेश में अभी तो बहुजन समाज पार्टी के मुकाबिल समाजवादी पार्टी ही संघर्ष करते दिख रही है और अपने कार्यकर्ताओ के संघर्ष के बूते समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में बसपा राज्य से निजात पाने की सोच रखने वाले आम मतदाताओ की पहली पसंद बन चुकी है | भाजपा अपने द्वन्द से कब उभरेगी, यह राम ही जाने | बाकी दलों की स्थिति सिर्फ वोट कटवा या चन्द निर्वाचन सीटो पे प्रभावी है |

Wednesday, September 28, 2011

बाराबंकी जिला पंचायत में पत्रकारों की बैठक संपन्न

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद बाराबंकी के पत्रकारों की बैठक आज ११बजे से जिला पंचायत सभागार में शुरु हुई| आज आहूत पत्रकारों की बैठक में पत्रकारिता के नाम पे किये जा रहे दुष्कर्मो और व्यावसायिक कार्यो के लिए वाहनों पे प्रेस लिखने पर प्रतिबन्ध लगाने के विषय पे चर्चा हुई| बैठक की अध्यक्षता जनपद के वरिष्ठ पत्रकार गिरिजा शंकर शुक्ल , संचालन लखन लाल मौर्या, आयोजन तारिक किदवई ने किया | बैठक की भूमिका प्रस्तुत करते हुये मो अतहर ने आये हुये सभी पत्रकार साथियो से अपनी अपनी राय इन बिन्दुओ पे रखने की अपील की| इन बिन्दुओ पर दीपक निर्भय,देवेन्द्र मिश्र,दिलीप श्रीवास्तव,मो शाबिर, सईद , मो रईस कादिरी , प्रदीप सारंग , के पी तिवारी, शोभित मिश्र ने अपने अपने विचार रखे | सभी पत्रकार बंधुओ की वार्ता में यह निष्कर्ष निकाला गया कि पत्रकारिता की गरिमा ,आपसी एकता को बनाये रखना और जन सरोकार को अपनी कलम से लिखते रहना - दिखाना हमारी अपनी जिम्मेदारी है | व्यवसायिक वाहनों पे, गैर पत्रकारों के वाहनों पे प्रेस लिखे जाने की निंदा करते हुये बैठक में इस प्रकार के वाहनों के चित्र व खबरे प्रकाशित करने का निर्णय लिया गया |आज की बैठक में नीरज श्रीवास्तव ,मो हनीफ ,सैफ मुख़्तार ,रत्नेश कुमार , गिरीश चन्द्र , आशु श्रीवास्तव ,वीरेन्द्र सैनी ,ऐ के श्रीवास्तव ,हरी प्रसाद श्रीवास्तव ,एनामुल हक ,संजय शर्मा ,उमा कान्त बाजपेयी ,राम कुमार बाजपेयी , रिकज कुमार,नुरुल हक ,ज्वाला सिंह यादव आदि पत्रकार मौजूद रहे |