Monday, December 12, 2011

आखिर कार अन्ना पर गरजे बाराबंकी के विकास पुरुष बेनी प्रसाद वर्मा

अरविन्द विद्रोही----- बेनी प्रसाद वर्मा -केंद्रीय इस्पात मंत्री ने अन्ना हजारे की राहुल गाँधी के सन्दर्भ में कि गयी टिप्पणी के बाद अन्ना को चेतावनी भरे लहजे में चुनौती देते हुये कहा कि अन्ना उत्तर प्रदेश में आये,हम उनको देख लेंगे | पुराने समाजवादी ,वर्तमान में गोंडा से सांसद व बाराबंकी के मूल निवासी तथा बाराबंकी के विकास पुरुष माने जाने वाले बेनी प्रसाद वर्मा ने अन्ना और उनके आन्दोलन को संविधान विरोधी करार दिया | बेनी प्रसाद वर्मा -केंद्रीय इस्पात मंत्री ने कहा कि जब मैंने लोकपाल को संविधान के दायरे में लाने कि बात कही थी तब इन लोगो ने मजाक उठाया था,आज ये लोग भी इस बात पर सहमत है लेकिन यह समझ के परे है कि जब कांग्रेस और राहुल गाँधी मजबूत लोकपाल के लिए अपनी प्रतिबद्धता जता चुके है तब यह लोग राहुल गाँधी को निशाना क्यूँ बना रहे है ? बेनी प्रसाद वर्मा -केंद्रीय इस्पात मंत्री ने साफ़ तौर पर कहा कि अन्ना और उनके लोग विपक्ष और आर एस एस के इशारे पर बतौर मोहरे काम कर रहे है |बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि राहुल गाँधी की मेहनत और बढ़ते कांग्रेस के जनाधार से बौखला कर विपक्षी दल अन्ना और उनकी टीम के सहारे सड़क पर अनर्गल प्रलाप कर रहे है| राहुल गाँधी और कांग्रेस के खिलाफ किसी भी प्रकार का अनर्गल टीका टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा |

भ्रस्टाचार और अनैतिक आचरण

गरीबो,किसानों ,मजदूरों को रोजाना लुटने वाले लोग भी आज कल भ्रस्टाचार के खिलाफ जन लोकपाल बिल लागू करने के लिए अनशन कर रहे है| गरीबो का हक़ मार कर बने पूंजीपति , किसानों को रोजाना ठगते वकील और मजदूरों को कम मजदूरी देकर भरपूर मेहनत करवाने वाले शहरी लोगो को अपने द्वारा किये जा रहे प्रति दिन के भ्रस्टाचार और अनैतिक आचरण पर खुद अंकुश लगाना चाहिए| अगर सभी खुद में सुधार कर लेवे तो किसी विधेयक की जरुरत नहीं| दुसरो के सुधार के पहले चलिए खुद को सुधारा जाये...... |

Sunday, December 11, 2011

हकीकत से मुह मोड़ते कांग्रेस नेता - राजेंद्र चौधरी


समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस के युवा महासचिव अपने कार्यकर्ताओं को जो पाठ पढ़ा रहे हैं, वह जमीनी हकीकत से मुॅह मोड़ने जैसा है। उ0प्र0 में कांग्रेस 20 वर्षो से सत्ता से बाहर है इसका दर्द उन्हें होना चाहिए, किन्तु यह भी तो उन्हें सोचना होगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि प्रदेश के मतदाताओं ने कांग्रेस को लगातार नकार दिया है। प्रदेश पार्टी संगठन के प्रति उनमें गहरी नाउम्मीदी है जिसकी वजह से वे बसपा-सपा की बेतुकी तुलनाएं कर अधूरी बात करते हैं।
उ0प्र0 में साम्प्रदायिक ताकतों ने प्रदेश की प्रगति में अवरोध पैदा किए। जातीयता और झूठ के बल पर बसपा ने गद्दी तो हथिया ली लेकिन विकास में प्रदेश केा वर्षो पीछे कर दिया। दुर्भाग्य से इन ताकतों को कांगे्रस की शह मिलती रही हैं। भाजपा राज में बाबरी मस्जिद का ध्वंस हो या बसपा सरकार में हर तरफ लूट और भ्रष्टाचार की बढ़त, इस सबके पीछे कांगे्रस की भूमिका रही है। कांग्रेस महासचिव को इस बात का जवाब देना चाहिए, कि जब कांग्रेस जानती है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार है, विकास रूका हुआ है, घोटाले हो रहे हैं, उसमें हत्याएं हो रही हैं तो फिर क्यों बसपा के भ्रष्टाचार-लूट को केन्द्र सरकार संरक्षण दे रही है। मुख्यमंत्री और उनके परिवारीजनों के खिलाफ तमाम घपलों में संलिप्त होने के लिए सीबीआई मुकदमें क्यों नहीं दर्ज कर रही है?
राजेंद्र चौधरी ने कहा कि कांगे्स महासचिव को क्या यह नहीं मालूम है कि प्रदेश में किसान कितना बदहाल हैं। भट्टापारसौल के किसानों का दर्द जानने के बाद उनको राहत देने के लिए क्या किया गया? मुस्लिमों को आरक्षण देने का झुनझुना दिखाने वाले कांग्रेस नेता को यह तो बताना चाहिए कि सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र आयोग की सिफारिशें लागू करने में क्यों देरी की जा रही हैं? अपनी ही बनाई कमेटियों की सिफारिशें मानने से गुरेज क्यों है? केन्द्र में तो कुछ वर्षो को छोड़कर बराबर कांग्रेस की सरकारें रही है तो मुसलमान की हालत दलितों से भी ज्यादा बदतर क्यों हो गई है? आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में कांग्रेस ने मुस्लिमों के हित में कौन से कदम उठाए हैं?
राजेंद्र चौधरी के अनुसार कांग्रेस महासचिव को यह जानना चाहिए कि बसपा के भ्रष्टाचार और लूट खसोट वाले राज के साढे़ चार सालों में सिर्फ समाजवादी पार्टी ही विरोध में मोर्चा सम्हालती रही है। कांग्रेस बताए कि उसने बसपा राज की कुनीतियों के खिलाफ कब संघर्ष किया है? प्रायोजित तरीके से दलित बस्ती में जाकर किसी के घर खाना खा लेने भर से गरीब की जिंदगी में बदलाव आने वाला नहीं है। कांग्रेस ने इस देश को असमानता, गरीबी, भूख और भ्रष्टाचार की थाती सौंपी है। टू-जी स्पेक्ट्रम, घोटाला, कामनवेल्थ खेल घोटाला में केन्द्र सरकार के मंत्री तिहाड़ जेल में बंद हैं तो हत्या, लूट, बलात्कार के मामलों में बसपा के मंत्री विधायक भी प्रदेश की कई जेलो में सजाएं काट रहे हैं। 40 प्रतिशत से ज्यादा बसपा सरकार के मंत्री लोकायुक्त की जाॅच में फंसे हैं।
प्रदेश में सिर्फ समाजवादी पार्टी किसानों की, व्यापारियों की, वकीलों और नौजवानों की, मुस्लिमों और महिलाओं के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। उसके हजारों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संरक्षित बसपा सरकार के अपमान, उत्पीड़न को सहा है। उ0प्र0 में लोकतंत्र के लिए संघर्ष मंे समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश की जनता अब कांग्रेस -बसपा और भाजपा की आपसी साठ-गाॅठ वाली राजनीति से क्षुब्ध है और समाजवादी पार्टी को ही सत्ता में बिठाने का मन बना चुकी है। मुलायम सिंह यादव का वायदा है कि समाजवादी पार्टी जनता की आशाओं पर खरी उतरेगी।

Tuesday, December 6, 2011

बेनी प्रसाद वर्मा केंद्रीय मंत्री मंडल से बर्खास्त हो-राजेंद्र चौधरी


समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बेबाकी से कहा कि अब बेनी प्रसाद वर्मा को केंद्रीय मंत्री मंडल से बर्खास्त किया जाना चाहिए|उन्होंने कहा कि ध्यान दीजिये -बेनी प्रसाद वर्मा ने बयान दिया है कि अब राहुल गाँधी को प्रधान मंत्री बनना चाहिए|यह बयान प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के प्रति अविश्वास को प्रकट करता है ,लिहाज़ा बेनी प्रसाद वर्मा -केंद्रीय इस्पात मंत्री को प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के मंत्री मंडल से त्याग पत्र दे देना चाहिए यदि वो त्याग पत्र ना देवे तो प्रधान मंत्री मन मोहन सिंह को अपने प्रति अविश्वास प्रकट करने वाले केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा को अपने मंत्री मंडल से हटा देना चाहिए |अपने मंत्रालय के धन का बेजा इस्तेमाल कर रहे बेनी प्रसाद वर्मा मंत्री पद के संवैधानिक दायित्वों की पूर्ति की जगह अपने व्यक्तिगत प्रचार-प्रसार में जुटे है| राजेंद्र चौधरी ने आगे कहा कि इसके अतिरिक्त भी कई मंत्री है जो अपने मंत्रालय का धन अपव्यय करते हुये अपना प्रचार बड़े-बड़े विज्ञापन पटो के द्वारा कर रहे है ,इस पर तत्काल पाबन्दी लगनी चाहिए|

Monday, December 5, 2011

देवा से महादेवा की संकल्प यात्रा की तैयारियो में जुटे ,जन संपर्क तेज़

अरविन्द विद्रोही----------- संकल्प यात्रा के संयोजक सूफयान अख्तर ने अपने सहयोगियो सादिक हुसैन-सभासद,नगर पालिका बाराबंकी ,हृदयेश श्रीवास्तव - पचघरा,फतेहपुर, डॉ मतीन अहमद-ओबरी,बाराबंकी ,प्रदीप कुमार मिश्र ,नज़मउद्दीन अहमद - अहमदपुर -दरियाबाद, विकास वर्मा-अहमदपुर,फतेहपुर,राम समुझ यादव-उसरहा,कौशल कन्नोजिया-धमसड़, के साथ बाराबंकी शहर के विभिन्न वार्डो का भ्रमण किया|भ्रमण के दौरान संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रमुख लोगो से वार्ता की तथा यात्रा को सफल बनाने के लिए समर्थन माँगा| वही फतेहपुर कस्बे व तहसील में आम जनता-अधिवक्ताओं के मध्य एक परचा वितरित किया जाना आज चर्चा का केंद्र बिंदु बन गया |संकल्प यात्रा में शामिल होने के अनुरोध के साथ साथ इस पर्चे में संकल्प यात्रा निकलने के कारण बताते हुये लिखा है कि यह यात्रा फैले हुये भयंकर भ्रष्टाचार,आसमान छूती महंगाई ,घोले जा रहे जातिवाद के ज़हर,तेजी से आ रही राजनीतिक गिरावट के खिलाफ और किसानों-मजदूरों व अल्पसंख्यको की समस्याओं के निराकरण हेतु संघर्ष के लिए जन चेतना जगाने के लिए निकाली जा रही है| मालूम हो कि अभी १ दिसम्बर को बेलहरा हाउस -देवा रोड बाराबंकी में आयोजित संकल्प गोष्ठी में इस यात्रा का निर्णय हुआ था| कुछ ही दिनों में यह संकल्प यात्रा बाराबंकी के राजनीतिक गलियारों में हर नुक्कड़ व बंद कमरे में चर्चा का मूल विषय बनी है|इस यात्रा के राजनीतिक अर्थ तलाशने की तमाम कोशिशे व्यर्थ ही है ,कारण संकल्प गोष्ठी में ही सरवर अली -पूर्व विधायक ने साफ़ तौर पर एलान कर दिया था की राजनीतिक ताकत के बिना जनता की कोई लडाई नहीं लड़ी जा सकती है ,अतः विधान सभा का चुनाव जरुर लड़ा जायेगा| सम्भावना तो यहाँ तक है बाराबंकी की सभी सीटों पर निर्दलिए प्रत्याशी उतारने की योजना के तहत ही सरवर अली -पूर्व विधायक रात दिन एक किये है|संकल्प यात्रा के प्रचार प्रसार के लिए सरवर अली जनपद के दूर दराज के ग्रामीण इलाको में भ्रमण कर रहे है|बीती रात धमसड़ में ग्रामीणों की एक तैय्यारी बैठक भी सरवर अली ने किया था जिसमे सर्दी के बावजूद सैकड़ो ग्रामीणों ने शिरकत की |

Friday, December 2, 2011

सुधरो या टूटो

अच्छे और ईमानदार लोगो को चुनाव लड़ना चाहिए|अगर चुनाव ना लड़ सकते हो तो किसी ईमानदार प्रत्यासी की भरपूर मदद करनी चाहिए| लोकतंत्र में बिना राजनीतिक ताकत हासिल किये कोई कुछ नहीं कर सकता है| राजनीतिक दलों की बंधुआ मजदूरी से निकल कर चुनाव लड़िये या किसी की मदद करिए | डॉ लोहिया ने भी समाजवादियो से कहा था-सुधरो या टूटो ..

सरवर अली के द्वारा राजनीतिक संघर्ष का एलान-१३ को निकलेगी संकल्प यात्रा

१दिसेम्बर को आयोजित संकल्प विचार गोष्ठी में भारी तादाद में लोगो ने शिरकत किया |संकल्प विचार गोष्ठी का आयोजन पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुफ्यान अख्तर ने अपने आवास बेलहरा हाउस देवा रोड बाराबंकी में किया | संकल्प विचार गोष्ठी की अध्यक्षता आर सी निगम -पूर्व न्यायधीश ने किया|बतौर मुख्य अतिथि पंडित राजनाथ शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि सूफी उबैदुररहमान ने शिरकत किया | गोष्ठी में सगीर अंसारी-शायर,मौलवी मोहिउद्दीन ,पंडित सुनील महराज,डॉ मतीन अहमद,जमील अंसारी-प्रधान ज़र्खा,रईस खान-बदोसराएं,जनाब जान मोहम्मद,भाग्य नारायण सिंह-पूर्व प्रधान अध्यापक,सुरेश वर्मा,अरविन्द वर्मा-पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख ,नसीम गुड्डू-नेता समाजवादी पार्टी,डॉ प्रताप यादव ,रफ़ी अंसारी-प्रधान ,फारुख मियां,सादिक हुसैन-सभासद आदि प्रमुख लोगो ने अपने अपने विचार रखते हुये विधान सभा के आगामी चुनावो में ईमानदार व जनता के लिए लड़ने वालो की मदद करने की बात कही| संकल्प विचार गोष्ठी के मुख्य वक्ता सरवर अली -पूर्व विधायक ने अपने संबोधन में कहा की जनता की लडाई और कारगर तरीके से लड़ने के लिए जन प्रतिनिधि होना जरुरी है,आप लोगो के ही सहयोग से विधान सभा का चुनाव जरुर लड़ा जायेगा |राजनीतिक दल कोई मायने नहीं रखता,जनता के वोट से ही विधायक बनते है |अगर जनता काम करने वालो को ,ईमानदार लोगो को चुनना चाहेगी तो चुनेगी| चुनाव जीतने के लिए मैं किसी भी प्रकार के अनैतिक आचरण का प्रयोग नहीं करूँगा|आप लोगो के लिए ही चुनाव लड़ना है और आप लोगो को ही चुनाव भी लड़ना है|सरवर अली ने एलान किया की १३ दिसम्बर को देवा से महादेव तक की संकल्प यात्रा निकाली जाएगी,जिसकी तैय्यारी में सभी साथी जुट जाएँ|