Tuesday, January 31, 2012
अखिलेश यादव की देवा की जनसभा में उमड़ा जन सैलाब -सुरेश यादव ने दिखायी ताकत
अरविन्द विद्रोही ........... बाराबंकी विधान सभा २६८ से सपा प्रत्याशी धर्म राज यादव उर्फ़ सुरेश यादव ने अपनी रात दिन की मेहनत से बाराबंकी के स्वजातिये मतदाताओ को आखिरकार अपने पाले में कर ही लिया जिसकी बानगी आज अखिलेश यादव की देवा की जनसभा में उमड़े जन सैलाब से साफ दिखाई दी |अपने समाजवादी तेवरों में जन सभा को सम्बोधत करते हुये युवा समाजवादी नेता अखिलेश यादव ने सपा की जनता के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराते हुये उमड़े जन समूह से सपा प्रत्याश धर्म राज यादव उर्फ़ सुरेश यादव को साइकिल चुनाव चिन्ह के आगे बटन दबा कर विजयी बनाने की अपील की | आज की जनसभा में खास बात यह रही कि सपा प्रत्याशी के साथ यादव बिरादरी पूरी तरह से आ गयी, वही मुस्लिमो की कम संख्या ने भी हैरत में डाला | आज की जन सभा की तैय्यारियो में प्रत्याशी धर्म राज यादव उर्फ़ सुरेश यादव का साथ विशेष रूप से धीरज गुलशिया ,तारिक किदवई,बसंत सिंह गौतम,नजमा बानों,कजमा बानों,धर्मेन्द्र यादव,राज रानी रावत-पूर्व विधायक ने भरपूर दिया | जन सभा का संचालन तारिक किदवई और अध्यक्षता हाजी कुद्दुब्बुदीन अंसारी ने किया | जदपुर की जनसभा में भी प्रत्याशी राम गोपाल रावत के पक्ष में मतदान की अपील करते हुये अखिलेश यादव ने सपा की सरकार बहुमत से बनने पर घोषणा पत्र के सभी वायदों पर अमल किये जाने की बात कही |
सपा सरकार में सरकारी मशीनरी को उत्पीडन रहित बनाया जायेगा-गोपाल अग्रवाल

अरविन्द विद्रोही ........... समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने विशेष मुलाकात में बताया कि समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश के विधान सभा में समाजवादी पार्टी कि विजय सुनिश्चित करने के लिए महतवपूर्ण भूमिका निभा रहा है | समाजवादी व्यापार सभा कि तीन टीमे पुरे प्रदेश में व्यापारियो को सपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित कर रही है | समाजवादी युवजन सभा से राजनीति की सुरूआत करने वाले गोपाल अग्रवाल ने बताया कि व्यापारी समेत सभी वर्गों का हित सिर्फ समाजवादी सोच और डॉ लोहिया के विचारो के अनुपालन से ही हो सकता है | डॉ लोहिया के विचारो पर बनी समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव के प्रति अटूट अष्ठ रखने वाले गोपाल अग्रवाल ने जार्ज फर्नांडीस,सुरेन्द्र मोहन ,मजुमदार आदि दिग्गज समाजवादी नेताओ के साथ समाजवादी आन्दोलन में अपना योगदान दिया है | गोपाल अग्रवाल के अनुसार सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव अपने वचन और वायदों को निभाने वाले नेता है | समाजवादी पार्टी के शासन काल में व्यापारी हित के तमाम कार्यो को गिनाते हुये गोपाल अग्रवाल ने कहा इस बार सपा की सरकार बनने पर सरकारी मशीनरी को उत्पीडन रहित बनाया जायेगा | गुंडों-अपराधियो पर नकेल कसी जाएगी , किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा ,कानून का राज्य कायम करना समाजवादी पार्टी की प्राथमिकता होगी | गोपाल अग्रवाल के साथ राकेश गुप्ता ,विनोद सिंघल ,राजा प्रियावार्त,अमित चौधरी,हाजी अन्नान ,धीरज गुलशिया,सज्ज़न लाल गुप्ता , लल्लू सिंह -पूर्व प्रमुख रामनगर , मृतुन्जय शर्मा , डॉ सोमेश प्रताप सिंह आदि सपा नेता प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद रहे | प्रेस वार्ता के दौरान ही असहज स्थिति उत्पन्न हो गयी जब एक वरिष्ठ पत्रकार ने आकर कहा कि जिला महामंत्री धीरेन्द्र वर्मा का कहना है कि सपा के किसी नेता की कोई प्रेस वार्ता नहीं है | पत्रकार के द्वारा गोपाल अग्रवाल से धीरेन्द्र वर्मा की दूरभाष से वार्ता करायी गयी जिसमे गोपाल अग्रवाल ने अपना परिचय दिया | समाजवादी पार्टी के जिला महामंत्री के भ्रामक बयान से सपा के व्यापारी नेताओ में आक्रोश दिखा |
Monday, January 30, 2012
व्यापारियो के आने से सपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा -अखिलेश यादव

अरविन्द विद्रोही ...............अखिलेश यादव ,अध्यक्ष समाजवादी पार्टी ,उत्तर प्रदेश ने राजधानी लखनऊ में सपा कार्यालय में व्यापारियो के द्वारा सपा की सदयस्ता ग्रहण करने के मौके पर कहा कि हमारे नौजवान समाजवादी साथियो ने उत्तर प्रदेश की जुल्मी बसपा सरकार के खिलाफ लगातार संघर्ष किया ,धरना दिया ,घेराव किया ,लाठी खायी ,जेल गये | हम समाजवादियो ने आम जनता ,किसानों ,मजदूरों और युवाओ के सवाल पर समाजवादी संघर्ष खड़ा किया और समाजवादी आन्दोलन को आगे बढाया है | आज उत्तर प्रदेश के गाँवों में सपा के पक्ष में माहौल बन चुका है ,आम जनता बसपा सरकार को उखाड़ फैकने का मन बना चुकी है और समाजवादी पार्टी को वोट करने जा रही है | व्यापारी वर्ग के साथ आ जाने से सपा को मजबूती मिलेगी और समाजवादी आन्दोलन मजबूत होगा |व्यापारी साथियो, आप बाज़ार में चर्चा शुरु कर दीजिये और शहर में लोगो को सपा के पक्ष में जुटा दीजिये ,समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बना लेगी | व्यापार समृद्ध होने से किसानों का भी फायदा होगा और उत्तर प्रदेश में एक खुशहाली का वातावरण बनेगा | इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी मौजूद थे | संदीप बंसल की अगुआई में व्यापारियो ने सपा में विश्वास जताया |बाराबंकी जनपद के व्यवसायी व सपा नेता धीरज गुलशिया, सचिन अग्रवाल ,राजेश यादव बबलू ,दीपक वर्मा , हृदेश श्रीवास्तव ने व्यापारी नेताओ के सपा में शामिल होने पर ख़ुशी जताई |
Sunday, January 29, 2012
३१ जनवरी को देवा शरीफ में होगी अखिलेश यादव की जन सभा -अरविन्द विद्रोही
बाराबंकी विधान सभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्म राज यादव उर्फ़ सुरेश यादव ने अब अपनी पूरी ताकत लगा दी है व्यक्तिगत जन संपर्क में | देवा में ३१ जनवरी को आयोजित होने वाली जन सभा को संबोधित करने समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अखिलेश यादव-सांसद के आने की खबर से बाराबंकी विधान सभा में युवा वर्ग में जगा एक नया जोश व उत्साह | बाराबंकी विधान सभा २६८ के प्रत्याशी धर्म राज यादव उर्फ़ सुरेश यादव ग्रामीण अंचलो में घूम घूम कर जनता से कर रहे है अखिलेश यादव की जन सभा में पहुचने की अपील ,कह रहे है कि युवा समाजवादी नेता अखिलेश यादव के विचारो को सुनने के लिए जरुर निकले वक़्त ,विधान सभा चुनाव में मांग रहे है आशीर्वाद रूपी मत व समर्थन | वही दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के नेता धीरज गुलाशिया अपने साथियो सचिन अग्रवाल ,अरशद -सभासद,पाउवा यादव -सभासद ,अफजाल अंसारी आदि के साथ नवाबगंज नगर पालिका ,बडेल ,ओबरी और बंकी में जारी रखे है जन संपर्क अभियान ,बाराबंकी विधान सभा के प्रत्याशी धर्म राज यादव उर्फ़ सुरेश यादव के लिए कर रहे है साइकिल निशान पर बटन दबाने की लोगो से अपील | ३१ को देवा की जन सभा के प्रचार के साथ साथ उम्मीदों की साइकिल को विधान सभा पहुचाने की कर रहे है जुगत |प्रचार के साथ साथ जोड़ तोड़ में भी जुटे सपाई ,भीतर घातियो पर है पैनी नज़र |
बाराबंकी २६८ में चुनावी सरगर्मी चरम पर- जाति बल पर धन बल के हावी होने की सम्भावना ,अनिश्चिंतता बरक़रार
अरविन्द विद्रोही ............ बाराबंकी विधान सभा २६८ में मतदाताओ की ख़ामोशी ने सभी प्रत्याशियो को बेक़रार कर रखा है , जाति को आधार बना कर राजनीति का तकाजा ही है कि अपने अपने जाति को अपने पक्ष में पक्का मान रहे प्रत्याशी आत्म मुग्धता में पड़े हुये है | समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्म राज यादव उर्फ़ सुरेश यादव को अपने स्वजातिए मतदाताओ पर मुलायम सिंह यादव के नाम पर पूरा भरोसा है,मुस्लिम मतों,कुर्मी मतों और अपने पिता स्व रामचंद्र बख्श सिंह के नाम के भरोसे पीस पार्टी के प्रत्याशी अजय वर्मा उर्फ़ बबलू अपनी जीत पक्की मान रहे है|वर्तमान विधायक संग्राम सिंह वर्मा बहुजन समाज पार्टी के हाथी पर सवार होकर अपने व अपने परिजनों के कार्यकाल में कराये गये विकास कार्यो ,बसपा के आधार मतदाताओ और अपने व्यक्तिगत जनाधार के आधार और व्यवहार पर एक बार पुनः विधान सभा में बाराबंकी २६८ का प्रतिनिधितित्व करने को तैयार है |समाजवादी पार्टी के पुराने नेता रहे छोटे लाल यादव इस चुनाव में बेनी प्रसाद वर्मा-केंद्रीय इस्पात मंत्री के साथ उनके दिलाये पंजा निशान के साथ चुनावी समर में अपनी दावेदारी साबित करने में मुस्तैदी से जुटे है | अपने स्वजतिये यादव बिरादरी के मतदाताओ के साथ साथ मुस्लिम और बेनी प्रसाद वर्मा के प्रभाव के बलबूते विधान सभा पहुचने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी धुर समाजवादी छोटेलाल यादव समाजवादी पार्टी के तमाम पुराने साथियो से संपर्क बनाये हुये है जो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुरेश यादव के लिए घातक हो सकता है | यादव मतों में विभाजन सपा प्रत्याशी को चुनावी जंग में पीछे धकेल देगा इसमें कोई शक नहीं है यही कारण है कि सपा प्रत्याशी अपनी पूरी ताकत व उर्जा यादव मतदाताओ को अपने पाले में करे रहने में लगा रहे है | इन सभी प्रत्याशी से अलग अंदाज़ में निर्दालिये प्रत्याशी मुकेश सिंह वर्मा अपने किसान यूनियन के साथियो के द्वारा किये गये समाज सेवा के बदले मेवा रूपी मत मांग रहे है |भारतीय जनता पार्टी के युवा प्रत्याशी संतोष सिंह अपने समर्थको के साथ घर घर जन संपर्क को अपना मूल आधार बनाकर विचार धार पर आम जनता से मत मांग रहे है | सौम्य व ईमानदार छवि के संतोष सिंह बाराबंकी २६८ की जाति व धन बल युक्त चुनावी राजनीति के दलदल में भाजपा का कमल खिला पाते है की नहीं यह आने वाला वक़्त ही बताएगा लेकिन प्रत्यशियो के राजनीतिक सामाजिक आकलन में संतोष सिंह बाराबंकी विधान सभा के सभी घोषित प्रत्याशियो से बेहतर ही है यह सभी मानते व जानते है | बाराबंकी की जनता ने अगर जाति और धन बल को तवज्जो नहीं दिया तो बाराबंकी में चुनाव सिर्फ संतोष सिंह और मुकेश सिंह वर्मा के बीच होना निश्चित है ,यही दो प्रत्याशी है जो आम जनता के लिए सदैव कार्यरत रहते है |बाकी प्रत्याशी अपने अपने राजनीतिक दल,अपने जाति बल व धन बल के भरोसे जनता को लुभाने में लगे है ,जनता के लिए संघर्ष का कोई इतिहास इन दोनों के अलावा किसी का नहीं रहा है |
Saturday, January 28, 2012
दरियाबाद विधान सभा में साइकिल की तेज़ रफ़्तार बरक़रार - बेनी की बैचैनी बरक़रार
अरविन्द विद्रोही .................................. जनपद बाराबंकी सर्वाधिक चर्चित विधान सभा दरियाबाद में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजीव प्रताप सिंह -विधायक अपने सरल स्वभाव व सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के आशीर्वाद के बल बूते विधान सभा २०१२ के होने वाले आम चुनाव में भी अपने साइकिल की रफ़्तार को दिन प्रति दिन तेज़ करते जा रहे है | दरिया बाद में साइकिल की तेज़ रफ़्तार ने बाराबंकी के विकास पुरुष कहे जाने वाले बेनी प्रसाद वर्मा - केंद्रीय इस्पात मंत्री को गहन परेशानी में डाल दिया है | दरियाबाद से ही बेनी प्रसाद वर्मा के पुत्र राकेश वर्मा -पूर्व कारगर मंत्री उत्तर प्रदेश कांग्रेस के टिकेट पर अपना भाग्य आजमा रहे है | कांग्रेस प्रत्याशी राकेश वर्मा का चुनाव जीतना बेनी प्रसाद वर्मा की कांग्रेस में प्रतिष्ठा बरक़रार रहने के लिए आवश्यक माना जा रहा है | बसपा की हाथी पर विवेकानंद पांडे दुबारा सवार होकर विधान सभा जाने की कोशिश में लगे है वही सुन्दर लाल दीछित- पूर्व विधायक भाजपा की सूखी-बंजर जमीन पे कमल खिलाने में लगे है | दरियाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी राकेश वर्मा की जीत सुनिश्चित करने के लिए बेनी प्रसाद वर्मा -केंद्रीय इस्पात मंत्री ने अब शुरु किया ब्राह्मणों को अपने पाले में करने का शतरंजी दांव , फैका है धन और प्रतिष्ठा का सियासी जाल | दरियाबाद के ही एक दमदार विधान सभा प्रत्याशी से ही दिल्ली में करी है बेनी प्रसाद वर्मा ने मुलाकात ,अपने बेटे राकेश वर्मा को दरियाबाद से जिताने की एवज़ में माँगा प्रत्याशी से ही अंदरूनी सहयोग ,मचा सियासी हडकंप | सपा प्रत्याशी राजीव प्रताप सिंह -विधायक भी मिले मुलायम सिंह यादव से ,करी एकांत में वार्ता |
Thursday, January 26, 2012
बाराबंकी विधान सभा २६८ में मतदाता खामोश ,प्रत्याशी व समर्थक हलकान
बाराबंकी विधान सभा २६८ में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी वर्तमान विधायक संग्राम सिंह वर्मा - राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन के पक्ष में बनता माहौल , समाजवादी पार्टी के धर्म राज यादव उर्फ़ सुरेश यादव , कांग्रेस के छोटे लाल यादव , पीस पार्टी के अजय वर्मा , भाजपा के संतोष सिंह,निर्दलिए मुकेश सिंह मुख्य मुकाबले में आने के लिए रात दिन किये है एक | मतदाताओ की ख़ामोशी से प्रत्याशी - समर्थक हलकान , दलित हुये बसपा के पक्ष में मुखरित,किसान संगठन का साथ मिल रहा है मुकेश को , बसपा के अलावा सभी दलों में कई प्रभावी नेता-कार्यकर्ता टिकेट वितरण से असंतुष्ट | समाजवादी पार्टी की उम्मीदों की साइकिल को पंचर करने में जुटे है टिकेट ना मिलने से नाराज़ एक दावेदार , अखिलेश यादव को पहनाते है भारी-भरकम माला व करते है स्वागत लेकिन बाराबंकी के प्रत्याशी सुरेश यादव का नहीं दे रहे साथ और ना ही मांग रहे है बाराबंकी २६८ में साइकिल के लिए वोट ,दे रहे है बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी संग्राम सिंह वर्मा का साथ- कर रहे समाजवादी पार्टी से भीतर घात ,पिछले विधान सभा चुनाव में भी ये नहीं थे सपा के साथ -चले गये थे बेनी प्रसाद वर्मा के साथ,लड़े थे विधान सभा का चुनाव ,हुई थी जमानत जब्त |
Subscribe to:
Posts (Atom)