Monday, October 10, 2011

भ्रस्टाचार में शामिल हैं बसपा सरकार के सभी मंत्री - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज क्रांति यात्रा के दौरान कहा कि प्रदेश की बसपा सरकार में मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक सभी भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं, इसके चलते माया सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है। जनता की निगाहों में इस सरकार की कोई साख नहीं रह गई है। इसे अब जाना ही है। अगली सरकार समाजवादी पार्टी की बनेगी तभी कानून का राज स्थापित हो सकेगा। बसपा सरकार ने जो लूट मचाई है उसका हिसाब लिया जाएगा और लुटेरों को कड़ी सजा भी दी जायगी।
अखिलेश यादव आज सीतापुर जनपद के हरगांव, महौली और सिधौली में समाजवादी क्रान्ति रथ से यात्रा के बाद इटौंजा (बख्शी का तालाब) लखनऊ में आयोजित विशाल जनसभा केा संबोधित कर रहे थे।यहाँ पर घोषित प्रत्याशी गोमती यादव के साथ ज्ञान सिंह यादव , प्रेम प्रकाश यादव , धर्मानंद तिवारी,अशोक देव , सुभाष यादव आदि ने क्रांति रथ का स्वागत किया | हर जगह घंटों पहले से भारी भीड़ उनके स्वागत में खड़ी मिली। जोशीले नारों और पुष्पवर्षा के बीच उनका कारवां जिधर से गुजरा नौजवानों का उत्साह छलक पड़ा और साइकिल, मोटर साइकिल, कारों के काकिले के साथ पैदल ही रथ के साथ दौड़ते रहे।
समाजवादी क्रान्ति रथ से अपनी यात्रा के चौथे चरण में अखिलेश यादव को बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के भी कई जगह नौजवानों ने रोककर उनको फूलमालाओं से लाद दिया। सड्क किनारे मकानों के छज्जे पर खड़े लोग युवा नेता की एक झलक पाने के लिए घंटों बेचैन रहे। समाजवादी क्रान्ति रथ के पहुचने पर कई जगह इतनी भीड़ उमडी कि सारी व्यवस्थाएं भंग हो गई।
अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर तीखे प्रहार करते हुये कहा कि वे बजट में धन की व्यवस्था के बगैर जिले बनाती जा रही हैं। बिना किसी ठोस योजना के केवल प्रचार के लिए आज ही मुख्यमंत्री ने 6 हजार करोड़ रूपए की योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास कर दिया। करीब 40 हजार करोड़ रूपए बसपा राज में पत्थर के हाथियों और मुख्यमंत्री की प्रतिमाओं पर लुटा दिए गये । इनसे दलितों का कोई भला होने वाला नहीं है। कानून व्यवस्था दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि किसान, वकील, व्यापरी, शिक्षक सभी इस सरकार की उपेक्षा और दमन के शिकार हैं। नौजवानों को रोजगार मिला नहीं, उल्टे उनको समाजवादी पार्टी सरकार में मिलने वाला बेरोजगारी भत्ता भी बंद हो गया। कन्या विद्याधन योजना रद्द हो गई। समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकाल की बंद योजनाएं पुनः चालू की जायेंगी और पिछड़ों, मुस्लिमों तथा किसानों के हित में नई योजनाएं लागू की जाएगीं। सड़क-पुल निर्माण का काम तेजी से होगा। मंहगी शिक्षा पर रोक लगेगी।
सिधौली की जनसभा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानोें को खाद, पानी, बीज नहीं मिल पा रहा है। बाढ़ में फसल उजड़ गई है। पशुओं की चारे के अभाव में मौते हो रही हैं। इनको राहत देने के बजाए मुख्यमंत्री चीनी मिलें बेचकर कमीशन बटारने में लगी है। किसानों को गन्ना का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। चीनी मिल मालिकों को छूट दे रखी है।
इससे पूर्व महोली में प्रत्याशी एवं विधायक श्री अनूप गुप्ता एवं प्रत्याशी श्रीमती आर0पी0 चैधरी के साथ 30 हजार से ऊपर की भीड़ ने श्री यादव का भव्य स्वागत किया। वहाॅ उन्होंने क्रान्ति रथ से जनता को संबोधित किया। इस क्रान्ति रथ यात्रा में भगवती सिंह , सुशीला सरोज ,राजेंद्र चौधरी ,संजय लाखर , सुनील यादव एवं रामसागर यादव भी थे |