Tuesday, February 28, 2012

अरविन्द केजरीवाल जैसे तीस मार-खां लोग सिर्फ बातो के वीर है


अरविन्द विद्रोही .............. अरविन्द केजरीवाल जैसे लोग सिर्फ बातो के वीर है , धन लेकर ही कार्यक्रम करवाने वाले ये लोग सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओ के संघर्षमयी जीवन को क्या जाने ? अपराधियो को कोई अच्छा नहीं मानता लेकिन जन संघर्षो में दर्ज मुकदमो से कोई अपराधी नहीं होता ,वो तो जन नेता और जन प्रतिनिधि बन जाता है और जो अपराधी है उसको कोई बलिदानी नहीं मानता है | जनता जिसको ज्यादा पसंद करती है उसको अपना प्रतिनिधि चुनती है ,जनता के चयन के आधार क्या है यह सोचने की बात है |जनता अपने रोज मर्रा के सवालो को हाल करने वालो को , अपने लोगो को -भले ही उसका आधार जाति-धर्म हो मानती है | संसद पे,लोकतंत्र पे बार बार प्रहार व कुठाराघात करने से बेहतर है कि अपने को तीस मार खां समझने वाले ये विदेशी धन पे संस्था चलाने वाले लोग आम जनता के बीच ,किसानों-मजदूरों के बीच उनके जीवन से जुडी समस्याओ के लिए लड़े | डॉ लोहिया या और भी तमाम सामाजिक-राजनीतिक लोगो ने लोकतान्त्रिक व्यवस्था की खामिओ और भ्रष्ट व तानाशाह सरकारों के खिलाफ हल्ला बोला था ,जनता को जगाने के लिए अपने विचार दिये और राजनीतिक संगठन बना के लडाई लड़ी ना कि भारत के आम जन को भड़काने व बरगलाने कि कुचेष्ठ करी जैसा कि ये लोग कर रहे है | राजनीतिक चेतना के बिना क्या मनमानी और तानाशाही का राज्य स्थापित करना चाहते है ये अरविन्द केजरीवाल जैसे लोग |अभी चुनावो में भागीदारी करनी चाहिए थी या आगे एक राजनीतिक दल बनाके अपने मुद्दों के साथ निर्वाचन के मैदान में आये और व्यवस्था परिवर्तन की लडाई लड़े ,किसने रोका है ? जनता को जगा के जन प्रतिनिधि बनने में क्या दिक्कत है ? एक बात सत्य है कि भ्रस्टाचार के खिलाफ आवाज़ उठाना कभी भी जनता को बरगलाना नहीं कहा जा सकता है | आज भारत की आम जनता तक की रक्त में भ्रस्टाचार जाने अनजाने प्रवाहित हो रहा है ,जनता को सुधरने के लिए चरित्र वान नेतृत्वकी जरुरत है जो आम जनता के बीच से ही संघर्षो से निकलेगा | अरविन्द केजरीवाल ,किरण बेदी आदि कितने ईमानदार है ये सबके सामने आ चुका है | जो व्यक्ति अपने मताधिकार का प्रयोग ना कर सके ,ये ना सुनिश्चित कर सके की उसका नाम मतदाता सूची में है की नहीं ,उससे लोकतान्त्रिक प्रक्रिया में कोई आशा रखना व्यर्थ है | भ्रष्ट गैर सरकारी संगठनो के लोगो,अपराधिक चरित्र के नेताओ के विषय में सिर्फ चर्चा की अपेक्षा राजनीतिक सुधार के लिए काम करना बेहतर है | ध्यान यह भी रखना है कि अन्याय-शोषण के खिलाफ लड़ना और अपने को बेहतर -बुद्धिमान साबित करने के लिए सिर्फ अपनी व अपने समूह की बात मनवाने के लिए काम करने में,दबाव डालने में अंतर होता है |अपने स्वार्थ सिद्धि के प्रयास में जुटे है ये गैर सरकारी संगठनो के कर्ता धर्ता | कितना हास्यास्पद है कि लोगो को जागरूक बनाने निकले अरविन्द केजरीवाल खुद कितना जागरूक है ये सभी ने देखा |अपना नाम है कि नहीं ये सुनिश्चित ना कर पाना गैर जिम्मेदारी है ,एक साधारण ग्रामीण तक अपना नाम बढवाने में कोई कसर नहीं रखते है,यह पता करते है कि नयी मतदाता सूची में नाम है कि नहीं ,किसी ने कटवा तो नहीं दिया ,इतना जागरूक है आम जन | अपने मत पर नज़र नहीं और दुसरो को प्रेरित करते घूम रहे है ,,अच्छा मजाक है ,, ये मिथ्या अहंकार में मदमस्त गैर जिम्मेदार ,लोकतंत्र विरोधी,सामाजिक न्याय के विरोधी चरित्र के है और सामंत वादी मानसिकता के पोषक है |इनका विरोध जारी रहेगा ,, ये कोई जनता की आशा के चिराग नहीं , पूंजीवादियो की लगायी आग है और ऐसी आग जिससे भारत भूमि के आमजन घर जले , तबाही आये और लोकतंत्र कमजोर हो |