Saturday, April 7, 2012

पुलिस जुल्म के खिलाफ अधिवक्ताओ की हड़ताल जारी


पुलिस जुल्म के खिलाफ अधिवक्ताओ की हड़ताल जारी फतेहपुर ,बाराबंकी | ग्राम संदुपुर में प्रशासनिक अधिकारीयों के पक्षपात पूर्ण रवैये के पश्चात् पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में हुई आगजनी व पत्थर बाजी में घायल हुये सिपाहियों की तरफ से गाँव के २७ लोगो के विरुद्ध सिपाहियों के साथ मार पीट की रिपोर्ट में द बार एशोसियसन - फतेहपुर के पूर्व अध्यक्ष यादवेन्द्र प्रताप सिंह यादव व उनके परिजनों का नाम शामिल किये जाने के विरोध में तहसील फतेहपुर के घटना के दुसरे दिन से ही हड़ताल पे है | अधिवक्ताओ का एक प्रतिनिधि मंडल आगामी १० अप्रैल को जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलेगा और यादवेन्द्र प्रताप सिंह यादव का नाम प्रथिमिकी से निकलने , घटना की न्यायिक जाँच करने , दोषी अधिकारियों- पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने का मांग पत्र सौपेगा | यादवेन्द्र प्रताप सिंह यादव प्रेस क्लब फतेहपुर के संरक्षक भी है और स्वतंत्र भारत , कुबेर टाइम्स , जनसत्ता एक्सप्रेस , वोइस ऑफ़ लखनऊ से जुड़े रहे है | जिला पंचायत सदस्य भी रहे यादवेन्द्र सिंह कई जन संगठनो से जुड़े है , जिनमे प्रमुख रूप से जन संघर्ष समिति बाराबंकी , भूमि अधिग्रहण विरोधी मोर्चा -पचघरा , बाराबंकी विकास मंच , मानस उत्कर्ष संस्थान , द आर्ट ऑफ़ लिविंग है | ग्रामीणों के हित की लडाई लड़ते रहने वाले यादवेन्द्र सिंह की फर्जी नामजदगी के पीछे राजनीतिक प्रतित्वन्दिता से इंकार नहीं किया जा सकता है | अधिवक्ताओ के साथ साथ अब पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओ के भी यादवेन्द्र सिंह यादव के समर्थन में आने के आसार नज़र आने लगे है |

युवा मुस्लिम नेताओ

"विधान परिषद् में भेजे जाने के योग्य मुस्लिम युवा नेताओ की कमी समाजवादी पार्टी के पास नहीं है | बुखारी और आज़म खान के रिश्तेदारों और चहेतों की बजाये समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को अपने संगठन के युवा मुस्लिम नेताओ में से किसी को भी विधान परिषद् भेजना चाहिए | युवा चेहरे के चयन में यह भी ध्यान रखना होगा कि वो संघर्ष के दिनों में साथ रहा हो,अभी मार्च २०११ के सफल आन्दोलन में उसने हिस्सेदारी की हो और आम जनता में अपनी पहचान भी रखता हो |