Thursday, December 15, 2011

जन चेतना अभियान

बाराबंकी में जन चेतना अभियान के तहत देवा से महादेव तक १३ दिसम्बर को निकली महंगाई,भ्रष्टाचार,जातिवाद,फिरका परस्ती,राजनीतिक गिरावट के खिलाफ और आम आदमी के हको हकूक की लडाई सड़क पर लड़ने के लिए जन कारवां बनाने के उद्देश्य से निकली संकल्प यात्रा अपने उद्देश्यों में सफल रही| अब ग्रामीण अंचलो में ग्रामीणों के साथ बैठक ,पद यात्रा ,साइकिल यात्रा के लिए संघर्ष शील साथियो को आगे आना चाहिए | बाराबंकी की समाजवादी धरा से जुल्मी ,अत्याचारी,जनविरोधी,मौकापरस्तो ,अवसर वादियो ,पूंजीपतियो को प्रत्याशी को विधान सभा में नहीं पहुचने दिया जायेगा यह संकल्प आम जनता को दिलाते रहना है| समाजवादी चरित्र व सोच के विधान सभा प्रत्याशियो जिन्होंने आम जनता के हित की लडाई लड़ी है उनको विधान सभा में अपना प्रतिनिधि निर्वाचित करना है|दल बदलुओ को नकार दीजिये ,सिर्फ जनता से जुड़े अपने राजनीतिक सिधान्त पर अडिग ,राजनीतिक चरित्र व समाजवादी सोच के प्रत्याशियो को समर्थन व मत दीजिये |राजनीतिक दलों के मकड़ जाल से निकल कर समाजवादी सोच - चरित्र के जन नेताओ को विजयी बनाइये |विनम्र अनुरोध के साथ-- अरविन्द विद्रोही

No comments:

Post a Comment