Wednesday, October 5, 2011

समाजवादी धरा पर होगा क्रांति रथ यात्रा पर निकले समाजवादी संघर्ष के नायक का भव्य स्वागत - गोप

अरविन्द विद्रोही बाराबंकी जनपद की कुर्सी विधान सभा से समाजवादी क्रांति यात्रा ८ अक्टूबर को होकर गुजरेगी | क्रांति यात्रा के स्वागत की तैय्यारी में कोई कोर कसार ना रह जाये इसके लिए जनपद की इकाई के साथ समाजवादी पार्टी के विधायक व पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप अपने पुरे लाव लश्कर के साथ पुरे मनोयोग से जुटे हुये है | चौथे चरण के कार्यक्रम में बाराबंकी के कुर्सी से क्रांति रथ के निकलने की सूचना मिलते ही जनपद के अध्यक्ष मौलाना मेराज , महासचिव धीरेन्द्र वर्मा , रामनाथ मौर्या ,कुतुब्बुददीन अंसारी , अलीम किदवई , आदि प्रमुख नेताओ के साथ विचार-विमर्श किया |तत्पश्चात सबसे पहले कुर्सी विधान सभा के सभी संभावित प्रत्याशियो की बैठक जिला मुख्यालय में आयोजित करके क्रांति रथ यात्रा के कार्यक्रम के प्रचार - प्रसार करने की व सफल बनाने की जिम्मेदारी अलग अलग दी गयी | इस बैठक के बाद कुर्सी विधान सभा के ही सभी प्रमुख नेताओ की भी बैठक जिला मुख्यालय में आयोजित की गयी | संगठन के लोगो को इस बैठक में न्याय पंचायत स्तर पर क्रांति रथ यात्रा के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सौपी गयी | ३अक्तुबर को कुर्सी विधान सभा के रीवा-सीवा में ग्राम्य स्तर तक के नेताओ की एक वृहद् बैठक हुई जिसमे समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा क्रांति रथ यात्रा के स्वागत की भूमिका स्थानीय स्तर पर बनायीं गयी | यहाँ सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि क्रांति रथ यात्रा की जनसभा का आयोजन कुर्सी बाज़ार में किया जायेगा | आज प्रातः ११बजे से ही समाजवादी पार्टी कार्यालय बाराबंकी में सभी घोषित प्रत्याशियो सहित संगठन के जिम्मेदार नेताओ ने पहुचना शुरु कर दिया | क्रांति रथ यात्रा की तैय्यारियो की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुये समाजवादी नेता अरविन्द सिंह गोप -विधायक ,पूर्व मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में संघर्षो का ही परिणाम है कि आज क्रांति रथ यात्रा को अभूत पूर्व जन समर्थन मिल रहा है | आम जनता का रुख साफ़ बटा रहा है कि २०१२ के आम चुनावो में समाजवादियो की सरकार बनेगी | अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि २०१२ के आम चुनावो में बसपा का सूपड़ा जनता साफ़ कर देगी | ८ को कुर्सी में क्रांति रथ यात्रा के नायक अखिलेश यादव के विचारो को सुनने के लिए ज्यादा से ज्यादा आम जनता कैसे पहुचे , यह जिम्मेदारी हमारी आपकी भी है | बसपा के तानाशाही जुल्मी शासन से ऊब चुकी जनता समाजवादी पार्टी को विकल्प मान चुकी है | अब जनता के साथ जुड़े रहना और उनकी उम्मीदों पर खरे उतारना समाजवादियो का काम है | बैठक कि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मौलाना मेराज और संचालन संगठन के महासचिव धीरेन्द्र वर्मा ने किया | वर्तमान विधायक समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता फरीद महफूज़ किदवई ने भावुक होकर कहा कि मैं पूरण समाजवादी और नेता जी मुलायम सिंह यादव का अनुयायी हूँ| अरविन्द सिंह गोप को मैं अपने दिल से छोटा भाई मानता हूँ| समाजवादी पार्टी के और मेरे व्यक्तिगत दुश्मन रोजाना नयी अफवाह फैलाते है , उन पर कतई ध्यान देने कि जरुरत नहीं है | हम सभी लोग मिलकर जनपद कि सभी6सीटो पर सपा का परचम लहराने में जुट चुके है | पार्टी का हर निर्णय हम सभी को मानना है | इस अवसर पर पूर्व सांसद राम सागर रावत ने जोश भरते हुये कहा कि जनपद बाराबंकी में समाजवाद कि जड़े इतनी गहरे है कि उनको हिलाना कोई आसान काम नहीं है | सभी सीते सपा जीतेगी और समाजवाद का परचम लहराया जायेगा | संचालन कर रहे समाजवादी पार्टी बाराबंकी के महासचिव धीरेन्द्र वर्मा ने सभी समाजवादी साथियो से कहा कि अब वो वक़्त आ गया है जब हमको अपनी एका की ताकत विपक्षियो को दिखानी है | ८ तारीख को क्रांति रथ यात्रा में इतनी जनता जुटा देनी है कि समाजवादी संघर्ष के नायक अखिलेश यादव को यह विश्वास हो जाये कि बाराबंकी में समाजवादी पार्टी जन जन में व्याप्त है | आज की बैठक में राम गोपाल रावत - जैतपुर विधान सभा के प्रत्याशी , सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव अलीम किदवई , राम नाथ मौर्या , राम मगन रावत -प्रत्याशी हैदरगढ़ ,जिला उपाध्यक्ष राम चन्द्र मिश्र , ज्ञान प्रकाश मिश्र , इज़हार हुसैन , सुरेश यादव , डॉ कुलदीप सिंह ,चौधरी कलीमुद्दीन उस्मानी , उमाकांत श्रीवास्तव , राम मनोहर यादव , दुःख हरण यादव , ज्ञान सिंह यादव , इन्द्रेश सिंह ,फरजान उस्मानी ,आशीष त्रिपाठी , कामता यादव , यशवंत यादव , अलीम गुड्डू ,पारस चौहान ,मास्टर मुस्तफा , सरोज मौर्या , कमलेश यादव , श्याम प्रकाश त्रिवेदी ,नसीम गुड्डू, मोल्हे राम यादव , डॉ अम्बरीश शास्त्री ,जुबेर कमाल आदि प्रमुख नेता गण मौजूद रहे |

No comments:

Post a Comment