Saturday, December 24, 2011

किसान मसीहा थे चौधरी चरण सिंह - ज्ञान सिंह यादव

हमारे देश के विकास का आधार कृषि है|कृषि को उन्नत शील बनाने के लिए किसानों की माली हालत में बेहतर सुधार की जरुरत है |चौधरी चरण सिंह जी आजीवन किसानों के हित का काम व संघर्ष करते रहे |आज हमारी सरकारे किसानों के विकास में समुचित ध्यान नहीं दे रही है यह चिंता की बात है | चौधरी चरण सिंह जी किसानों के मसीहा थे ,उनके बताये रास्ते पर चलकर किसानों की दशा में सुधार लाया जा सकता है |यह विचार कुंवर ज्ञान सिंह यादव -जिला सचिव समाजवादी पार्टी बाराबंकी ने राम सेवक यादव चंदौली ,बाराबंकी में राष्ट्रीय सेवा योजना सामान्य कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह के जन्म दिन पर आयोजित गोष्ठी में व्यक्त किया | गोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ अहसान बेग ने तथा संचालन डॉ राम फेर ने किया | अपने संम्बोधन में डॉ अहसान बेग ने कहा क़ि चौधरी चरण सिंह ने अपने कार्यकाल में किसानों के हित की तमाम कल्याण कारी योजनाये लागु की और भ्रस्टाचार के खिलाफ मुहिम चलायी |संचालन कर रहे डॉ राम फेर ने कहा कि चौधरी साहब का साफ़ कहना था कि देश की खुशहाली का रास्ता खेत व खलिहान से होकर गुजरता है| बिना गाँवो की तरक्की के देश का सर्वांगीन विकास नहीं हो सकता है | आज चौधरी साहब के व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेकर किसानों के हित का काम करने की जरुरत है | गोष्ठी में कार्यक्रम अधिकारी शिव बालक यादव,संतोष कुमार यादव,मुख्य नियंता संतराम यादव,क्रीडा अधिकारी उमेश चन्द्र यादव ,प्रवक्ता सोनम यादव , डॉ अरविन्द कुमार वर्मा ,सतीश पांडे सहित सैकड़ो विद्यार्थी शामिल हुये |

No comments:

Post a Comment